Media24Media.com: घोषणा पत्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label घोषणा पत्र. Show all posts
Showing posts with label घोषणा पत्र. Show all posts

भाजपा का घोषणा पत्र मात्र नहीं, यह है देश के प्रधानमंत्री की गारंटी

No comments Document Thumbnail

 

महासमुंद। भाजपा की घोषणा पत्र से जनता और कार्यकर्ताओं में असीमित उत्साह है। किसानों को फोकस करते हुए घोषणा पत्र तैयार किया गया है। हमने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने और 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल के दाम से एकमुश्त भुगतान करने की गारंटी दी है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है, इसके बाद किसानों की कर्जमाफी की जरूरत नही पड़ेगी। फिर भी यदि किसानों को राहत नहीं मिलती है तो भाजपा की संवेदनशील सरकार कर्ज माफी पर भी विचार करेगी।

            घोषणा पत्र से जनता और कार्यकर्ताओं में असीमित उत्साह है। 

                     किसानों को फोकस करते हुए घोषणा पत्र

इस तरह किसानों को बढ़े हुए समर्थन मूल्य और एकमुश्त बोनस देने से जितना कर्ज किसान लेते हैं, उससे ज्यादा भुगतान किसानों को होगा। उक्त बातें भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक,  पूर्व विधायक व भाजपा प्रवक्ता डा. विमल चोपड़ा, महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू , भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कही। उन्होंने कहा कि अभी तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी नही हुआ है। जो भी वायदा कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है, वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रियंका वाड्रा गांधी, राहुल गांधी द्वारा ही किया जा रहा है।

जब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष हस्ताक्षर से वचन पत्र जारी नही होता तब तक उनकी घोषणाओं पर विश्वास नही किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी के राडार पर है। ऐसे में बघेल यदि मुख्यमंत्री नही रहते हैं तो कांग्रेस पार्टी मुकर जाएगी कि उसने कोई वायदा नही किया है। प्रधानमंत्री जी ने वादा या घोषणा नहीं की है, बल्कि गारंटी दी है। इसलिए आम जनता और कार्यकर्ताओं में भाजपा के घोषणा पत्र से अपार उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा नेताओं का दावा है कि भाजपा के पक्ष में एकतरफा  माहौल बनता दिख रहा है।

हमने बीते वर्षों में हुई भूलचूक पर क्षमा याचना करते हुए इस बार सरकार बनते ही दो साल के बचे हुए पुराना बोनस की धनराशि को 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर किसानों को देने का वायदा भी किया है। विवाहित प्रत्येक महिलाओं को साल में 12 हजार रुपए भाजपा की सरकार बनने पर दिया जाएगा। इसी तरह 18 लाख लोगों को आवास, बीपीएल परिवार की महिलाओं को प्रत्येक सिलेंडर की रिफिलिंग पर 5 सौ रुपये की सब्सिडी, 1 लाख लोगों को नौकरियां, तेंदूपत्ता की कीमत 55 सौ रुपये प्रति मानक बोरा और बोनस 45 सौ रुपये देने के साथ ही साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने की योजना भी शामिल है। भाजपा के बम्पर धमाका से दीपावली के पहले ही जनता में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस  चारों खाने चित्त हो गई है। उन्होंने भाजपा द्वारा घोषित अन्य गांरटी का जिक्र करते हुए कहा कि भूमिहीन खेतीहर श्रमिकों को सलाना 10 हजार रुपए सहायता दी जाएगी, राज्य में हुए पीएसपी घोटाले की जांच कराई जाएगी, आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि घोषित गारंटी के बाद अब प्रत्येक विधानसभा स्तर पर स्थानीय आवश्यकता के अनुसार अलग से घोषणा पत्र प्रत्याशियों द्वारा तैयार किया जा रहा है। सांसद चुन्नीलाल साहू ने इस बीच बताया कि घोषणा पत्र में कोडार, चरौदा डेम को भरने के लिए पैरी नहर लिकिंग योजना को महासमुंद जिले के लिए शामिल किया गया है। प्रेसवार्ता में मनीष जायसवाल ने बताया कि घोषणा पत्र में सभी वर्ग को शामिल करते हुए लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, प्रदीप चंद्राकर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, ऐतराम साहू, संदीप दीवान आदि मौजूद थे।

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी की घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित शाह

No comments Document Thumbnail

CG Elections 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा आज यानि 03 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह कल घोषणा पत्र जारी करेंगे। रायपुर में भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।


छत्तीसगढ़ियों के मन की बात घोषणा पत्र में होगी

पार्टी की ओर से पहले ही दावा किया गया था कि जो भाजपा का घोषणा पत्र आएगा, वह ‘छत्तीसगढ़ियों के मन की बात होगा। छत्तीसगढ़ का समुचित विकास, जीवन स्तर कैसे बेहतर हो, प्रदेश की आर्थिक उन्नति कैसे हो इन सभी बातों का समावेश छत्तीसगढ़ियों के मन की बात घोषणा पत्र में होगा।

कांग्रेस की बड़ी घोषणाएं

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अब तक 17 घोषणाएं की है। जिसमें किसानों के लिए कर्जमाफी, स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए ऋण माफी, सिलेंडर में 500 रुपये की सब्सिडी, युवाओं के लिए नए उद्योगों की स्थापना के साथ स्कूली शिक्षा जैसी कुल 17 घोषणाएं की गई है।

इन घोषणाओं के जरिए कांग्रेस मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा की ओर से अब तक एक भी घोषणा नहीं की गई है जबकि पहले चरण के मतदान को कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। 7 नवंबर को 20 विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है। हालांकि अब भाजपा ने घोषणा पत्र जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.