Media24Media.com: गड़बड़ी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गड़बड़ी. Show all posts
Showing posts with label गड़बड़ी. Show all posts

धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास बंजारे को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर आज गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए इसने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।

धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लोरमी श्रीमती माधुरी धीरही के नेतृत्व में थाना लालपुर एवं साइबर सेल की टीम द्वारा आरोपी रामदास बंजारे की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। एफ.आई.आर. के बाद से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर के तिफरा के पास छिपकर अपना नाम पता बदल कर रह रहा था। सूचना पर तत्काल थाना लालपुर और साइबर सेल की टीम को गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर भेजा गया और तिफरा के पास आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास ने बताया कि रामदास बंजारे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान बेईमानीपूर्वक 25 सौ क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया था। इसके साथ ही किसानों से खरीदे गए धान में से 600 बोरी धान को बेईमानी पूर्वक बिक्री करने के लिए श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 2108 में लोड कराया गया था। उक्त कृत्य के लिए उनके खिलाफ थाना लालपुर मुंगेली में आईपीसी की धारा 420, 409 तथा 511 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही थी। विवेचना में पाया गया था कि उसके द्वारा लगभग 91 लाख 68 हजार रुपए के धान का फर्जीवाड़ा किया गया है। आरोपी रामदास बंजारे अपराध दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था।   

गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। राशन की हेराफेरी में शामिल लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया में राशन के बचत स्टॉक की कमी पाए जाने वाले उचित मूल्य दुकानों की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर 2022 में जिन उचित मूल्य दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पायी गई है, उन दुकानों में स्टॉक में कमी के वास्तविक कारणों का परीक्षण किया जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को भेजी जाए।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि उचित मूल्य दुकानों में सितम्बर 2022 में राशन सामग्री के बचत स्टॉक के सत्यापन के सिलसिले में 13 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज किया गया है। 161 उचित मूल्य दुकानों का आबंटन निलंबित किया गया है तथा 140 दुकानों का आबंटन निरस्त किया गया है।

प्रशासनिक टीम की छापामार कार्यवाही, 16 हज़ार से ज्यादा बारदाना जप्त, शिकायत व गड़बड़ी मिलने पर त्वरित कड़ी कार्यवाही लगातार जारी

No comments Document Thumbnail

कोरिया। धान खरीदी को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने प्रशासनिक दल द्वारा लगातार समितियों और उपार्जन केंद्रों की निगरानी की जा रही है और किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में बीते शनिवार को तहसीलदार बैकुंठपुर मनहरण सिंह राठिया और उनकी टीम ने छापामार कार्यवाही कर अलग अलग जगह से अवैध रूप से भंडारित बारदानों को जप्त किया।

गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर तहसीलदार बैकुंठपुर के साथ हल्का पटवारी गिरजापुर योगेश गुप्ता, संजय सूर्यवंशी, रानु कुर्रे, शकुंतला सिंह की टीम द्वारा गिरजापुर समिति के कर्मचारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें उमेश देवांगन, दिनेश कुशवाहा, ईश्वर साहू, उमेश कुशवाहा के घर से अवैध भंडारित बारदाने जप्त किये गए। इन सभी ठिकानों से 16 से अधिक बारदाना जप्त किया गया है। पंचनामा और प्रतिवेदन अगली कार्यवाही के लिए भेजा गया है। बता दें कि पूर्व में भी धान खरीदी से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एक्शन लेते हुए प्रशासनिक दलों द्वारा उचित कार्यवाही की गई है। जिसमें धान के अवैध भंडारण और परिवहन जैसे मामले शामिल हैं। धान खरीदी को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

लोहर्सी और खरौद धान खरीदी केन्द्रों में मिली गड़बड़ी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विगत एक नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान प्रारंभ है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। धान उर्पाजन केन्द्रों में लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने पामगढ़ तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पामगढ़, मेहंदी, मेऊ, लोहर्सी एवं खरौद तथा जांजगीर तहसील के अंतर्गत खोखरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यहां कई गड़बड़ी मिली। अधिकारियों ने निरीक्षण में अव्यवस्था तथा गड़बड़ी पाए जाने पर खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने तथा केन्द्र में अनुपस्थित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

 


गौरतलब है कि जिला कलेक्टर द्वारा धान खरीदी पूर्णतः पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने खरौद, लोहर्सी सहित अन्य केन्द्रों को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खरौद, लोहर्सी मे अव्यवस्था पाया गया। उनके द्वारा किसानों से क्रय किये गये धान के बोरो का भौतिक सत्यापन करने पर 1 से 3 किलोग्राम ज्यादा धान की खरीदी किया जाना पाया गया। पूर्व दिनों में खरीदी किये गये धान बोरो का सत्यापन-तौल कराये जाने पर 1-3 किलोग्राम कम पाए जाने के कारण अपर कलेक्टर वैद्य ने खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। 

इसके साथ ही 03 धान खरीदी केंद्र मे 16000 से 17000 क्विंटल धान खरीदी हो गई है। उन्होंने खरीदे गए धान का जल्द से जल्द उठाव कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ शेष खरीदी केंद्रो मे धान को ढकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। खरौद पटवारी को धान खरीदी केंद्र में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया था, किंतु वह धान खरीदी केंद्र में अनुपस्थित पाया गया। अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ को संबंधित पटवारी पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

रेलवे ठेके में वित्तीय गड़बड़ी, राजनांदगांव के भाजपा नेता गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने रेलवे ठेके में वित्तीय गड़बड़ी के मामले में राजनांदगांव के भाजपा नेता प्रियंक सोनी को गिरफ्तार किया है। मुंबई से आई टीम ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद जिला न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। प्रियंक सोनी भाजपा दक्षिण मंडल के  कोषाध्यक्ष हैं।



हमारे संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता को दुर्ग और बालोद में रेलवे में लगने वाली सामग्रियों की सप्लाई के बदले पैंसठ लाख रूपये का भुगतान किया गया था। इसी भुगतान में गड़बड़ी को लेकर ईओडब्लयू मामले की जांच कर रही है। इस बीच, राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रियंक सोनी को दक्षिण मंडल कोषाध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.