Media24Media.com: ग्रामीण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ग्रामीण. Show all posts
Showing posts with label ग्रामीण. Show all posts

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘बिहान’ द्वारा भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार की दी गई जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर छत्तीसगढ़ में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान), यूनिसेफ और पी.सी.आई. की साझेदारी में किए जा रहे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता (FNHW – Food, Nutrition, Health and Wash) के स्तर में सुधार आ रहा है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदेश में इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। 

उन्होंने कार्यशाला में मौजूद वर्ल्ड बैंक, बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन, वेदांता, टाटा ट्रस्ट, जिंदल एवं एसडब्ल्यू फाउंडेशन को छत्तीसगढ़ आकर एफएनएचडब्ल्यू कार्यों को देखने एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ साझेदारी कर समुदाय के विकास में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा प्रदेश की स्वसहायता समूह की महिलाओं की सहभागिता से गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष तक के बच्चों व उनकी माताओं, किशोरी बालिकाओं, धात्री माताओं के खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में सुधार के लिए यूनिसेफ तथा पी.सी.आई. संस्था के साथ फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड वॉश (एफएनएचडब्ल्यू) रणनीति के तहत व्यवहार परिवर्तन एवं जेंडर इंटीग्रेशन पर कार्य किया जा रहा है। बस्तर जिले में 'स्वाभिमान योजना' के नाम से संचालित इन रणनीतियों को 31 जिलों में समॄद्ध बिहान के नाम से विस्तारित किया जा रहा है।

दुर्ग : कल मतदान, 14 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले के 14 लाख 31 हजार 350 मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। जिसमें 7 लाख 12 हजार 67 पुरूष मतदाता एवं महिला मतदाता 7 लाख 19 हजार 228 तथा तृतीय लिंग 55 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के कुल मतदाता 216661 है जिसमें पुरूष मतदाता 107574 एवं महिला 109086 तथा अन्य 1 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण में कुल मतदाता 219978 है, जिसमें मतदाता पुरूष 109526 एवं महिला 110447 तथा अन्य 5 मतदाता है।

विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर में कुल मतदाता 227244 है, जिसमें पुरूष 111426 एवं महिला 115797 तथा अन्य 21 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर में कुल मतदाता 168345 है, जिसमें मतदाता पुरूष 84500 एवं महिला 83842 तथा अन्य 3 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर में कुल मतदाता 250471 है, जिसमें पुरूष 125410 एवं महिला 125050 तथा अन्य 11 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा में कुल मतदाता 244255 है, जिसमें मतदाता पुरूष 120942 एवं महिला 123301 व अन्य 12 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 68 साजा (आंशिक) में  कुल मतदाता 86165 है। मतदाता पुरूष 43510 एवं महिला 42653 व अन्य 2 मतदाता है।


मुख्यमंत्री ने गोधन योजना के हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन जारी 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। इस राशि में 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए  गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को भुगतान की जा रही 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29 करोड़ रूपए की लाभांश राशि तथा गौठान समितियों ने पदाधिकारियों के मानदेय की राशि 1.13 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। 

गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को इस राशि को मिलाकर अब तक 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

Bear Attack : ग्रामीण पर भालू का हमला , चेहरे व सीने को किया जख्मी ...

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ । आज की सुबह रोज की भाति अपने खेत की तरफ गए एक ग्रामीण पर भालुंओं ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण को चेहरे व सीने में काफी चोट आई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चांदीडांड़ का है।


जानकारी के अनुसार भालू के हमले के बाद किसी तरह अपने आप को बचा कर ग्रामीण गांव तक पहुंचा, जिसके बाद उसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया।

सुकरू यादव पिता परखितो यादव आज सुबह रोज की तरह अपने खेत तरफ गया हुआ था। इसी बीच उसका सामना जंगली भालुओं से हो गया। जहां भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। घायल ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचा कर मौके से भागने मे कामयाब हो गया। घटना मे ग्रामीण के हाथ चेहरा पीट पेट पर गंभीर चोटे आई हैं। जिसे डायल 112 की मदद से धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए रायगढ़ के जिला चिकत्सालय रिफर किया गया है।


गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के छोटे-छोटे सपने पूरे करने में बन रही मददगार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोधन न्याय योजना पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों की अतिरिक्त आय का जरिया बन गई है। गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने के बाद से अब तक दो वर्षो में योजना के हितग्राहियों, गौठान समितियों और महिला स्व सहायता समूहों को लगभग 380 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। यह राशि इन लोगों के लिए काफी बड़ी राशि है। ग्रामीण गोबर बेचने से मिलने वाली राशि से अपने छोटे-छोटे सपने पूरे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि के अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।



मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हितग्राहियों के खातों में 5 करोड़ 99 लाख रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया। इस राशि में 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक के पखवाड़े में गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रूपए, गौठान समितियों को 94 लाख रुपए, महिला समूहों के खाते में लाभांश की राशि के रूप में 64 लाख रूपए की राशि अंतरित की गई। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और डॉ. लक्ष्मी धु्रव भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गोबर बेचने से मिली राशि का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई, गहने, मोटरसायकल, स्कूटी खरीदने और खेती की जमीन को विकसित करने में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने राज्य सरकार द्वारा पैरादान की अपील पर गौठानों में 5 लाख क्ंिवटल से अधिक पैरादान किया है। प्रदेश में धान की कटाई का काम लगभग समाप्त हो गया है। अभी भी बहुत से किसानों के खेतों में काफी मात्रा में पैरा इकठ्ठा कर रखा गया है। इस पैरे को  खेतों से गौठानों तक लाने का इंतजाम किया जाना चाहिए।



मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे स्वावलंबी गौठानों की समितियां अपनी स्वयं की राशि से गोबर खरीदी कर रही हैं। पिछले तीन पखवाड़ों से गोबर खरीदी के लिए दी जाने वाली राशि में से गौठान समितियों द्वारा राज्य शासन की तुलना में अधिक राशि दी जा रही है, 1 से 15 दिसम्बर तक पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठानों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया है। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.41 करोड़ रुपए की राशि में से 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान 4372 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.66 करोड़ रूपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया है। यह एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने स्वावलंबी गौठानों की संख्या बढ़ाने और इन गौठानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गौठान समितियां गौठानों में शेड निर्माण की अनुमति मांग रही हैं, उन्हंे अनुमति दी जानी चाहिए। स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 32.36 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है।

कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे गौठान गांवों में आजीविका मूलक गतिविधियों के केन्द्र बन गए हैं। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में इनकी गतिविधियां और भी बढ़ेगी। हमारे गौठान आने वाले समय में गांवों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि गोबर विक्रेताओं को अब तक गोबर खरीदी के एवज में 192.86 करोड़ रूपए और गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 169.41 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गोधन न्याय योजना में अब तक 96.43 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। योजना से 3 लाख 9 हजार 806 से ज्यादा पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 हजार 288 गौठानों को स्वीकृति दी गई है, इनमें से 9,631 गौठान निर्मित हैं। इनमें 8,452 ग्रामीण, 234 शहरी और 1,201 आवर्ती चराई के निर्मित गौठान हैं। गौठानों में 20.27 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया जिसमें से 16.41लाख क्विंटल का विक्रय हो चुका है। गौठानों में 11 हजार 187 स्वसहायता समूहों में 83 हजार 509 महिलाएं सदस्य हैं, जिन्होंने अब तक 86.96 करोड़ की आय अर्जित की है। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, पशुपालन विभाग की संचालक श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, उपसचिव कृषि सुश्री तुलिका प्रजापति उपस्थित थीं।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से एक बार फिर पूरे देश में अपना डंका बजाया है। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण में ईस्ट जोन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ को पहला स्थान मिला है। वहीं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों में ईस्ट जोन में दुर्ग दूसरे और बालोद तीसरे स्थान पर है। ओडीएफ प्लस पर दीवार लेखन प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश को इन उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वच्छ भारत दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 2 अक्टूबर को आयोजित समारोह में पुरस्कृत करेंगी।

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन पुरस्कारों के लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन में हर साल अच्छा काम कर रहा है। इन अच्छे कामों की बदौलत प्रदेश को प्रतिवर्ष शीर्ष पुरस्कार प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) टीम अपने अच्छे कार्यों को आगे भी जारी रखेगी और छत्तीसगढ़ देश के सबसे साफ-सुथरे राज्यों में शुमार रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.