Media24Media.com: गैंगस्टर अतीक अहमद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गैंगस्टर अतीक अहमद. Show all posts
Showing posts with label गैंगस्टर अतीक अहमद. Show all posts

अतीक अहमद का बमबाज' गुड्डू मुस्लिम के बारे में महासमुंद के हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उत्तरप्रदेश के चर्चित गैंगस्टर अतीक अहमद का नेटवर्क छत्तीसगढ़  में भी मिला है। इसी सिलसिले में यूपी एटीएस की टीम ने महासमुंद के एक हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सोनू से दो दिन तक पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ा है। हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में ओडिशा के सोहेला में रह रहा है। हिस्ट्रीशीटर सरायपाली और बसना में सक्रिय था।


पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई का खास शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार है। यूपी एटीएस की टीम उसकी तलाश में लगी है। उसका लोकेशन छत्तीसगढ़ में मिलने के बाद यूपी एटीएस की टीम ओडिशा के सोहेला पहुंची। वहां रहने वाले हिस्ट्रीशीटर राजा को उठा लिया था। उससे दो दिन  तक पूछताछ हुई। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया है।

 बताया जाता है कि गुडडू बड़े शहरों के बजाय छोटे और शांत इलाकों में घूम रहा है। उसका राजा से भी कनेक्शन मिला है। इसके बाद महासमुंद पुलिस उसके रेकॉर्ड खंगाल रही है। महासमुंद एसपी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सोनू गांजा तस्करी में ज्यादा सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ अन्य अपराध भी दर्ज हैं। फिलहाल वह महासमुंद में नहीं है। कुछ समय से ओडिशा में ही रह रहा है।


बेटे के एनकाउंटर के दो दिन बाद अतीक, अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या के बाद

No comments Document Thumbnail

प्रयागराज। गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद  की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अतीक और अशरफ पर दो से तीन बदमाशों ने फायरिंग की है। अतीक को गोली मारने वाले बदमाश मीडियाकर्मी  बन कर आए थे। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं, पुलिस (Police) मामले की जांच में जुट गई है।


सीएम योगी ने रात में बुलाई हाईलेवल मीटिंग

इस घटना के बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि ये मीचिंग देर रात 3.30 तक चली। इस घटना को लेकर सीएम योगी नाराज हैं और इस मीटिंग में यूपी पुलिस के उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे।

प्रयागराज में धारा 144, हाई अलर्ट भी जारी

अतीक अहमद और भाई अशरफ की सरेआम हत्या के बाद प्रयागराज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई है। प्रयागराज समेत पूरे यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वारदात के बाद इलाके की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंपी गई है। तो वहीं यूपी के अन्य शहरों में भी पुलिस पार्टियां रातभर गश्त करती रही है।

17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इश घटना के बद त्तकालल पुलिस विभाग हरकत में आया और इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस विभाग ने अतीक औऱ अशरफ को लेकर गई टीम के 17 पुलिसकर्मियों को त्तकाल सस्पेंड कर दिया।

विपक्षी नेता नजरबंद, पार्टी मुख्यालयों पर पुलिस बल तैनात

समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा मुख्यालय के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले विपक्षी पार्टियों के नेता नजरबंद किए गए हैं।

हमलावर को मौके से किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन-चार हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपियों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है। गोली चलाने वाले आरोपियों का नाम अरुण मौर्य, सनी, लवलेश तिवारी बताया जा रहा है। इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है।

फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

मीडिया से बातचीत के दौरान अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की जिस जगह पर गोली मारकर हत्या की गई, वहां पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।

पाप और पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए कहा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है।

झांसी में हुआ था अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का 13 अप्रैल को दोपहर एक बजे के आसपास झांसी में एनकाउंटर हुआ था। यूपी STF ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के शूटर्स की लोकेशन मिलने के बाद STF की एक टीम 12 अप्रैल को झांसी पहुंची थी। STF को शुरुआती जानकारी गुड्‌डू मुस्लिम के छिपे होने की मिली थी। बाद में सोर्स ने असद और शूटर गुलाम के भी झांसी में चिरगांव के पास होने की जानकारी दी।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.