Media24Media.com: गृहमंत्री

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गृहमंत्री. Show all posts
Showing posts with label गृहमंत्री. Show all posts

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने सरदार पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा है कि सरदार पटेल अपने फ़ौलादी संकल्पों के कारण लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।

उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों का कुशल नेतृत्व किया। साय ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी सरदार पटेल भारत को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में काम करते रहे। भारत देश के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका हमेशा अविस्मरणीय रहेगी।

बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का घर गृहमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने तोड़ा

No comments Document Thumbnail

 भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी का आज यानी शुक्रवार को घर गिराया जाएगा। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।


आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी समेत कई धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोपी को मानसिक रूप से बीमार बताया।

इससे पहले, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में सतना के कलेक्टर से बात की गई है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से दस्तावेज व जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की हालत नाजुक

पीड़िता की हालत नाजुक है। उसे गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज के संजय गांधी अस्पताल में भेजा गया है। आरोपी दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने उसे बच्ची को गोद में उठाकर ले जाते हुए देखा, जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और बच्चों को थाने ले गई। आरोपी का नाम राकेश वर्मा है। वह 35 साल का है। राकेश सतना के जीवन ज्योति कॉलोनी का रहने वाला है।

CG NEWS : गृहमंत्री की कार में पथराव, घटना के बाद मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । दुर्ग जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के वाहन पर पथराव करने की खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना दुर्ग जिला के रिसाली थाना क्षेत्र का हैं। इस क्षेत्र से गृहमंत्री की गाड़ी गुजर रही थी, तभी एक युवक ने अचानक वाहन में पत्थर मारकर मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा हैं कि घटना के वक्त गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू वाहन में मौजूद नही थे।


वही घटना जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से फरार युवक की पतासाजी की जा रही हैं। युवक ने आखिर गृहमंत्री के वाहन पर पत्थरबाजी क्यों की अभी ये जांच का विषय हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात युवक की पतासाजी कर उसकी तलाश में जुट गयी हैं।


साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गृहमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रधवज साहू के मुख्य आतिथ्य में रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के ग्राम रीवा में आज साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू समाज ग्रामीण द्वारा किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने ग्राम पंचायत रीवा के अंतर्गत 24 लाख 48 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। 



इसमें हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्ष लागत 4 लाख 71 हजार रुपए का भूमिपूजन तथा हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष लागत 6 लाख रूपये, चंद्राकर समाज का सामुदायिक भवन लागत 5 लाख रुपए और व्यवसायिक भवन लागत 8 लाख 77 हजार रूपए का लोकार्पण शामिल है। गृह मंत्री साहू ने भक्त कर्मा माता को नमन करते हुए कहा कि युवक युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के सम्मेलन में युवक-युवतियों को एक दूसरे के बारे में जानने समझने का अवसर मिलता है। वे अपने सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक समझदारी से आगे बढते हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने समाज के सभी वरिष्ठ और सम्मानीय सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से साहू समाज यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रसन्नता का विषय है कि साहू समाज भक्त माता कर्मा के बताये हुए आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है। भक्त माता कर्मा का संपूर्ण जीवन सर्व मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। वास्तव में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज के समय की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियां एक मंच पर अपना परिचय देते हैं एवं भावी जीवन साथी का चयन करते हैं। इसके साथ ही इस बात का विश्वास भी होता है कि यहां मिलने वाली समस्त जानकारियां विश्वसनीय होंगी।

साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का संगठित समाज है, जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। डॉ डहरिया ने राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी को योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन में प्रतिभागियों द्वारा अपना परिचय दिया गया। कार्यक्रम को अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर थानेश्वर साहू, संदीप साहू, हनुमंत प्रसाद साहू एवं आनंद प्रसाद साहू सहित समाज के सम्मानित वरिष्ठ सदस्य, युवक-युवतियां और उनके परिजन शामिल हुए।

अदम्य साहस, वीरता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है सुरक्षा बलों के जवानः गृहमंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल केवल आदर्श व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि एक निडर साहसी एवं प्रखर इंसान थे। देश में अनेक धर्मों और जातियों के लोग निवास करते है, जिनका रहन-सहन, खान-पान, आस्था तथा उनकी भाषाएं अलग-अलग है। इन सबसे बावजूद पूरे देश के लोग राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत रहते है, जो राष्ट्रीय एकता का विश्व भर में सर्वोत्तम मिशाल प्रस्तुत करता है। 



इसका पूरा श्रेय सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है। गृहमंत्री साहू ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल को बाराडोली सत्याग्रह की सफलता पर महिलाओं ने उन्हें 'सरदार' की उपाधि प्रदान की थी। पटेल ने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधते हुए अखंड भारत को मूर्त रूप दिया. उनकी दृढ इच्छा शक्ति, कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय हुआ बिखरे भारत के राजनीतिक एकीकरण में साहसिक भूमिका निभाने के लिए पटेल को लौह पुरूष भी कहा जाता है। वल्लभ भाई पटेल ने आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। 



देश के एकीकरण में मुख्य भूमिका निभाने के लिए वर्ष 1991 में उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री साहू ने यह भी कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी देश के कुछ भागों में हमारे सुरक्षा बलों के जवान आतंकवाद एवं नक्सलवाद का सामना करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रदेश एवं देशवासियों की सुरक्षा हेतु अदम्य साहस, वीरता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। गृह मंत्री ने आशा व्यक्त किया कि हम सभी उनके बताये मार्गों और नीतियों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाये रखते हुए देश को और मजबूत करेंगे।



साहू ने पुलिस विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया जिसमें राज्य में शहीद जवानों का विवरण एवं पुलिस की सर्चिंग, गश्त, नक्सल मुठभेड़ तथा पुलिस प्रोत्साहन के लिए कार्यों को विशेष रूप से दर्शाया गया था। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा एक आकर्षक परेड का आयोजन किया गया जिसका निरीक्षण साहू ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, हिमांशु गुप्ता, प्रदीप गुप्ता एवं विवेकानंद सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

छत्तीसगढ़ को 2013-14 में पुलिस आधुनिकीकरण के लिए केंद्र से मिले 50 करोड़, वर्तमान में 20 करोड़ से भी कमः गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हरियाणा राज्य के सूरजकुंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के गृहमंत्री दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल हुए। चिंतन शिविर के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए और अपना संबोधन दिया. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस चिंतन शिविर में शामिल हुए। चिंतन शिविर में मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा, पुलिस का आधुनिकीकरण, महिलाओं की सुरक्षा, शत्रु संपत्ति,  सीमा प्रबंधन, अवैध विदेशियों संबंधी मुद्दे, साइबर, जेल और फोरेंसिक, ड्रग्स तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा, मानव संसाधन विकास, नागरिक पंजीकरण, दोष सिद्धि दर में वृद्धि आदि एजेंडों को शामिल किया गया था।



केंद्र सरकार से नहीं मिल रही है पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त राशि

इन विषयों पर छत्तीसगढ़ की तरफ से बात रखते हुए राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस आधुनिकीकरण के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री के सामने अपनी  बात रखी। साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को आधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण, आवश्यक  प्रशिक्षण एवं वाहन उपलब्ध करा रही है। साहू ने कहा कि केंद्र की तरफ से वर्ष 2013-14 में छत्तीसगढ़ राज्य को पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ मिले थे जबकि वर्तमान में यह राशि 20 करोड़ से भी कम हो गई है जिसमें वृद्धि करने की आवश्यकता है।

नक्सली उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़

साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले साढ़े तीन वर्षों में नक्सली उन्मूलन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े स्कूलों को फिर से प्रारंभ किया गया, ऐसे क्षेत्रों में  अस्पताल खोले गए, ग्रामीणों के लिए पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयीं। प्रत्येक गांव में राशन दुकान खोले गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को  वन अधिकार पट्टों का वितरण किया गया है और आदिवासियों को उनकी  जमीन वापसी कराई गई है।

जेल सुविधाओं में किया जा रहा है विस्तार

साहू ने चिंतन शिविर में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कुल 33 जेल हैं जिसमें 05 केन्द्रीय, 20 जिला और  8 उपजेल  हैं। जेलों में नई बैरकों का निर्माण किया जा रहा है साथ ही  रायपुर और बिलासपुर में नए जेल भी शुरू करने के साथ ही जेल अदालतों का भी आयोजन किया जा रहा है। साहू ने कहा कि कैदियों के अच्छे व्यवहार को देखते हुए 885 कैदियों की सजा माफ कर उन्हें रिहा किया गया है तथा छत्तीसगढ़ में आदिवासी अत्याचार के 321 प्रकरणों में 643 अभियुक्तों का विचारण कराया गया है।

पड़ोसी राज्यों से आ रही है नशे की सामग्री, 3 वर्षों में 1 लाख किग्रा से ज्यादा गांजा जप्त

नशा उन्मूलन के एजेंडे पर चर्चा करते हुए साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में कहीं भी गांजा की खेती नहीं होती बल्कि ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से नशे की सामग्री राज्य में आती है। साहू ने कहा कि इसको रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के 23 थानों को चिन्हांकित किया है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में विगत 3 वर्षों मे 1 लाख किलोग्राम से अधिक गांजा तथा 20 लाख से अधिक नशीली सीरप, टेबलेट, केप्सूलव इंजेक्शन जप्त करते हुए नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा  राज्य में भारत माता वाहिनी और निजात अभियान के माध्यम से नशामुक्ति हेतु जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

महिला सुरक्षा के प्रति राज्य गंभीर, जागरूकता फैलाने का काम कर रही है महिला पुलिस

महिला सुरक्षा के मामले पर जानकारी देते हुए साहू ने कहा कि हमर बेटी-हमर मान योजना में महिला पुलिस द्वारा राज्य के  स्कूल-कॉलेज आदि स्थानों में जाकर गुड टच, बैड टच, साईबर अपराध, सोशल मीडिया जागरूकता, आत्म रक्षा और कानूनी अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप द्वारा संकट में फंसी महिलाओं की मदद की जा रही है। साहू ने बताया कि राज्य के प्रत्येक पुलिस थाना और चौकियों में महिला सेल का गठन किया गया है।

साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रयास, साइबर थाना एवं साइबर युनिट का गठन

साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साहू ने कहा कि वर्तमान में इंटरनेट के प्रचलन से साईबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है और इस पर रोकथाम के लिए रायपुर में साईबर थाना संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में एंटी क्राइम एवं साईबर यू‌निट का गठन भी किया गया है। साइबर पुलिस द्वारा हेल्प लाईन  नं. 1930 के माध्यम से अब तक साइबर अपराध के मामलों में  3.72 करोड़ रूपए की राशि होल्ड कराई जा चुकी है।

लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार के उपर, जल्द ही प्रदेश से होगा नक्सलवाद का खात्मा : सीएम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि NIA एक विश्वसनीय संगठन के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाहे उग्रवाद हो आतंकवाद ये मानवता के दुश्मन है और हमें इनके खिलाफ कार्य करने वाली सभी एजंसियों का समर्थन करना चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) के रायपुर कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री के सहयोग से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का बहुत जल्द खात्मा किया जा सकता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ ही वामपंथ उग्रवाद हमें विरासत में मिला। इसकी वजह से  जवान शहीद हुए
, जनहानि हुई लेकिन आज हम नक्सलवाद को बहुत हद तक पीछे ढकेलने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस , केंद्रीय एजेंसियां, राजनीतिक लोग और आम जनता इसके लिए धन्यवाद की पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पर है और बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे।


राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (
NIA) रायपुर के कार्यालय भवन का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लोगों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा कि परंपरागत त्यौहारों को हमारे पूर्वजो ने बहुत सोच समझ कर बनाया है और पोला पर्व तो अन्न से जुड़ा त्यौहार है जिसमें कृषि से जुड़ी वस्तुओं की पूजा की जाती है। अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद की लड़ाई केवल केंद्र और राज्य की नही है, 


बल्कि यह विकास का भी मुद्दा है और जब तक इन्हें खत्म नही किया जाता तब तक किसी भी देश या राज्य का विकास नही हो सकता है। नक्सलवाद पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर वो प्रदेश में वामपंद उग्रवाद का खात्मा करेंगे। अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुसार उन्हें पोला पर्व की बधाई देने के साथ ही एक टुकनी भी भेंट की जिसमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक एवं स्थानीय व्यंजन का समावेश था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.