Media24Media.com: गुड्डू मुस्लिम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गुड्डू मुस्लिम. Show all posts
Showing posts with label गुड्डू मुस्लिम. Show all posts

कांग्रेस का पलटवार - गुड्डू मुस्लिम भागा तो ये योगी सरकार की नाकामी है

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने गुड्डू मुस्लिम को लेकर भाजपा के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गुड्डू मुस्लिम भागा तो ये योगी सरकार की नाकामी है। ऐसे आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलेगा। कानूनी कार्रवाई में मुख्यमंत्री अपने पिता से नहीं डरते, ऐसे कुकुरमुत्ते किस खेत की मूली है?


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कर्नाटक दौरे को लेकर सुशील आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के बाद भी उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्हें सिर्फ 1 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई ताकि उनकी इज्जत बची रहे। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि मन की बात अगर लोग सुनते तो भाजपा को नौटंकी करने की जरूरत नहीं होती। ना महंगाई कम करने की बात की, ना महिलाओं के सुरक्षा की बात की, जनता ने मन की बात में एसी कोई चीज नहीं सुनी। वह सरकारी भोंपू था, अब भाजपा उसी मन की बात को लेकर आयोजन कर रही है।

सुशील आनंद ने कहा कि भाजपा मुद्दा विहीन है, सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला राज्य जहां 1 फीसदी से कम बेरोजगार हैं। बीजेपी को प्रदर्शन करना है तो पीएम मोदी के खिलाफ करें। उन्होंने देश और प्रदेश की जनता को रोजगार देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित हैं। महिलाओं के साथ अपराध में 78 फीसदी की कमी आई, ये एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं।


कांग्रेस सरकार स्पष्ट करें गुड्डू मुस्लिम कहां है? : प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव

No comments Document Thumbnail

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि उत्तर प्रदेश में मारे गए माफिया अतीक अहमद का साथी गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ में कहां छिपा हुआ है? सिंहदेव ने गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में कहीं छिपे होने की खबरों के हवाले से कहा कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ अपराधियों, माफियाओं, जिहादियों का पनाहगाह बन गया है और प्रदेश सरकार ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी है।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू यह तत्काल स्पष्ट करें कि जब एटीएस को यह पता चल जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में गुड्डू मुस्लिम कहीं महासमुंद या कहीं और छिपा हुआ है, तो छत्तीसगढ़ सरकार को यह कैसे पता नहीं चल रहा है? 

सिंहदेव ने कहा कि गुड्डू मुस्लिम कितना बड़ा दुर्दांत अपराधी बमबाज है, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है और खुद माफिया है, जिसका आतंकवादियों से संबंध और संपर्क है, वह गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ में कहां छिपा हुआ है?  सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की चरम सीमा लांघ चुकी है और इसलिए भुनेश्वर साहू जैसे नौजवानों की हत्या सरेआम मस्जिद के भीतर हो रही है, रोहिंग्या बसाए जा रहे हैं।

सिंहदेव ने कहा कि आज की स्थिति में कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ अपराधियों की शरणस्थली बन गया है।  सिंहदेव ने कहा कि इस बात की तुरंत जांच होनी चाहिए कि दुर्दांत अपराधी गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ में कहां छिपा है?

 

 

अतीक अहमद का बमबाज' गुड्डू मुस्लिम के बारे में महासमुंद के हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उत्तरप्रदेश के चर्चित गैंगस्टर अतीक अहमद का नेटवर्क छत्तीसगढ़  में भी मिला है। इसी सिलसिले में यूपी एटीएस की टीम ने महासमुंद के एक हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सोनू से दो दिन तक पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ा है। हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में ओडिशा के सोहेला में रह रहा है। हिस्ट्रीशीटर सरायपाली और बसना में सक्रिय था।


पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई का खास शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार है। यूपी एटीएस की टीम उसकी तलाश में लगी है। उसका लोकेशन छत्तीसगढ़ में मिलने के बाद यूपी एटीएस की टीम ओडिशा के सोहेला पहुंची। वहां रहने वाले हिस्ट्रीशीटर राजा को उठा लिया था। उससे दो दिन  तक पूछताछ हुई। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया है।

 बताया जाता है कि गुडडू बड़े शहरों के बजाय छोटे और शांत इलाकों में घूम रहा है। उसका राजा से भी कनेक्शन मिला है। इसके बाद महासमुंद पुलिस उसके रेकॉर्ड खंगाल रही है। महासमुंद एसपी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सोनू गांजा तस्करी में ज्यादा सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ अन्य अपराध भी दर्ज हैं। फिलहाल वह महासमुंद में नहीं है। कुछ समय से ओडिशा में ही रह रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.