Media24Media.com: गांजे की तस्करी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गांजे की तस्करी. Show all posts
Showing posts with label गांजे की तस्करी. Show all posts

Mahasamund: गांजा तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग मामले में 05 गिरफ्तार, 350 किग्रा से आधिक् का गांजा जब्त

No comments Document Thumbnail

 Mahasamund : महासमुंद में पुलिस ने गांजे की तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग मामले में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पास से दो क्विंटल 350 किलो से आधिक्गांजा जब्त किया है।


पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशानुसार समस्त थाना/चैकी प्रभारीगण संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर दीगर प्रांतो से होने वाली अवैध परिवहन व तस्करी पर अंकुश लाने के दृष्टीकोण से जिलें के सीमावर्ती क्षेत्र, नेशनल हाईवे पर चैकसी बरती जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर तलाशी ली जा रही थी।

प्रकरण - 01 सिंघोड़ा

मुखबिर से सूचना मिला एक जामुनी कलर का मंजा क्यूड्राजेट कार क्रमांक CG 07 AH 2415 दो व्यक्ति गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है। सूचना पर एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल जाकर नाकाबंदी किया कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया की एक जामुनी कलर का मंजा क्यूड्राजेट कार क्रमांक ब्ळ 07 ।भ् 2415 आयी, जिसे रोका गया। वाहन में सवार दोनो व्यक्ति को छोडकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा दौडाकर पकडा गया। व्यक्ति को भागने का कारण पूछने पर वाहन मे गांजा रखना स्वीकार किया तथा उक्त गांजा को सोनपुर उडिसा से दतिया मध्यप्रदेश ले जाना बताया। आरोपियो से पूछताछ करने पर चालक अपना नाम सुधीर जोशी पिता शंकरलाल जोशी उम्र 32 साल साकिन बसई थाना बसई जिला दतिया मध्यप्रदेश तथा अन्य व्यक्ति का नाम पता पूछने पर लखन राजपूत पिता लक्ष्मण राजपूत उम्र लगभग 45 साल साकिन बसई थाना बसई जिला दतिया मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन के पीछले सीट एवं डिक्की मे बने विशेष चेम्बर मे खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला पैकेटो को बाहर निकालकर गिनती किया गया जो छोटा बडा कुल 70 पैकेट गांजा मिला ।आरोपी से गांज रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया जो किसी प्रकार का दस्तावेज नही होना बताने पर आरोपी के कब्जे से चार प्लास्टिक बोरीयो मे भरा हुआ 25-25 किलोग्राम कुल 100 किलोग्राम मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 50,00,000 रूपये, क्यूड्राजेट कार क्रमांक CG 07 AH 2415 कीमती 4,00,000 रूपये, दो नग मोबाईल कीमती 6000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये जुमला कीमती 54,08,000 को जप्त कर उनके विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
01- सुधीर जोशी पिता शंकरलाल जोशी उम्र 32 साल साकिन बसई थाना बसई जिला दतिया मध्यप्रदेश।

प्रकरण -2 सिंघोड़ा

ग्राम मुरमुरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि एक लाल कलर का हीरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक OD 27 B 6843 में दो व्यकित गांजा रखकर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है। सूचना पर टीम एनएच 53 रोड दिनेश ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली में दबिश देकर नाकाबंदी किया कुछ समय बाद मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार होकर आते दिखे जिन्हे रोका गया। उनसे पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगे दोनो के जवाब में भिन्नता पाये जाने से कडाई से पूछताछ करने पर मोटर सायकल के सीट कव्हर के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को सोनपुर उडिसा से रायपुर छत्तीसगढ ले जाना बताये। आरोपियों से नाम पता पुछने पर चालक अपना नाम 01- विभुन साहू पिता सत्यावान साहू उम्र 23 साल 02- बिरा साहू पिता लखपति साहू उम्र 24 साल साकिनान ब्राम्हणी थाना कमसरा जिला सुभन्यापुर उडिसा का निवासी होना बताये। उनके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी मे 06 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,00,000 रूपये, घटना मे प्रयुक्त एक लाल कलर का हीरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक OD 27 B 6843 कीमती 50,000 रूपये, दो नग मोबाईल कीमती 10,000 रूपये, नगदी रकम 500 रूपये, जुमला कीमती 3,60,500 को जप्त कर उनके विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
01- विभुन साहू पिता सत्यावान साहू उम्र 23 साल 02- बिरा साहू पिता लखपति साहू उम्र 24 साल साकिनान ब्राम्हणी थाना कमसरा जिला सुभन्यापुर उडिसा।
02- बिरा साहू पिता लखपति साहू उम्र 24 साल साकिनान ब्राम्हणी थाना कमसरा जिला सुभन्यापुर उडिसा

प्रकरण - 03 कोमाखान

मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद बोलेरो पुरानी वाहन क्रमांक OR 3 E 0827 में दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा राज्य से बागबाहरा की ओर आ रही है कि सूचना ग्राम सुवरमार चैक के पास पहुंचकर नाकाबंदी करते खड़े थे कि एक सफेद कलर की बोलेरो पुरानी वाहन क्रमांक OR 3 E 0827 में दो व्यक्ति सवार होकर आये जिसे रोककर नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम रोहित सागर पिता पूरन सागर उम्र 28 साल साकिन क्वार्टर 42 बी स्ट्रीट 03 मां शारदा विद्यालय के पास भिलाई वेस्ट दुर्ग भिलाई वेस्ट वर्तमान पता डोंगरीपाली थाना कोमना जिला नुवापाड़ा उडिसा एवं बगल सीट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बिरेन्द्र मांझी पिता गुरबारू मांझी उम्र 40 साल साकिन वार्ड नंबर 01 कुइकेड़ा थाना संतला जिला बलांगीर उडिसा का निवासी होना बताया । बोलेरो वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन की छत मे बने चेंबर में अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखा मिला, जिसे उड़ीसा राज्य से महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जा रहे थे। आरोपीयान के कब्जे 10 पैकेट बडी, 50 पैकेट छोटी खाखी रंग की टेप से पैकिंग अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 32 किलो ग्राम कीमती 6,40,000 रूपये, एक सफेद कलर की बोलेरो पुरानी इस्तेमाली वाहन क्रमांक OR 3 E 0827 कीमती 5,50,000 रूपये, दो नग मोबाईल कीमती 17,000 रूपये, नगदी रकम 1300 रूपये जुमला कीमती 12,08,300 रूपये को जप्त कर थाना कोमाखान के आरोपियों के विरूद्ध धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
01- रोहित सागर पिता पूरन सागर उम्र 28 साल साकिन क्वार्टर 42 बी स्ट्रीट 03 मां शारदा विद्यालय के पास भिलाई वेस्ट दुर्ग भिलाई वेस्ट वर्तमान पता डोंगरीपाली थाना कोमना जिला नुवापाड़ा उडिसा।
02- बगल सीट मे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बिरेन्द्र मांझी पिता गुरबारू मांझी उम्र 40 साल साकिन वार्ड नंबर 01 कुइकेड़ा थाना संतला जिला बलांगीर उडिसा।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस के द्वारा की गई।

संयुक्त जप्त मशरूका
01- किलोग्राम कुल 138 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 59,40,000 रूपये,
02- एक मंजा क्यूड्राजेट कार क्रमांक CG 07 AH 2415 कीमती 4,00,000 रूपये।
03- एक एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक OD 27 B 6843 कीमती 50,000 रूपये,
04- एक बोलेरो पुरानी इस्तेमाली वाहन क्रमांक OR 3 E 0827 कीमती 5,50,000 रूपये,
05- पांच नग मोबाईल कीमती 33,000 रूपये।
06- नगदी रकम 3800 रूपये।

कुल जुमला कीमती 69,76,800 रूपयें।

गांजे की तस्करी करते एक आरक्षक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, 11 Kg गांजा जप्त

No comments Document Thumbnail

CRIME NEWS IN DURG : दुर्ग पुलिस ने GRP के एक जवान को गिरफ्तार किया है, जो गांजा तस्करी में शामिल था। दुर्ग पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी, कि कुछ लड़के थाना मोइन नगर क्षेत्रातर्गत सूर्या होटल के पीछे पीपल पेड के पास गांजा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने एक जवान सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी जवान फरार हो गया है। आरोपी से कुल 11 किलोग्राम गाजा जप्त कर कारवाई मोहन नगर पुलिस ने की है 


सूचना पर तत्काल सिविल टीम दुर्ग एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों की खोजबीन की। सूर्या होटल के पीछे पीपल पेड़ के नीचे चार लड़के मिले जो पुलिस टीम के पास पहुंचते ही भागने लगे। जिस पुलिस ने दौड़ाकर चारों को पकड़ा। पकड़े जाने पर चारों ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। लेकिन तलाशी के दौरान कपड़े के थैले में प्लॉस्टिक की बोरी के अंदर गांजा बरामद हुआ।

गाजा लाने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे, लेकिन निरंतर एवं सघन पूछताछ में एक आरोपी ने अपना परिचय GRP पुलिस आरक्षक राजनांदगांव का होना बताया। गांजा को दुर्ग GRP के आरक्षक वसीम अहमद निवासी केलाबाड़ी दुर्ग के द्वारा उपलब्ध कराने हेतु उसे देना बताया। आरोपी को पूर्व में भी उस आरक्षक ने चार-पाच बार गांजा उपलब्ध कराया था। गांजे की रकम को आरक्षक वसीम अहमद को नगदी देना बताया गया। GRP दुर्ग के आरक्षक वसीम अहमद को मामले की भनक लगते ही अपना मोबाईल बंद कर डियूटी स्थल से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।


पशु आहार के आड़ गांजे की तस्करी कर रह था शख्स, पुलिस ने दबोचा

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था कि नयामुण्डा बलीराम कश्यप वार्ड में मंगल भवन के पास एक युवक जो पीले रंग का शर्ट तथा काले रंग का पैंट पहना है जो दूधधारा पशु आहार वाली नीले रंग की प्लास्टिक बोरी में गाँजा रखा है तथा बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजा़र कर रह है .


उक्त टीम के द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर बताये हुए हुलिया के युवक की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम शिव कुमार कश्यप पिता तिनतीयो कश्यप, जाति-माहरा, उम्र 23 वर्ष, प्रवीण वार्ड क्रमांक 01 पनारापारा जगदलपुर जिला बस्तर छ0ग0 का निवासी होना बताया। जिसके कब्जे के दूधधारा पशु आहार लिखा हुआ नीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर खुला आधा भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा पाया गया।

आरोपी के कब्जे से मिला गांजा का वजन 4.300 किलोग्राम जब्त किया गया। जिसका अनुमानित कीमत 43,000/-रूपयेे मिला जिसे मौके पर कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी शिव कुमार कश्यप का कृत्य एन0डी0पी0एस0 एक्ट अपराध क्रमांक 95/2023 पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। मामले के आरोपी युवक शिव कुमार कश्यप को गिरफ्ततार कर न्यायिक रिमांण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.