Media24Media.com: खेलो इंडिया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खेलो इंडिया. Show all posts
Showing posts with label खेलो इंडिया. Show all posts

सीएम ने गांधी स्टेडियम में नवनिर्मित मल्टीपरपज इण्डोर हॉल, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय सहित विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी स्टेडियम के अंतर्गत स्थित खेलो इंडिया मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम हाॅल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी शामिल रहे। जिले में कार्यक्रम स्थल पर नगर निगम अम्बिकापुर महापौर डॉ अजय तिर्की, सभापति अजय अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, अधिकारी-कर्मचारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

                                     

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार खेल व शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के समावेशी विकास के लिए लगातार सार्थक प्रयास राज्य शासन द्वारा किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने क्षेत्रवासियों को सुसज्जित व सर्वसुविधायुक्त इनडोर स्टेडियम मिलने पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने खेल प्रेमियों के लिए इसे बहुत ही सुंदर उपहार बताया। उन्होंने कहा खेल, समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है और इससे निसंदेह नगर वासियों को लाभ प्राप्त होगा।

लोकार्पण तथा शिलान्यास के प्रमुख कार्य-

मुख्यमंत्री बघेल ने यहां 4 करोड़ 37 लाख 64 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण किया। जहां खिलाड़ियों हेतु 04 बैडमिंटन कोर्ट, 03 टेबल टेनिस, बास्केट बॉल एवं व्हॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा है। हॉल का आकार 150.00×65.00 फिट है। मल्टीपरपज इंडोर हॉल में महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों हेतु पृथक-पृथक चेजिंग रूम, वॉशरूम, क्लॉक रूम, खेल उपकरण कक्ष, प्रथम तल में सीटिंग एरिया उपलब्ध है। यहां भविष्य हेतु स्कवैश कोर्ट, शूटिंग रेंज इत्यादि की भी योजना है।

                                           

इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर तथा निम्हा में 6 करोड़ 86 लाख 11 हजार की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया। वहीं 5 करोड़ 39 लाख 47 हजार रुपए के लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के कार्यों में 3 करोड़ 39 लाख 22 हजार रुपए से महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन कार्य, पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में एक करोड़ 25 हजार रुपए की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कार्य तथा नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त वार्डो में एक करोड़ रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य शामिल है।

सीएम भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली एक और बड़ी सफलता

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्कीम के तहत दस नए खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है।
                    

ये दसों केन्द्र अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा हॉकी, कुश्ती, फुटबाल, कबड्डी और तीरंदाजी के लिए खेलो इंडिया लघु केन्द्र की मंजूरी दी गई है। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में अब खेलो इंडिया स्कीम के तहत कुल केंद्रों की संख्या 24 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 10 नए खेलो इंडिया केन्द्र की मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आने वाले समय में ये खिलाड़ी न सिर्फ राज्य में बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़की परिकल्पना को साकार करने में एक और सार्थक कदम सिद्ध हुआ है।

खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट का उद्घाटन किया केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर किया

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली । केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार (10 मार्च) सुबह नई दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 समारोह के एक भाग के रूप में आयोजित इस टूर्नामेंट की आज देश के 50 से अधिक शहरों में एक साथ शुरुआत हुई। कई महीनों से देश भर में हो रहे कई खेलो इंडिया महिला लीग की सफलता पर सवार होकर, दस का दम पहल देश भर में हजारों महिला खिलाड़ियों को और भी अधिक मंच प्रदान करेगा।


10 से 31 मार्च तक कुल 10 खेलों में भारत के 26 राज्यों में स्थित 50 से अधिक शहरों में टूर्नामेंट में लगभग 15000 एथलीट भाग लेंगे। इस आयोजन के लिए भारत सरकार द्वारा कुल 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।  शुक्रवार (10 मार्च) की सुबह कार्यक्रम के भव्य शुभारंभ में संदीप प्रधान (महानिदेशक, खेल प्राधिकरण) के साथ-साथ केंद्रीय खेल मंत्रालय और साई के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह में लगभग 2000 महिला एथलीटों ने जेएलएन स्टेडियम में भी भाग लिया, जिसमें खेलो इंडिया दस का दम प्रतिभागियों के साथ-साथ कैंपर भी शामिल थे। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा, ‘है दम तो बढ़ाओ कदम’ खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम की टैगलाइन है और यह एक और बड़ा कदम है जिसे हमने खेल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया है।

उन्होंने कहा,साई के कई महीनों से पूरे देश में 14 खेलों में महिला लीग आयोजित करने के प्रयास ने 20,000 मजबूत महिला एथलीटों को मौका दिया है ताकि वे सशक्तिकरण प्राप्त कर सकें। मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि इन लीगों को काफी सफलता मिली है। 

मैरी कॉम और पीवी सिंधु जैसे एलीट एथलीटों का उदाहरण देते हुए ठाकुर ने कहा, मैरी कॉम से लेकर लवलीना, निखत और पीवी सिंधु से लेकर साइना नेहवाल तक, इन लड़कियों ने बार-बार भारत का गौरव बढ़ाने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है। अब इस तरह के टूर्नामेंट ऐसे और सुपरस्टार्स को जन्म देंगे। हम सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट और खेल के मैदान प्रदान करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, अब सभी महिलाओं के लिए अपनी क्षमता दिखाने का समय आ गया है।

ठाकुर ने दिल्ली की 8 वर्षीय ट्रैक और फील्ड एथलीट साक्षी के साथ कार्यक्रम को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम के सबसे कम उम्र के प्रतिभागियों में से एक है। दस का दम कार्यक्रम में जो खेल हैं. उनमें खो-खो, तैराकी, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, तलवारबाजी, जूडो, भारोत्तोलन, हॉकी और योगासन शामिल है।


खेलों के विकास के लिए केंद्र, राज्य और कॉर्पोरेट घराने साथ आएंः अनुराग ठाकुर

No comments Document Thumbnail

 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शनिवार को हुआ समापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शानदार मेजबानी कर मध्य प्रदेश ने दिखा दिया कि यहां पर खेलों की कितनी शानदार सुविधाएं हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शानदार आयोजन के लिए मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश पिछली बार 8वें नंबर पर था, इस बार तीसरे नंबर पर है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री ठाकुर ने शनिवार को 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि पिछले बार के यूथ गेम्स जो हरियाणा में हुए थे, उसमें 12 रिकॉर्ड टूटे थे। इस बार 12 खिलाड़ियों ने 25 नैशनल रिकॉर्ड तोड़े। श्री ठाकुर ने कहा कि शायद ही दुनिया के किसी देश में इतना भव्य और शानदार तरीके से यूथ गेम्स का आयोजन होता है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री ने जैवलिन थ्रो में नैशनल रिकॉर्ड बनाने के लिए दीपिका को बधाई दी। उन्होंने एल धनुष और मार्टिना देवी को नया रिकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई दी।

समापन के मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवा खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया है। यह ऐसा मंच है जहां पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने और संवारने का काम करते हैं। श्री ठाकुर ने खासतौर पर सोनम, शांति विश्वास और झारखंड की आशा किरण बाला का नाम लिया और कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने गरीबी और अभाव जैसे तमाम विपरीत परिस्थितियों को धता बताते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं में पिछले कुछ वर्षों काफी सुधार हुआ है।

श्री ठाकुर ने खेलो के विकास के लिए केंद्र, राज्य और कॉर्पोरेट घरानों को एक साथ आने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2014 में खेलों का बजट 960 करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर लगभग 3300 करोड़ से ऊपर हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बजट बढ़ाकर भी 3200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। श्री ठाकुर ने खिलाड़ियों से कहा कि आप खेलों में अपना 100 प्रतिशत दीजिए और आपके हिस्से की सारी जिम्मेदारी हम लेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मप्र की युवा और खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित थे। समापन समारोह के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम किया रोशन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर एवं पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 7 फरवरी को सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए 201.25 अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों ने टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की व्यक्तिगत उपकरण रोप मलखंभ में 9 फरवरी को बालक वर्ग के खिलाड़ी राकेश कुमार वरदा ने 8.50 अंक लेकर रजत और संतोष सोरी ने 8.30 अंक  के साथ कांस्य पदक जीता है।

आल ओव्हर इंडिया उपकरण चैंपियनशिप में शुक्रवार 10 फरवरी को राकेश कुमार वरदा ने 8.85 अंक के साथ स्वर्ण पदक तथा मोनू नेताम ने 8.70 अंक अर्जित कर कांस्य पदक जीता है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष मलखंभ खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 14 कांस्य पदक जीतकर कुल 16 पदकों की झड़ी लगाकर छत्तीसगढ़ की झोली भर दी।

पदक विजेता खिलाडियों के नाम इस प्रकार है-बालक वर्ग में मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी और रविन्द्र कुमार। बालिका वर्ग में सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर शामिल हैं।

वॉक इन इंटरव्यू : वेटलिफ्टिंग खेल का खेलो इंडिया लघु केन्द्र प्रशिक्षक हेतु

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खेलो इंडिया लघु केन्द्र वेटलिफ्टिंग खेल में प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ किया जाना है। जिसके लिए अस्थायी रूप से एक वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक की आवश्यकता है। प्रशिक्षक को एक मुश्त मासिक मानदेय शासन के निर्देशानुसार प्रदाय किया जाएगा। योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू द्वारा 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, साईंस कॉलेज मैदान

जी.ई.रोड जिला रायपुर में आयोजित है। इच्छुक अभ्यार्थी उक्त तिथि एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं वेटलिफटिंग खेल में उपलब्धि का प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होकर चयन प्रकिया में भाग ले सकते है। इस हेतु पंजीयन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा तथा पंजीकृत उम्मीद्वार को वॉक इन इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में सात और खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेलो इंडिया योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सात और खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ के खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर इन केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है। इसके तहत रायपुर और बालोद जिले में वेटलिफ्टिंग सेंटर, बलौदाबाजार और सुकमा में फुटबॉल, दुर्ग में कबड्डी, कांकेर में खो-खो तथा रायगढ़ में बैडमिंटन सेंटर की स्थापना की जाएगी। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में अब खेलो इंडिया योजना के तहत कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर चौदह हो गई है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में सात खेलो इंडिया केन्द्र की मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिलेगा। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़की परिकल्पना को साकार करने में एक और सार्थक कदम सिद्ध हुआ है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.