Media24Media.com: खिलाड़ी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खिलाड़ी. Show all posts
Showing posts with label खिलाड़ी. Show all posts

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता  6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 24 तक रायपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। इसी प्रकार खिलाड़ी आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हआ। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सतत् प्रयासरत है। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दोनों खिलाड़ियों को खेल की क्षेत्र में आगे बढ़ाने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। ज्ञातव्य है कि 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता प्रदेश भर के पांचों संभागों से लगभग 350 से भी ज्यादा तीरंदाज शामिल हुए जिसमें जिला प्रशासन जशपुर के तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। वह प्रतियोगिता 11 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए चयनित टीम आज रायपुर से गुजरात के लिए रवाना हुई। इसी प्रकार अंडर 14 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगी, जिसके लिए जशपुर जिले से आकाश राम चयनित हुआ है, वह टीम के साथ 17 दिसम्बर 2024 को रायपुर से नाडियाड के लिए रवाना होगा।

 

 

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के छात्रों ने राज्य स्तरीय खेल में लहराया परचम

No comments Document Thumbnail
महासमुन्द। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रतिवर्ष खेल महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें जिला स्तर संभाग स्तर एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। राज्य स्तर से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है| इस वर्ष यह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की 4थे राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन 8 जनवरी से 12 जनवरी तक मैसूर (कर्नाटक) में आयोजित किया जायेगा,

इस खेल महोत्सव में चयन के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर बहतराई खेल परिसर में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, हॉकी, कब्बड्डी का आयोजन हुआ  रायपुर में बालीबाल, हैण्डबाल, खो-खो, फ़ुटबाल एवं योगा का आयोजन हुआ।  महासमुंद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग परिसर में तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आदिवासी विकास विभाग के अधीक्षक एवं खेल प्रभारी निलेश खांडे ने बताया कि इन सभी खेलो में एकलव्य विद्यालय भोरिंग से तीरंदाजी से कुल 8 छात्र-छात्राये जिसमें अंडर 14 बालक वर्ग में टुकेश कमार, देवव्रत दीवान, अंडर 14 बालिका वर्ग में लीना नेताम, अंडर 19 बालिका वर्ग में दिव्या कमार, सीमा, मनीषा ध्रुव, अंडर 19 बालक वर्ग में श्रीकांत जगत एवं उमेश बरिहा का चयन हुआ।  खेल विधा योगा में कुल 6 छात्र-छात्रा जिसमें अंडर 19 बालिका वर्ग में डॉली दीवान, दुर्गा बरिहा, मनीषा नेताम, किरण बरिहा, अंडर 19 बालक वर्ग में विनय भोई तथा अंडर 14 बालक वर्ग में दिवस भोई का चयन हुआ है।  कबड्डी में अंडर 19 बालक वर्ग में एक छात्र हरीश ध्रुव का भी चयन हुआ है।  

साथ ही अंडर 19 बालक वर्ग में सोहन भोई 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान एवं कृष्णकांत कश्यप ने भाला फेक में 3 रा स्थान प्राप्त किया है।  पिछले सत्र में भी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर तृतीय स्थान प्राप्त किये थे। इन सभी बच्चो के चयन पर कलेक्टर  प्रभात मलिक एवं आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री शिल्पा साय ने ख़ुशी व्यक्त की है साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर जीतकर अपने राज्य के साथ ही जिला एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की शुभकामनायें दी है। सहायक आयुक्त के द्वारा  विद्यालय के पीटीआई हीरू राम साहू एवं निवेदिता वर्मा की की मेहनत की भी तारीफ की है जिन्होंने पिछले दो वर्षो से लगातार बच्चो के खेल विधा को निखारने का काम किया है।  

संस्था के पीटीआई हीरू साहू स्वयं भी अपने समय के राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज रह चुके है साथ ही छत्तीसगढ़ की तीरंदाजी टीम के कोच के रूप में चीन में भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर चुके है। पीटीआई निवेदिता वर्मा भी योगा के क्षेत्र में लगातार अपना नाम कर रही है। सहायक आयुक्त के द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित की गयी इस राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल प्रभारी निलेश खांडे, प्रभारी मंडल संयोजक महेंद्र टंडन, संस्था के प्राचार्य श्रीमती मन्दाकिनी पंडा एवं समस्त विद्यालय के स्टाफ के साथ ही साथ आयोजन में सहयोगी आदिवासी विकास विभाग के सभी अधीक्षकों एवं कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया है।


इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंटः शतरंज के महामुकाबले में जारी है शह और मात का खेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी में आयोजित इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंट के आज 8 वें दिन लगभग 150 खिलाड़ियों के बीच शतरंज का महामुकाबला जारी है। शह और मात के इस खेल मे नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी अपनी पूरी जोर आजमाईस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर आयोजित इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में रसिया, उक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, काजिकस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल सहित 15 देशों से भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल है। 



अभी तक खेले गए टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के इंडियन गैंडमास्टर मोहम्मद नूबैरशाह शेख और जर्जिया के ग्रैंडमास्टर पनसूलिया लेवन सर्वश्रेष्ठ पोजीशन बरकरार रखे हुए हैं। 28 सितंबर को प्रतियोगिता का अंतिम चक्र पूरा होगा। इससे पहले छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्राफी के बी केटेगरी चैलेंजर्स वर्ग का अंतिम मैच 23 सितंबर को खेला गया था। आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने होटल ग्रैंड इंपीरिया हॉटल पहुंचकर वहां आयोजित मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

साथ ही आयोजकों को बेहतर प्रबंधन के लिए सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के के उपाध्यक्ष सुश्री किरण अग्रवाल, महासचिव विनोद राठी भी मौजूद थे। आज खेले गए टूर्नामेंट में बोर्ड नंबर दो पर अजय कार्तिकेन इंटरनेशनल मास्टर तमिल नाडु ने मंगोलिया की ग्रैंड मास्टर वटचुलून तसेग्मेद के साथ ड्रॉ बाजी खेली। इंटरनेशनल मास्टर सम्मेद जयकुमार सेटे ने ईरान के इंटरनेशनल मास्टर तहबाज अर्स के साथ ‘‘क्वीन गेम विट‘‘ ‘‘डिक्लाइन‘‘ ओपनिंग करते हुए बाजी को बराबर पर छोड़ दिया। छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट मास्टर रवि कुमार को आज क्रोउत्सक कुंडू (2358 रेटिंग) से पराजय का सामना करना पड़ा। 

फीडर मास्टर वेदांत पनेशर के साथ इंटरनेशनल मास्टर अरुण्यक घोष के साथ क्वीन गेम विद एक्सेट्रेट ओपनिंग करते हुए बाजी को बराबर पर छोड़ा। एल. हरि पांडिचेरी और कोउत्सव चटर्जी पश्चिम बंगाल को इटालियन ओपनिंग करते हुए पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ के एस धनंजय ने केरला के जिनान जोमोन को काले मोहरों से खेलते हुए पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय खिलाड़ी विनोद कुमार शर्मा ने काले मोहरों से खेलते हुए श्रीलंका के प्रियंका रा-चामिन को तीसरी चाल में पराजित कर दिया।

रायपुर में इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उन्नीस से अट्ठाईस सितंबर तक इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में विश्व के पंद्रह देशों के पांच सौ से अधिक शतरंज खिलाड़ी, सौ से अधिक अनुभवी मास्टर्स के मार्गदर्शन में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता खेल और युवा कल्याण विभाग, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। 



इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रशिया, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कजाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरानश्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और नेपाल सहित पंद्रह देशों के खिलाड़ी पंजीयन करा चुके हैं। इस टूर्नामेंट से देश और प्रदेश के रेटेड खिलाड़ियों को अपनी रेटिंग सुधारने का मौका मिलेगा। यह टूर्नामेंट दो कैटेगरी मास्टर्स और चैलेंजर्स के रूप में होगा। इसमें मास्टर्स कैटेगरी में तेईस लाख रुपये और ट्रॉफी तथा चैलेंजर्स कैटेगरी में बारह लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.