Media24Media.com: खिलाडियों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label खिलाडियों. Show all posts
Showing posts with label खिलाडियों. Show all posts

सफलता के लिए संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना जरूरत : मंत्री टंक राम वर्मा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मंत्री वर्मा ने खिलाडियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना किसी कठिन परिश्रम के ऊंचाईयों तक नहीं पहुंचा जा सकता, यदि हम इतिहास के महान लोगों के जीवन को देखे, तो उनके जीवन में संघर्ष, त्याग और समर्पण जुड़ा हुआ है। खेल मंत्री टंक राम वर्मा आज राजधानी के जे.आर.दानी स्कूल में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे। विगत चार दिनों से आयोजित इस प्रतियोगिता मंें राज्य के सभी संभागों के स्कूल के 1790 खिलाड़ी और 300 कोच शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब दिया गया।

मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अलंकरण दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के ऐसे खिलाड़ी जो ओलंपिक में गोल्ड मैडल विजेता होंगे, उन्हें 3 करोड़ रूपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आज यहां उपस्थित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने आए हैं, सरकार की मंशा है कि खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर अपितु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करें। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना का विकास होता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है, हार कर बैठना बुरी बात है।

ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 05 संभाग से लगभग 1790 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं 300 कोच सम्मिलित हुए। विगत 04 दिनों से चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 खेलों बास्केटबाल, हॉकी, फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, स्क्वैश, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग, ताईक्वाण्डो, साइकिलिंग एवं तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधायकगण मोती लाल साहू और पुरंदर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, जिला क्रीडा अधिकारी आई.पी. वर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और कोच सहित स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राष्ट्रीय खेल में छत्त्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया शानदार खेल का प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसवें राष्ट्रीय खेल में छत्त्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए अब तक 2 गोल्ड सहित 7 पदक जीते हैं। वहीं, आज हुए महिला सॉफ्ट टेनिस के मुकाबले में खिलाडियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेल में आज राज्य की महिला सॉफ्ट टेनिस टीम ने मध्यप्रदेश की दूसरी वरीयता प्राप्त टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 



पहले डबल्स मैच में छत्तीसगढ़ की मेघा बंजारे और संजना टांक ने मध्यप्रदेश की सुजिता तथा अंशिका को पराजित कर अपनी टीम को एक-शून्य की बढ़त दिला दी। वहीं, दूसरी सिंगल स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की त्रिवेणी सौनकर मध्यप्रदेश की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आदया तिवारी से हार का सामना करना पड़ा। इससे दोनों पक्षों का स्कोर स्कोर 1-1 हो गया। 



तीसरे डबल्स मैच में छत्तीसगढ़ की उर्वशी बंजारे और निधि डोंगरे ने मध्यप्रदेश की नंदनी और अनुष्का को 5-2 से हराकर छत्तीसगढ़ टीम को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके साथ ही महिला सॉफ्ट टेनिस टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं छत्तीसगढ़ की आजिंक्या सिंह ने वुमेंस पचास मीटर बेक स्ट्रोक तैराकी स्पर्धा में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस स्पर्धा का फाइनल कल होगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.