Media24Media.com: क्षीरसागर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label क्षीरसागर. Show all posts
Showing posts with label क्षीरसागर. Show all posts

प्राधिकार-पत्र धारी मीडिया प्रतिनिधि डाक मतपत्र से कर सकते हैं मतदान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा है कि निर्वाचन की पूरी प्रणाली में मीडिया सेतु के रूप में सशक्त भूमिका निभाती है। उसकी सक्रियता से न केवल मतदाताओं में निर्वाचन के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि वो निर्वाचन तंत्र को भी सजग और अधिक निष्पक्ष बनाएं रखती है। क्षीरसागर ने मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के लिए निर्वाचन संबंधी एक दिवसीय उन्मुखीकरण तथा कार्यशाला को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी क्षीरसागर ने कार्यशाला में कहा कि आज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है। इस पर उठने वाली शंकाएं निराधार ही साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि इसके संचालन के लिए निश्चित प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है जो पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है। पत्रकार निर्वाचन के दौरान अन्य विभागों के साथ ही अति आवश्यक सेवा में होते हैं। ऐसे में उनके मतदाता के तौर पर कर्तव्य पूरा करने में डाक मतपत्र की सुविधा भारत निर्वाचन आयोग की बड़ी पहल है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित मीडिया कार्यशाला में निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि आज की कार्यशाला में दी गई जानकारी पत्रकारों को निर्वाचन संबंधी सूचनाओं और जानकारियों को प्रसारित व प्रचारित करने में इलेक्शन मशीनरी का सहयोग करने में उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्शन मशीनरी और इसमें लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की विशेषज्ञता और निष्पक्षता संदेह से परे है।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने कार्यशाला में निर्वाचन प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के उपयोग को रेखांकित करते हुए आम जन से लेकर अभ्यर्थियों के लिए तैयार भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल्स तथा मोबाइल एप्लीकेशन्स की जानकारी दी। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने पेड न्यूज़, मीडिया मॉनिटरिंग सेल तथा मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के कार्यों के बारे में बताया।

कार्यशाला में सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यू.एस. अग्रवाल ने ईव्हीएम की कार्यप्रणाली का उल्लेख करते हुए इसकी सुरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियों तथा इसकी पारदर्शी प्रणाली की जानकारी दी। कार्यशाला में राजधानी रायपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता देकर विषय विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

 

महासमुंद : कलेक्टर ने किया शतरंज सम्राट ट्रॉफी पुस्तक विशेषांक का विमोचन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में हिंदी शतरंज सम्राट पुस्तिका का विमोचन किया। कलेक्टर क्षीरसागर ने पुस्तक विशेषांक प्रकाशन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह महासमुंद जिला के लिए गौरवपूर्ण बात है कि यह टूर्नामेंट कई मायनों में अपना प्रभाव छोड़ा है। हमारी कोशिश रहेगी कि स्कूल के विद्यार्थियों को चेस इन स्कूल्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सके। स्कूल के सभी विद्यार्थी नियमित रूप से शतरंज खेले।



टूर्नामेंट के शानदार कवरेज एवं पुस्तक प्रकाशन के लिए कार्यकारी संपादक हेमन्त खुटे की कार्यनिष्ठा की विशेष सराहना की। पुस्तक विशेषांक में आयोजित टूर्नामेंट चित्रों का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। मालूम हो कि महासमुंद जिला शतरंज संघ एवं जिला प्रशासन के संयुक्त संयोजन में माह जून मं ऑल इंडिया फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2022 का वृहद आयोजन वन विद्यालय परिसर महासमुंद में आयोजित किया गया था। जिसमें 9 राज्यों से कुल 245 खिलाड़ियों ने शिरकत कर टूर्नामेंट को सफल बनाया। 

यह टूर्नामेंट 11 जून से 15 जून तक चला था। पत्रिका का संपादकीय लेखन कार्य हेमन्त खुटे ने किया है। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, अपर कलेक्टर ओ. पी. कोसरिया, एसडीएम भागवत जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, महासमुंद जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष बीजू पटनायक सहित कार्यकारी संपादक हेमंत खुटे सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने की बसना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की तारीफ़

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला आज शनिवार को महासमुंद ज़िले के एक दिवसीय दौरे पर आए। अपने दौरे के अंत में बसना के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल पहुँचे। विधार्थियो और शिक्षकों से बात की। उनके साथ कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर,सीईओ ज़िला पंचायत एस.आलोक,एसडीएम श्रीमती नम्रता जैन, डीईओ श्रीमती एस. चन्द्रसेन सहित अन्य विभागों के अधिकारी साथ थे। प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने विद्यालय को देख कर अद्भुत कहा


उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों के पढ़ाने स्कूल की व्यवस्था विशिष्ट प्रयोगशालाएं। अच्छा पुस्तकालय। उत्कृष्ट सीखने का माहौल आदि की प्रशंसा और तारीफ़ की।
जाने के बाद उन्होंने कलेक्टेर को अंग्रेज़ी में मेसेज किया कि जिसका सार है कि प्राचार्य और शिक्षक असाधारण हैं। छात्र बहुत अच्छे हैं। विशिष्ट प्रयोगशालाएं। अच्छा पुस्तकालय। उत्कृष्ट सीखने का माहौल। अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के बीच अच्छा समन्वय है।

उन्होंने इसके लिए कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर एसडीएम सरायपाली श्रीमती नम्रता जैन सहित डीईओ को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ तस्वीर खिंचवाई। शुक्ला सबसे पहले उन्होंने महासमुंद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद पिथौरा के बागरपाली गोठान का अवलोकन कर महिला समूह की महिलाओं से बातचीत की गतिविधियाँ देखी

 

मतदाताओं से आधार डाटा संग्रह कर मतदाता सूची के डाटा में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के जिला पदाधिकारियों और इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के संवाददाताओं के साथ बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचकों की पहचान स्थापित करने एवं मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण के लिए मतदाताओं से आधार डाटा संग्रह कर मतदाता सूची के डाटा में जोड़ने की प्रक्रिया 01 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है।



उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं के आधार संग्रह कर निर्वाचकों की पहचान स्थापित करना और मतदाता सूची में प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण और एक से अधिक बार पंजीबद्ध व्यक्तियों के नाम की पहचान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार संख्या एकत्रित करना मतदाताओं की ओर से स्वैच्छिक है। कलेक्टर ने कहा कि आधार हेतु फॉर्म आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है। कलेक्टर क्षीरसागर ने राजनीतिक दलों और मीडिया से अपील की कि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें ताकि लोग जागरूक हो। 

उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर सर्वे कर प्रपत्र-6 ख के माध्यम से आधार नम्बर एवं एपिक नम्बर जानकारी एकत्रित की जाएगी। मतदाता द्वारा आधार नम्बर जमा करने के लिए प्रपत्र-6, एनएसव्हीपी वोटर हेल्पलाइन एप्प आदि का प्रयोग कर सकते है। बैठक में राजनीतिक दलों द्वारा बताया गया कि महासमुंद की बूथ क्रमांक 23 और 24 में कुछ ऐसे परिवारों के मतदाता है। जिनकी कुछ मतदाताओं का नाम 23 और 24 में है। इस त्रुटि को दूर कर एक ही बूथ में मतदाता बनाने का सुझाव आया। 

कलेक्टर ने ऐसे त्रुटियां या इस प्रकार की त्रुटियों को विशेष शिविर लगाकर दूर करने के निर्देश उक्त जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए। उन्होंने इस प्रकार के और भी त्रुटियों को जानकारी में लाने की बात कही। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी दुर्गेश वर्मा ने मतदाता पोर्टल एप्प, प्रपत्र-6 बी जमा करना, गरूड़ एप्प के उपयोग आदि के संबंध में विस्तार से कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया। वर्मा ने आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचन, नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों में युक्तियुक्तकरण, निर्वाचन नामावलियों में प्रतिस्थापित करना, मतदान केन्द्रों पनुर्गठन आदि त्रुटि के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर 24 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। एकीकृत मतदाता परिचय सूची की जानकारी देते हुए बताया कि प्रारम्भिक प्रकाशन 9 नवम्बर 2022 को होगा। उन्होंने दावा-आपत्ति अवधि के बारे में बताया कि संबंधित दावा-आपत्ति 8 दिसम्बर 2022 है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 5 जनवरी 2023 है।

उन्होंने बताया कि ऐसे आवेदक जो 1 जनवरी के पश्चात की अर्हता तिथियों अर्थात 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर के संदर्भ में पंजीकरण के लिए पात्र हो रहे है। वे अपने दावे प्रारूप 6 में अग्रिम रूप से जमा कर सकते है। बैठक में राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता उपस्थित

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.