Media24Media.com: क्रिकेट टूर्नामेंट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label क्रिकेट टूर्नामेंट. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट टूर्नामेंट. Show all posts

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट में महासमुन्द की टीम ने रायपुर को हराया

No comments Document Thumbnail

 छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट महासमुंद के दूसरे मैच में महासमुंद का मुकाबला रायपुर ब्लू से हुआ। जिसमें महासमुंद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रायपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनके बल्लेबाज पहली पारी में महज 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गए।


जिसमें नमन ने शानदार 5 विकेट चटके , प्रशांत ने 2, सुधांशु ने 3 विकेट लिया। इसके पश्चात महासमुंद की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी। महासमुंद टीम की ओर से अनुराग ने 46 , आदित्य ने 50, प्रशांत ने नाबाद 84 रनों की उपयोगी पारी खेलकर महासमुंद टीम को 182 रनों की बढ़त दिलाई और मैच में टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया । बढ़त का पीछा करने उतरी रायपुर की टीम ने अपने पहले पारी से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 303 रन बनाए। रायपुर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका महासमुंद के गेंदबाजों ने निभाई। जिसमें सुधांशु ने 3,प्रशांत ने 4,तुषार चंद्राकर ने 2 विकेट प्राप्त किया।

अब महासमुंद के सामने 122 रनों की चुनौती थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महासमुंद की शुरुआत ज्यादा कुछ अच्छी नहीं रही। महासमुंद के बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौटते गए। परंतु तुषार चंद्राकर ने एक छोर संभाल कर रखा और महासमुंद को विजय दिला कर ही वापस लौटे और 58 रन बनाकर नाबाद रहे और रायपुर ब्लू को 4 विकेट से हराया ।

इस जीत पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद शर्मा, अध्यक्ष शशांक मोघे , कोषाध्यक्ष सलीम कुरैशी, चयनकर्ता राजेश शर्मा, तुषार चौहान, दिनेश जी, आनंद कामदार , आलोक दिवेदी तृपेश साहू एवं शैलेश शुक्ला ने टीम के खिलाड़ियो को इस जीत के लिए बहुत बहुत बधाई दी एवं आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाये दी।

क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 बसना । अंचल अंतर्गत ग्राम पतरडीह में यंग स्टार क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके  समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल हुए। विधायक द्वारा फीता काट कर एवं टास उछाल कर समापन समारोह के सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ किया तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज हमारे ग्राम पतरडीह में युवा साथियो ने एकजुटता का परिचय देते हुए आपसी समरसता के साथ, भाई चारे के साथ एक साथ मिलकर एक बढ़िया महौल में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है.


हमें अपने जीवन में निश्चित रूप से खेल के प्रति लगाव होना चाहिए, स्वस्थ रहने के लिये भी हमें खेल खेलना जरूरी है,मानसिक-शारीरिक संतुलन के लिए खेल अतिआवश्यक है,खेल से हमारे शरीर को हमेशा लाभ मिलता है।चाहे कोई भी खेल हो उसे खेल भावना से ही खेलना चाहिए। खेल में हार जीत दोनों होगा। एक टीम जीतती है तो दुसरी टीम जीतती है। कोई भी टीम व खिलाड़ियों को हार से मायुस नहीं होना चाहिए। हम सभी जीतने पर जिस प्रकार से खुशियां मनाते हैं ठीक उसी प्रकार  अगर हमें हार का सामना करना पड़ता है तो हमें हार से सीख लेते पुनः हमें कड़ी मेहनत कर बाउंस बैक करते हुए आगे बढ़ना है। 

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, नरेन्द्र बोरे, पार्षद गौतम धृतलहरें, उद्यानिकी विभाग अधिकारी उपेन्द्र नाग, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी चन्द्रहास नाग, प्रवीण यादव, विजय धृतलहरे, पत्रकार देशराज दास, मनेश गुप्ता, राहुल चतुर्वेदी, कामेश्वर सोनी, जतिन धृतलहरे, अशोक कोसरिया, मुन्नु भाई, अरेकेल कप्तान किशोर भोई, बसना कप्तान फरान दयाल  सहित बड़ी संख्या खेल प्रेमी मौजूद थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.