Media24Media.com: क्रिकेट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts

बीसीसीआई अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी में खेलेगी विशेष पिछड़ी जनजाति की बालिका आकांक्षा रानी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। क्रिकेट का जुनून भारत में ही नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक राज्य और जिले में देखी जा सकती है। इस जुनून में जशपुर की बेटियॉ भी नजर आ रही हैं। जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने लगे हैं। ऐसे ही कहानी जशपुर की क्रिकेट खिलाड़ी आकांक्षा रानी की है। जो विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से है। आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अंडर-15 में बीसीसीआई ट्रॉफी खेल चुकी है। इस बार आकांक्षा रानी छत्तीसगढ़ के लिए अभी अंडर-19 में बीसीसीआई टी20 ट्रॉफी खेलने के लिए आई है। जिसमें खेलते हुए आकांक्षा रानी ने छत्तीसगढ़ की तरफ से सबसे अधिक रन बनाई है।

आकांक्षा रानी जशपुर जिले में संचालित प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला में पदस्थ छात्रावास अधीक्षिका पंडरी बाई की पुत्री है। उनकी माता ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा रानी जब छोटी थी तब उन्होंने उसकी रुचि क्रिकेट में देखी और उसे अच्छे स्तर पर कोचिंग दिलाई। आकांक्षा राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है। फिर जब उन्होंने अपने छात्रावास की बच्चियों की ओर देखा तो सभी में अपनी बेटी के समान ही छुपी प्रतिभा को पाया और ठान लिया की वो उन बच्चियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी।

उन्होंने आगे बताया कि छात्रावास में ही अभ्यास पिच का निर्माण करवाया और बच्चों के लिए बेहतर क्रिकेट सामग्रियां भी ली और अपनी बेटी एवं उसके कोच के माध्यम से बच्चियों की ट्रेंनिग चालू की। जल्द ही इसका परिणाम सामने आने लगा एक-एक कर छात्रावास की सभी बच्चियों की प्रतिभा बाहर आने लगी और प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं का चयन अम्बिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 में अच्छे प्रदर्शन के द्वारा रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के अंडर-17 दल में हो गया है। चयनित खिलाड़ियों में एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की और वर्षा बाई शामिल है। जो आगामी महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।

मुख्यमंत्री ने भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का किया सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित 27वें वन खेलकूद महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने यादव को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य कुमार यादव जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके खेल कौशल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने यादव की खेल भावना और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर सूर्य कुमार यादव ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए राज्य में खेल के क्षेत्र में प्रगति की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बुधवार को मुलाकात करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे। गांगुली ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी गांगुली को बधाई दी। इस दौरान क्रिकेट पर, छत्तीसगढ़ पर और विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई।


चर्चा के दौरान गांगुली ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट में रुचि के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि क्रिकेट में इतनी रुचि थी कि गांव में क्रिकेट खेलने लकड़ी से खुद बल्ला तैयार करते थे। जशपुर जिले के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि हमारे यहां हाकी खेली जाती है। यहां पर पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी बहुत कौशल से करते हैं इसलिए तीरंदाजी में भी खिलाड़ी खूब रुचि लेते हैं।

गांगुली ने बताया कि वो पहली बार छत्तीसगढ़ आये। यहां नवा रायपुर का स्टेडियम बहुत अच्छा है। मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं और सचिन जैसे मशहूर खिलाड़ी भी यहां खेल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी पूछा कि आपका कभी कोलकाता में आना हुआ क्या। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में स्टील मंत्रालय देखने के दौरान कोलकाता काफी जाना होता था। गांगुली ने छत्तीसगढ़ के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री से पूछा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनसंपदा से समृद्ध है। प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत है। खनिज से भी समृद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गांगुली का बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वन भैंसे की मूर्ति और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। गांगुली ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक अपना हस्ताक्षर किया हुआ बल्ला भेंट किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक सम्पत अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ पी. दयानन्द भी उपस्थित थे। विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और गांगुली को इस मौके पर जगन्नाथ पुरी से लाया गया भगवान जगन्नाथ का प्रसाद और छायाचित्र भेंट किया।

क्या बाघ का फोटोग्राफ मोदी जी ने यहीं लिया था गांगुली ने पूछा कि क्या कान्हा भी छत्तीसगढ़ में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहीं यह मध्यप्रदेश में है। हमने रायपुर में जंगलसफारी बनाया है। यहां प्रधानमंत्री मोदी जी भी आ चुके हैं। गांगुली ने कहा कि हाँ, बाघ का फोटो लेते हुए मोदी जी का एक फोटोग्राफ मैंने देखा था। क्या ये यहीं का था। मुख्यमंत्री ने बताया कि हां ये यहीं का ही है।

यहां का सुगंधित चावल प्रसिद्ध, रामलला को भी भेजा गया मुख्यमंत्री साय ने गांगुली को बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 3000 क्विंटल सुगंधित चावल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने अपनी रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के नागरिकों को निःशुल्क अयोध्या दर्शन कराने का भी फैसला लिया है।

वित्त मंत्री ने कहा, आपके आफसाइड शाट रोमांचित करते थे इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बातचीत के दौरान गांगुली से कहा कि जब आप क्रीज में होते थे तो हम सब बहुत रोमांचित रहते थे। विशेष रूप से आपके आफसाइड शाट हम सबको बहुत रोमांचित करते थे।


एपीएल क्रिकेट के फाइनल मैच में बड़ौदा ने मारी बाजी

No comments Document Thumbnail

आरंग। मंगलवार को एपीएल सीजन टू प्रतियोगिता में बरौदा ने रसनी की टीम को चार विकेट से हराकर फाइनल पर कब्जा किया। रसनी और बरौदा के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला गया। जिसमें रसनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 53 रन बनाए। जिसके जवाब में बरौदा की टीम 5 गेंद शेष रहते ही 54 रन बनाकर फाइनल मे कब्जा कर लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार पीपला फाउंडेशन आरंग की ओर से 21000/ रूपए नगद प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता रहे रसनी की टीम को द्वितीय पुरस्कार बालाजी ट्रेडर्स की ओर से 11000/ रूपए नगद प्रदान किया गया। तथा तृतीय पुरस्कार उमरिया की टीम ने जीता।

 पीपला फांऊडेशन ने दिया 21000 रुपए हजार का नगद पुरस्कार

जिन्हें नवकार ज्वेलर्स आरंग की ओर से 7000/रूपए नगद प्रदान किया गया। तीनों विजेता टीम को राजेश चंद्राकर द्वारा आकर्षक ट्राफी प्रदान किया गया। मैच के आयोजन में विशेष सहयोग माई की बगिया संचालक गोपी सोनी,सांई समर्थ हॉस्पिटल संचालक राजू साहू, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन,जनपद सदस्य वतन चन्द्राकर, ढिल्लन ढाबा संचालक गुरूविंदर सिंह, पार्षद समीर सागीर गोरी, साहू टी स्टाल संचालक संतोष साहू,मोबाईल मास्टर आरंग,गुप्ता कंप्यूटर का रहा।

प्रतियोगिता के आयोजन संयोजन में विशेष सलाहकार सजल चन्द्राकर, आलोक चन्द्राकर राजेश चन्द्राकर,योगेन्द्र चन्द्राकर तथा व्यवस्थापन में राजू यादव, खोमन निषाद, वरूण साहू, बंटी साहू, अरुण कुमार, मनीष चंद्राकर, अर्जुन सोनी, रोहित विश्वकर्मा, चिंटू साहू,विष्णु प्रसाद ध्रुव, टिकेश पटेल, चोमन जलक्षत्री, महेन्द्र जल क्षत्री, होमन धीवर, लक्ष्मण लोधी सूरज लोधी, कान्हा, राहुल पटेल, मूलचंद जलक्षत्री, मिथलेश, मनोज सोनकर की अहम् भूमिका रहा। आयोजन में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपला फाउंडेशन अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने किया। विशेष अतिथि होमेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार पवन साहू, शैलेन्द्र चंद्राकर, अजय कांकरिया, पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर टिकेश्वर लोधी,सजल चंद्राकर, पूर्व आरंग टीआई राठौर रहे।सभी अतिथियों ने आयोजन की उन्मुक्त कंठ से सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दिए। आयोजकों ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर पीपला फाउंडेशन से संयोजक महेन्द्र पटेल सक्रिय सदस्य मोहन सोनकर, कोमल लाखोटी, होमेन्द्र साहू, छत्रधारी सोनकर, संजय मेश्राम अभिमन्यु साहू ,रमेश देवांगन, प्रतीक टोंड्रे, राकेश जलक्षत्री, भागवत जलक्षत्री, बसंत साहू,किरण साहनी, उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर व अंचल के खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों की उपस्थिति रही।


भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज शाम करीब 6 बजे स्पेशल चार्टर प्लेन से रायपुर पहुंची। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम का रायपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक के पूरे रास्ते में खेलप्रेमियों ने क्रिकेटरों का स्वागत किया। होटल पहुंचते ही टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे से किया गया।

        राजकीय गमछा पहनाकर किया गया खिलाड़ियों का स्वागत- अभिनंदन

खिलाड़ियों ने भी छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को देर तक अपने कंधे पर सजाये रखा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांडया, गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तेज गेंदबाज उमरान मलिक, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर सहित कई खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को धारण किया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी राजकीय गमझे को पहनकर काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित और उनको एक नई पहचान देने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा, छत्तीसगढ़ के राज्य गीत का गायन, अतिथियों का  राजकीय गमछा से स्वागत, तीज त्योहारों का परंपरा अनुसार विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है।

खाने में भी छत्तीसगढ़िया स्वाद

पहली बार राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मैच की तैयारी में रायपुर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तो पूरी तरह से तैयार है ही। मेहमान नवाजी के लिए रायपुर के होटलों में भी शानदार व्यवस्था की गयी है। खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़िया स्वाद से भी परिचय कराया जायेगा। मिलेट्स सूप और मिलेट्स स्लाद के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया पारंपरिक स्वाद भी खाने में देखने को मिलेगा।

21 को है मैच, कल करेगी दोनों टीमें प्रैक्टिस

रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को दुधिया रोशनी में मैच खेला जायेगा। ये पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है, लिहाजा स्टेडियम पूरी क्षमता के साथ भरी होगी। भारतीय टीम के हैदराबाद में फार्म को देखते हुए रायपुर में भी दिलचस्प मैच की उम्मीद है। इससे पहले शुक्रवार को दोनों टीमें प्रैक्टिस के लिए उतरेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.