Media24Media.com: कोसरिया मरार पटेल समाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोसरिया मरार पटेल समाज. Show all posts
Showing posts with label कोसरिया मरार पटेल समाज. Show all posts

विधायक खुशवंत ने की मरार पटेल समाज के लिए दस लाख की घोषणा, कहा- मरार पटेल समाज से अन्य समाज हो रहे हैं प्रेरित

No comments Document Thumbnail

 आरंग। रविवार को कोसरिया मरार पटेल समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन ग्राम पारागांव में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में बड़ी संख्या में कोसरिया मरार पटेल समाज नांदगांव राज महासमुंद व आरंग तहसील के सामाजिक जन एकत्रित होकर अधिवेशन में भाग लिया।


अधिवेशन का शुभारंभ मरार समाज के इष्ट देवी माता शाकंभरी, श्रीराम चंद्र व गायत्री मंत्र की पूजा आराधना से किया गया। मीडिया प्रभारी महेन्द्र पटेल ने बताया इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने राज में नवनिर्वाचित पचास से अधिक पंच, सरपंच, उपसरपंच तथा समाज को दस प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र,प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सभा को संबोधित करते हुए चिर-परिचित अंदाज में कहा मरार पटेल समाज अपनी मेहनत के बलबूते आत्मनिर्भर समाज है।सर्व समाज के लिए फल, फूल, शाक सब्जी उत्पादन कर सर्व समाज के लिए पोषक आहार प्रदान करते हैं।मरार समाज से अन्य समाज प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने आरंग में स्थित धर्मशाला के लिए दस लाख रुपए की घोषणा भी किये।

अधिवेशन में सभापति का दायित्व पुनीतराम पटेल ने निभाई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महासमुंद से पवन पटेल ,पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव से पप्पू पटेल, अभनपुर राज अध्यक्ष ईश्वर पटेल, बारापाली राज अध्यक्ष ललित पटेल,बारना राज अध्यक्ष सुखऊ राम, राजिम राज अध्यक्ष तेजराम पटेल, कौड़ियां राज से घनश्याम पटेल, रायपुर राज से शंकर पटेल, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी टी आर पटेल,एन के पटेल,भाजपा जिला महामंत्री राजा तंबोली, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा,युवा शक्ति विनोद साहू, अविनाश शर्मा,उपसरपंच सरपंच श्रीमती अंजू शशिकांत बंजारे, उपसरपंच राधे राधे निषाद
सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

अधिवेशन के आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका नांदगांवराज के संरक्षक संतराम पटेल, संयोजक गोविंदराम पटेल, अध्यक्ष तुकाराम पटेल, सचिव सुंदर पटेल, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल,पंजीयन सचिव तामेश्वर पटेल, उप कोषाध्यक्ष मंगल पटेल, उपाध्यक्ष बिहारी पटेल,शिव पटेल,राम सुमन पटेल, अंकेक्षक रामायण पटेल, संगठन महामंत्री गैंदलाल पटेल,सह सचिव गुलाब पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीनबंधु पटेल,प्रचार मंत्री सोहन पटेल, सलाहकार सदाराम पटेल नरोत्तम पटेल,दिलीप पटेल, देवनारायण पटेल,लखन पटेल, कृष्णा पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष योगेश पटेल,मीडिया प्रभारी महेन्द्र कुमार पटेल,नरेश पटेल, आदि की अहम भूमिका रही।इस मौके पर बड़ी संख्या में नांदगांव राज तथा अन्य राजो के सामाजिक जनों तथा महिलाओं की उपस्थिति रही।

मरार समाज के वार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । कोसरिया मरार पटेल समाज नांदगांव राज‌‌‌ का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को सिरपुर के पटेल धर्मशाला में आयोजित हुआ। जिसमें माता शाकंभरी की पूजा अर्चना से वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर नांदगांव राज समाज के जिला,राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को चयनित कर प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही राज के कक्षा दसवीं और बारहवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने कहा कि शिक्षा और समाज में संगठन से ही समाज आगे बढ़ता है।


अच्छे संस्कार बेहतर जीवन के साथ साथ सामाजिक संगठन के लिए भी आवश्यक है। अब हमारे समाज भी राजनीतिक क्षेत्र में अन्य समाज की तरह आगे बढ़ रहे हैं। वहीं विधायक प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत तुमगांव उपाध्यक्ष पप्पू पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। वहीं कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिक्षक दीनबंधु पटेल ने आगामी वर्षों में प्रतिभा सम्मान के लिए 5000/ हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा किये।


वार्षिक अधिवेशन में समाज विकास व संगठन संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व चिंतन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कोसरिया मरार समाज जिला महासमुन्द, अध्यक्ष तुकाराम पटेल, संयोजक गोविंद पटेल, सचिव सुंदर पटेल कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल पंजीयन सचिव तामेश्वर पटेल, अंकेक्षक रामायण पटेल, पप्पू पटेल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव, दीनबंधु पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सविता पटेल महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी महेन्द्र पटेल समस्त राज पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में मरार समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.