Media24Media.com: कोरबा सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कोरबा सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label कोरबा सड़क हादसा. Show all posts

पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र का है, जहां एक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस दौरान पिकअप एक युवक के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसके शरीर के 2 टुकड़े हो गए।  

जानकारी के मुताबिक बंजारी के रहने वाला रामनारायण यादव बाजार से सामान खरीदकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसका भांजा प्रमोद कुमार धनुहार और अमृत लाल रजक मिल गए। इन दोनों को भी रामनारायण ने अपनी बाइक में बैठा लिया। तीनों घर के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि तीनों वापस बंजारी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मड़ई में पीछे से आई पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे रामनारायण और अमृतलाल जमीन पर गिर पड़े। 

वहीं प्रमोद जब जमीन पर गिरा तो पिकअप ड्राइवर ने उसके ऊपर ही गाड़ी को चढ़ा दी। इससे उसके शरीर के 2 टुकड़े हो गए। रामनारायण और अमृतलाल की जमीन में गिरने से ही मौत हो गई थी। इस तरह तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला था। वहीं आस-पास के लोगों की मदद से रामनारायण और अमृतलाल को अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने पिकअप ड्राइवर को किया गिरफ्तार

घटना के बाद परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई। इधर, पुलिस ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ लिया है। साथ ही उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। ये इलाका काफी आउटर है। इस वजह से पूरे घटना की जानकारी मंगलवार को सामने आई। प्रदेश में सड़क हादसों की वजह से रोजाना कई लोगों को अपनी जान गंवाई पड़ रही है। 

मौत के मामले में 11वें नंबर पर छत्तीसगढ़

इस साल नवंबर में सड़क दुर्घटनाओं (Road accidents) में 408 लोगों की मौत और 884 लोग घायल हुए है। प्रदेश में 11 महीनों में 10 हजार 126 सड़क दुर्घटनाओं में 395 लोगों की मौत हुई और 9 हजार 270 लोग घायल हुए है। वहीं सड़क हादसे से होने वाली मौत के मामले में छत्तीसगढ़ देश भर में 11 वें नंबर पर पहुंच गया है।

सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या

सड़क हादसों (Road Accident in Chhattisgarh) में मौत के मामले में छत्तीसगढ़ के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में करीब 14 हजार सड़क हादसों में 4 हजार 556 लोगों ने अपनी जान गवांई है। इसमें करीब 3 हजार 200 मृतक ऐसे हैं, जो दो पहिया वाहनों में थे।

दिन-ब-दिन बढ़ रहा सड़क हादसों का ग्राफ

इन 3 हजार 200 में से करीब 2450 लोगों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। इसके कारण प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रह है, इसके कारण सड़क हादसों में जान गवांने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक सड़क हादसों में सबसे ज्यादा हादसे राजधानी रायपुर में हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक पर हर महीने 4 से 5 लोगों की मौत होती है। ऐसा नहीं है कि सरकार सड़क हादसों को कम करने के लिए कोई उपाय नहीं कर रही है।

लोगों की लापरवाही बन रहा हादसों का कारण

बता दें कि सड़क हादसों और इन हादसों में घायल लोगों को जल्द इलाज मुहैया करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने हर जिले के पुलिस को पेट्रोलिंग वाहन सौंपा है. साथ ही सड़क हादसों को कम करने और लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के जागरुकता अभियान भी चलाएं जा रहे है, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लोग अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहनते है, बल्कि पुलिस से बचने के लिए हेलमेट पहनते है। वहीं लोग हर काम जल्दी करना चाहते है, कई बार लोगों की यहीं जल्दबाजी सड़क हादसों का कारण बनता है।

इन कारणों की वजह से सबसे ज्यादा हादसा

  • शराब पीकर वाहन चलाने के कारण।
  • गलत साइड में ड्राइविंग करने के कारण।
  • बिना हेलमेट वाहन पहने गाड़ी चलाने के कारण।
  • मोबाइल फोन का उपयोग करते-करते ड्राइविंग करने के कारण।
  • नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे कारणों के कारण सबसे ज्यादा दुर्घटना और मौत हो रही है।

सबसे ज्यादा युवा हो रहे हादसे का शिकार

बता दें कि 40 प्रतिशत सड़क दुर्घटना फ्लाई ओवर के आस-पास होता हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा हादसा क्रॉसिंग पर होता है, आंकड़ों के मुताबिक क्रॉसिंग पर होने वाले सड़क हादसों का प्रतिशत 30 है। इनमें सबसे ज्यादा हादसों के शिकार बाइक सवार और पैदल यात्री होते है। वहीं हादसों के शिकार होने वाले लोगों में ज्यादातर लोग युवा हैं।

दर्दनाक: कार और बस में भिड़ंत, मरवाही विधायक के बेटे सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in india) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा का है, जहां के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली पेट्रोल पंप के पास कार और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। 

हादसे में मरवाही विधायक केके ध्रुव के बेटे और बांगों विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव, जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका मजदूर शंकर सिंह पोर्ते की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 130 कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जाते समय रात करीब 12:30 बजे यह हादसा हुआ। दरअसल, विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव अपने सहयोगी अधिकारी जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका मजदूर शंकर सिंह पोर्ते काम खत्म करके कार में बिंझरा से बांगों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली पेट्रोल पंप के पास अंबिकापुर की ओर से आ रहे बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा SDOP ईश्वर त्रिवेदी, थाना प्रभारी नवीन देवांगन और बांगों पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को बस के अंदर से गैस कटर के जरिए निकाला। इस दर्दनाक घटना से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही विधायक केके ध्रुव कटघोरा पहुंच गए हैं और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.