Media24Media.com: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड. Show all posts
Showing posts with label केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड. Show all posts

CBSE Practical Exam 2025 : सीबीएसई 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल से शुरू, करना होगा इन नियमों का पालन

No comments Document Thumbnail

 CBSE Practical Exam 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 1 जनवरी 2025 से किया जाएगा. सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होंगे. वहीं लिखित परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया जाएगा.


सीबीएसई की ओर जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक निर्धारित हैं, जबकि कक्षा 12वीं का थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित किए जाएंगे.स्कूलों की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के नंबर CBSE की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

इन नियमों का करना होगा पालन

सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें संबंधित विषय की डेट पर प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित होना होगा क्योंकि कोई एग्जाम फिर से आयोजित नहीं किया जाएगा. यदि किसी छात्र को कोई समस्या है तो वह अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं. प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान सभी छात्रों को सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देश का पालन करना होगा.

क्या है गाइडलाइन?

परीक्षा या मूल्यांकन के दौरान कोई भी स्टूडेंट्स परीक्षकों से संवाद करने या उन्हें प्रभावित करने का प्रयास नहीं कर सकता है. अगर कोई भी छात्र ऐसा करता है तो परीक्षकों को ऐसे मामलों की तुरंत रिपोर्ट करनी चाहिए, जिसमें संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को पूर्ण विवरण, दस्तावेज और गवाहों के बयान उपलब्ध कराए जाएं. सीबीएसई10 के लिए बोर्ड द्वारा कोई बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा. वहीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीबीएसई की ओर से नियुक्त बाहरी परीक्षक की मौजूदगी में कराई जाएंगी.

CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, ऐसे चके करें

No comments Document Thumbnail

 CBSE 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 उमंग व डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप पर भी चेक किए जा सकते हैं. इस साल 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं.


सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 results.digilocker.gov.in और umang.gov.in पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं. किसी भी एक वेबसाइट के क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स अन्य वेबसाइट पर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट प्रेस रिलीज के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा पास परसेंटेज रहा है. वहां का पास प्रतिशत 99.91% दर्ज किया गया है.

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है. इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 6.40 प्रतिशत ज्यादा है. इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे. आपको बता दें कि सीबीएसई देश का इकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां चेक की गई थीं.

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन मोड में निम्न स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-

1- सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाएं.

2- वेबसाइट के होमपेज पर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3- इतना करते ही आपको नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा. यहां रोल नंबर, रोल कोड जैसी डिटेल्स एंटर करें.

CBSE ने स्कूलों पर लिया कड़ा एक्शन, रद्द की छत्तीसगढ़ समेत देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता, देंखे लिस्ट

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गाइडलाइन फॉलो नहीं करने वाले 10 राज्यों के 20 स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएसई बोर्ड ने ऐसे स्कूलों का एफिलिएशन कैंसिल करते हुए कुछ स्कूलों को डाउनग्रेड भी कर दिया है। इन स्कूलों में छत्तीसगढ़ के भी दो स्कूलों का नाम शामिल है।


दरअसल, सीबीएसई बोर्ड इन स्कूलों को चलाने के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए है। स्कूलों में समय समय पर इन नियमों का पालन हो रहा है या नहीं इसके लिए बोर्ड ने कुछ समय पहले ही देश के कई राज्यों में औचक निरीक्षण भी किया। इंस्पेक्शन में पाया गया कि कई स्कूल ऐसे हैं जो इन दिशानिर्देशों का सहीं ढंग से पालन नहीं कर रहे है। जांच के बाद सीबीएसई बोर्ड ने ऐसे स्कूलों पर बड़ा एक्शन लिया है। जिन स्कूलों का एफिलिएशन कैंसिल हुआ है उनके नाम नीचे देखें

इन स्कूलों की मान्यता हुई रद्द

1.छत्तीसगढ़ में द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, विकोन स्कूल विधानसभा रोड।

2.दिल्ली में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, भारत माता सरस्वती मंदिर, नेशनल पब्लिक स्कूल,चंदराम पब्लिक स्कूल, मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल।

3.जम्मूकश्मीर में करतार पब्लिक स्कूल।

4.राजस्थान में प्रिंस यूसीएच माध्यमिक विद्यालय, ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल जोधपुर।

5.महाराष्ट्र में राहुल इंटरनेशनल स्कूल ठाणे, पायोनिर पब्लिक स्कूल।

6.असम में साई आरएनएस स्कूल गुहावटी।

7.मध्यप्रदेश में सरदार पटेल पब्लिक स्कूल भोपाल।

8.उत्तरप्रदेश में लॉयल पब्लिक स्कूल बुलंदशहर, ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल गौतम बुद्ध नगर, क्रीसेंट कान्वेंट स्कूल गाजीपुर।

9.केरल में पीवीसी पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा स्कूल।

10.उत्तराखंड में ज्ञान ईस्टन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून शामिल है।

दो राज्यों के स्कूलों को डाउनग्रेड

जिन स्कूलों को डाउनग्रेड किया गया है उनमें दिल्ली का विवेकानंद स्कूल नरेला दिल्ली और पंजाब श्री दसमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल है।

CBSE Exam 2024 : बदल गया 10वीं और 12वीं परीक्षा का पैटर्न, जानिए कैसे मिलेंगे नंबर

No comments Document Thumbnail

CBSE Exam New Pattern 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा का पूरा ढांचा इस बार बदल दिया है। अब छात्र अपना मनपसंद विषय बिना किसी बाधा के चुन सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नए पैटर्न को समझाने के लिए बोर्ड ने सैंपल पेपर भी जारी कर दिया है। सैंपल पेपर में बदलाव को साफ देखा जा सकता है। बदलाव के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।


बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को सैंपल पेपर के माध्यम से इस बदलाव को जरूर समझना होगा। तभी बेहतर नंबर आएंगे। सैंपल पेपर छात्र यह जान पाएंगे कि परीक्षा में किस तरह से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में दिए गए उत्तर पर किस तरह की मार्किंग होगी। सीबीएसई ने अपने यह नए सैंपल पेपर आधिकारिक www. cbse.gov.in वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इन्हें कोई भी सीबीएसई वेबसाइट से डाउनलोड कर सकता है।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि 50 फीसदी सवाल एनालिटिकल और कॉन्‍सेप्‍ट बेस्‍ड सवाल ज्यादा होंगे। इसके साथ 50 फीसदी प्रश्न एमसीक्‍यू और एक और दो नंबर के लिए होंगे। इस दोनों माध्यम से छात्रों की समझ का आंकलन किया जाएगा। इससे कोचिंग और याद रखने की आवश्यकता में कमी आएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.