Media24Media.com: कृषि विकास निगम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कृषि विकास निगम. Show all posts
Showing posts with label कृषि विकास निगम. Show all posts

सिरपुर मेला दर्शन कर कार्यकर्ताओं से मिले अग्नि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने सिरपुर मेला दर्शन कर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सोमवार देर शाम निगम अध्यक्ष चंद्राकर ने पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व की नगरी सिरपुर में महानदी के तट पर स्थित गंधेश्वर नाथ महादेव के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर व अन्य सदस्यों ने चंद्राकर का पारंपरिक स्वागत किया। मंदिर और मेला दर्शन  के बाद चंद्राकर ने रेस्ट हाउस में सिरपुर क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से प्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए आम जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की बात कही।

साथ ही जनसमस्याओं से भी अवगत हुए तथा उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, सहकारी समिति सिरपुर के अध्यक्ष तथा पूर्व सरपंच थनवार यादव, जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्रकार, गजाधर धीवर, पूर्व पार्षद तुलसी साहू, राजू साहू, रवि साहू, मनोज भारती आदि उपस्थित थे।

शिक्षा में आगे बढ़ें और नशा से दूर रहें : अग्नि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ग्राम दलदली में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विशेषकर समाज के युवाओं से शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने और नशा से दूर रहने का आह्वान किया। 

चंद्राकर ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा में महान संत रविदास जी का प्रमुख स्थान है। संत रविदास और उनके समकालीन संतों ने समाज में व्याप्त अज्ञानता के अंधेरे को दूर करने और लोगों को ज्ञान के प्रकाश में लाने का सतत प्रयास किया। संतों की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। मन चंगा तो कठौती में गंगा, इस बात को संत रविदास ने चरितार्थ कर दिखाया। संत रविदास की वाणी समाज को दिशा दिखाती है।

उनके वाणी-वचनों को आत्मसात कर हम अपना जीवन सार्थक कर सकते हैं। चंद्राकर ने कहा कि आज भी समाज में अनेक विषमताएं हैं, जिन्हें शिक्षित और स्वस्थ समाज ही दूर कर सकता है, इसलिए शिक्षा की ओर आगे बढ़ें और नशे से दूर रहें। नशा विनाश का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि महान संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनके सिद्धांतों पर चलने और नशा से दूर रहने की प्रतिज्ञा लें तथा अपना कर्तव्य निभाते हुए देश और समाज की प्रगति में अपना योगदान दें। इस मौके पर निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, कांग्रेस के युवा नेता दिव्येश चन्द्राकर, समाज प्रमुख रामकृष्ण मिरी, घनाराम मिरी, भारत लाल मिरी, घनश्याम मिरी, बलराम मिरी, मूलचन्द मरौतीय, चैतराम मिरी, विनोद युगर सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन मौजूद थे।

पुरखों के समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार : अग्नि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

 बीज निगम अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का किया स्वागत 

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने गणतंत्र दिवस पर निगम मुख्यालय 'बीज भवन' में ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को नमन किया। श्री चंद्राकर ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारे पुरखों के समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है।


उन्होंने कहा है कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर इस साल धान खरीदी का आंकड़ा एक करोड़ मीट्रिक टन से पार हो चुका है। धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है और किसानों को त्वरित भुगतान भी हो रहा है। कृषि कर्ज की माफी के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जहां किसानों के जीवन में खुशहाली आई है वहीं राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से प्रदेश के लाखों भूमिहीन परिवारों में मुस्कान आई है। चार साल में भूपेश सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों से हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। 


नरवा, गरवा, घुरवा, बारी और गोधन न्याय योजना जैसी नवाचारी योजनाओं के शानदार परिणामों ने पूरे देश का ध्यान खींचा है। निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा है कि पूरे देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य छत्तीसगढ़ है, बावजूद अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारों को हर महीने बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

प्रदेश में आदिवासी पर्व सम्मान निधि प्रदान करने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन हेतु नई योजना शुरू करने, राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य नवाचार आयोग का गठन किए जाने, स्वामी विवेकानंद विमानतल के पास एयरोसिटी विकसित करने, छत्तीसगढ़ में कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, रोजगार और लोगों की आय बढ़ाने के लिये ग्रामीण उद्योग नीति बनाने, औद्योगिक इकाईयों को संपत्ति कर से मुक्ति, जीवनदायनी खारून नदी पर रिवर फ्रंट बनाने, विद्युत शिकायत के निराकरण के लिए आधुनिक ऑनलाइन निराकरण प्रणाली बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना शुरू करने, राज्य में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय रामायण / मानस महोत्सव और चंदखुरी में प्रतिवर्ष मां कौशल्या महोत्सव आयोजित करने की घोषणा काफी महत्वपूर्ण है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.