Media24Media.com: कुमार विश्वास

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कुमार विश्वास. Show all posts
Showing posts with label कुमार विश्वास. Show all posts

Rajya Sabha Election: राज्यसभा जाएंगे कुमार विश्वास? यूपी से ये नाम रेस में सबसे आगे

No comments Document Thumbnail

 Rajya Sabha Election: साल 2012 में अन्ना आंदोलन और फिर शुरुआती दौर में आम आदमी पार्टी का चेहरा रहे कुमार विश्वास अब राज्यसभा जा सकते हैं. खबर है कि बीजेपी की ओर से कवि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजा जा सकता है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी में दस सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में बीजेपी कुमार विश्वास को अपना उम्मीदवार बना सकती है. वहीं, बताया जा रहा है कि यहां से बीजेपी पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को फिर से राज्यसभा भेजने का मन बना चुकी है.

बता दें कि कुमार विश्वास ने अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. हालांकि वह बाद में आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य बन गए थे. लेकिन सीएम अरविंद केजरीवास के साथ अनबन के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद कुमार विश्वास पर बेहद खुश नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन वहां मौजूद रहे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी दिया था। उत्तर प्रदेश में 10 राज्य सभा की सीटें खाली हो रही है। इनमें से सात भाजपा के खाते में है वही तीन समाजवादी पार्टी के खाते में है। 7 सीटों पर भाजपा के दावेदारी मजबूत है दो पर समाजवादी पार्टी की। तीसरी सीट भी समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती है। लेकिन अगर भाजपा चाहे तो वहां अपना उम्मीदवार उतार कर राजनीतिक गतिविधि को बढ़ावा दे सकती है। 

बताया जाता है कि साल 2018 में आम आदमी पार्टी की ओर से कुमार विश्वास राज्यसभा जाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन आखिरी वक्त में उनका नाम कट गया. जिसके बाद वह नाराज हो गए थे.




कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा, मैथिली ठाकुर भी देंगी प्रस्तुति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश में रामकथा के प्रख्यात प्रस्तुतकर्ता कुमार विश्वास रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा प्रस्तुत करेंगे। विश्वास की पहचान मूलतः कवि के रूप में रही है लेकिन विगत कुछ वर्षों से उन्होंने अपनी खास भाषा में प्रस्तुति के विशिष्ट अंदाज में रामकथा प्रस्तुत की है। इसी तरह अपनी सुमधुर आवाज और लोकगीतों में अद्भुत पकड़ के चलते सुश्री मैथिली ठाकुर का गायन भी बहुत लोकप्रिय रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश में प्रचलित रामकथा का अस्वादन अधिकतम लोग कर सकें।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव मूलतः रामकथा के अरण्य कांड पर केंद्रित है। इस मायने में कुमार विश्वास की अब तक हुई रामकथा पर ध्यान दें तो उनका बहुत सा हिस्सा वनवास के दौरान प्रभु राम द्वारा किये गये विशिष्ट संघर्षों पर केंद्रित होता है। उनकी कथा में उन ऋषियों का जिक्र होता है, जिसमें अरण्य कांड के दौरान भगवान राम मिले। उल्लेखनीय है कि रामकथा से जुड़े हुए अनेक ऋषियों की पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ रही है। भगवान राम वनवास के दौरान इन ऋषियों के आश्रम में गये और उनसे लगातार ब्रह्म ज्ञान पर चर्चा की। संस्कृति विभाग द्वारा अरण्य कांड पर महोत्सव रखने का एक विशिष्ट कारण यह भी है कि इनमें से अधिकतर लीला भगवान राम ने दंडकारण्य में की है।

युवा वर्ग में और संगीत प्रेमियों में इंडियन आइडल फेम शंमुख प्रिया बहुत चर्चित रही हैं। रायगढ़ में श्रोताओं के पास उन्हें सुनने के लिए विपुल समय होगा और वे तन्मयता से उनसे राम के चरित पर सुमधुर गीत सुन सकेंगे। इसी तरह सारेगामा फेम शरद शर्मा की खास प्रस्तुति भी दर्शकों के लिए होगी। मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा के भजनों से लोगों के दिन की सुंदर शुरूआत होती है। उन्हें प्रत्यक्ष रूप से सुनने का मौका इस महोत्सव में उपलब्ध होगा।

सबसे खास बात महोत्सव में दक्षिण पूर्वी एशियाई द्वीपों के दलों की प्रस्तुति होगी। रामकथा इन द्वीपों के मानस में गहराई से बसी हुई है और इनका नृत्य गायन बहुत कुछ रामलीला पर आधारित है। किस  प्रकार राम की कथा इन द्वीपों में फैली। इनकी सामूहिक स्मृति का हिस्सा बनी। इनके धरोहरों में अंकित हुई। इन सबकी समझ और इसकी सुंदरता की गहराई दर्शक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में जान सकेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.