Media24Media.com: किरणमयी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label किरणमयी. Show all posts
Showing posts with label किरणमयी. Show all posts

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ प्रवास

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय पहुंची और आयोग की गतिविधियों की जानकारी ली। श्रीमती शर्मा ने सेरीखेड़ी ग्राम पंचायत स्थित कल्पतरु मल्टीयूटिलिटी सेंटर पहुंचकर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न आर्थिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया। यहां महिलाएं सैनिटाइज़र, चप्पल, फिनाइल, अगरबत्ती, बिस्किट, साबुन, बल्ब आदि बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।



छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर किरणमयी नायक ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का राजकीय गमछा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। डॉक्टर नायक ने रेखा शर्मा को राज्य महिला आयोग का निरीक्षण कराया और आयोग के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

आयोग के आड़ में अवैध कार्य स्वीकार्य नही, घरेलू आपसी मन मुटाव का समाधान परिवार के बीच ही किया जाए, सामाजिक बहिष्कार गंभीर चुनौती - डॉ किरणमयी नायक

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज जिला पंचायत के सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। सुनवाई में कुल 25 प्रकरण रखे गये थे। जिसमें 18 प्रकरणों के आवेदक उपस्थित रहे एवं उनकी सुनवाई की गयी। उसमें से आज 7 प्रकरणों को निराकरण करते हुए नस्तीबद्ध किया गया। साथ ही कुछ प्रकरणों को  सुनवाई हेतु रायपुर स्थानन्तरण किया गया है। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य डॉ अनिता रावटे उपस्थित रही। डॉ. नायक ने महिलाओं को समझाईश देते हुए कहा कि घरेलू आपसी मनमुटाव का समाधान परिवार के बीच किया जा सकता है।


घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान एवं आपसी सामंजस्य सुखद गृहस्थ के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही आयोग के आड़ में अवैध कार्य को किसी भी तरह से स्वीकार्य नही किया जाएगा। 
वर्तमान समय में सामाजिक बहिस्कार एक बड़े चुनौती के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित सुनवाई में मुख्य रूप से महिलाओं से मारपीट, मानसिक, शारीरिक, दैहिक प्रताड़ना कार्यस्थल पर प्रताड़ना दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की गई। भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कोनीबंजर के आवेदक ने अपने पति पर बिना तलाक दिए विवाह करने का आरोप लगाया था। 

जबकि अनावेदक का आठ साल की बच्ची भी है।आयोग ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए अनावेदक के खिलाफ एफआईआर धारा आईपीसी की धारा 494 के तहत कराने के निर्देश दिए है। साथ ही उक्त मामले में न्यायालीन क्षेत्र भाटापारा रखने के निर्देश दिए है। उसी तरह बलौदाबाजार नगर  निवासी आवेदक ने अपने  अनावेदक ससुर पर समाज की आड़ में मानसिक प्रताड़ना एवं उनके पति के जायदाद को बेचने साथ ही घर से बेदखल करने का आरोप लगाया गया। आयेाग ने मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक को एक महिने के भीतर जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। 

क्योंकि उक्त प्रकरण में आवेदक के खिलाफ दबाव पूर्ण तरीके से पुलिस विभाग के ही कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर अपराध पंजीबध्द कराने के संदेह मिले है। उक्त प्रकरण के लिए डीएसपी अभिषेक सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किए गए है। उसी तरह एक अन्य प्रकरण में भाटापारा विकासखंड के अंर्तगत ग्राम रमदैया निवासी आवेदक ने ग्राम पंचायत सरपंच पर सामाजिक से बहिष्कार कर हुक्कापानी बंद करने का आरोप लगाया है।

जिस पर आयोग ने मामले के जांच के लिए महिला बाल विकास के प्रोटेक्शन अधिकारी मंजू तिवारी एवं सखी सेंटर के केन्द्र प्रशासक तुलिका परगनिहा की नियुक्ति की गई है। उक्त अधिकारी आगामी 20 सितम्बर को गांव में पहुंचकर विस्तृत जांचकर रिपोर्ट प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसी तरह सुनवाई दौरान डीएसपी अभिषेक सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी एल आर कच्छप अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे। साथ ही आयोग की सुनवाई के दौरान आवेदक अनावेदक सहित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ीतों के पुनर्वास विषय पर हुआ परिचर्चा का आयोजन इस दौरान मानव तस्करी रोकथाम तथा पीड़ीतों के पुनर्वास विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिलें में मानव तस्करी से संबंधित प्रकरणों के संबंध में जानकारी सहित इसके बचाव के आयामों पर मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा सहित टास्क फोर्स के सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर रजत बंसल ने मानव तस्करी के संबंध में जन जागरूकता के लिए अलग से कार्य महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए है।

साहब मेरी सागौन की लकड़ी दिला दो, पड़ोसी चोरी कर लिया है, इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है साहब

No comments Document Thumbnail

कांकेर विधानसभी के बादल ग्राम में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने ऐसी बात कह दी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके मार के हंसने लगे। किरणमयी रजक ने अपने निजी खेत में सागौन के पेड़ लगाए थे, जिसे उनके पड़ोसी ने बिना बताए काट लिया और लकड़ी को रख लिया। इस पर महिला ने कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग ने काटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया।


महिला
ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से कहा कि वो उसकी सागौन की लकड़ी दिला दें ताकि वो उससे आर्थिक लाभ ले सके। मुख्यमंत्री ने किरणमयी से कहा कि कलेक्टर को शिकायत की थी क्या ? किरणमयी रजक को लगा कि मुख्यमंत्री कलेक्टर को डांटेगे, इस पर उसने मुख्यमंत्री से कहा कि ‘‘साहब इसमें बेचारे कलेक्टर का कोई दोष नहीं है।’’ ये सुनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठहाके लगाकर हंसने लगे।

मुख्यमंत्री के इस रूप को देखकर कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति हंसे बिना नहीं रह सका। बाद में मुख्यमंत्री ने महिला को नियम बताते हुए कहा कि जब्त लकड़ी को वन विभाग नीलाम करेगा और उसके पैसे तुम्हें मिल जाएंगे जिससे तुम्हारी समस्या का निदान हो जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.