Media24Media.com: कार्यपालन अभियंता निलंबित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कार्यपालन अभियंता निलंबित. Show all posts
Showing posts with label कार्यपालन अभियंता निलंबित. Show all posts

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की शिकायत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कन्हर अंतर्राज्यीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कार्यपालन अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया। 

मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है, इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित अवधि में उमा शंकर राम का मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव (बांगो) परियोजना बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता सहित पीढ़ापल के प्राचार्य निलंबित, 2 दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक-1 बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता के.आर. गंगेश्री को वित्तीय वर्ष 2020-21 यानी मई 2020 से जनवरी 2021 तक गैर अनुबंध में अत्यधिक व्यय कर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और शिथिलता बरतने के कारण निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन से निलबंन आदेश जारी कर दिया गया है। कार्यपालन अभियंता के.आर. गंगेश्री का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जगदलपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। 


पीढ़ापल के प्राचार्य तिलकराम मंडावी निलंबित

वहीं कांकेर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीढ़ापाल में पदस्थ प्राचार्य तिलकराम मंडावी को कलेक्टर चंदन कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोयलीबेड़ा निर्धारित की गई है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

2 कीटनाशक दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस

जांजगीर-चांपा जिले की जिला स्तरीय पौध संरक्षण औषधि निरीक्षण टीम ने चंद्रपुर के दो कीटनाशक दवा विक्रेताओं की दुकानों के आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां अनियमितता पाए जाने पर दोनों दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण टीम ने जिले के विकासखंड डभरा के चंद्रपुर में मेसर्स कृषक मित्र और श्याम कृषि केंद्र चंद्रपुर, के निरीक्षण में कीटनाशी अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीम ने कीटनाशक दवाओं के परीक्षण के लिए सैंपल भी लिया है। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.