Media24Media.com: कार्तिक मास

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कार्तिक मास. Show all posts
Showing posts with label कार्तिक मास. Show all posts

आंवला के पेड़ से सीखें जीवन का संदेश, महिलाओं ने पूजा कर लिया परोपकार का संकल्प

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। " वृक्ष कभी इस बात पर व्यथित नहीं होता कि उसने कितने फल खो दिए। वह सदैव नए फलों के सृजन में व्यस्त रहता है। जीवन में कितना कुछ खो गया, इस पीड़ा को भूलकर क्या नया कर सकते हैं। इसी में जीवन की सार्थकता है। प्रकृति और वृक्षों से मनुष्य जीवन को होने वाले लाभों से हमारे पूर्वज ऋषि मुनि सभी परिचित थे। इसलिए हिंदू धर्म में वृक्षों की पूजा करना, हमारी संस्कृति और त्योहार रहे हैं।

      स्वर्णकार महिला मंडल का दीपावली मिलन व आंवला नवमी पर समारोह 

आंवला से मिलती है लंबी आयु, आरोग्य और धन, इसीलिए कार्तिक मास की नवमी तिथि को आंवला वृक्ष की पूजा कर उसके नीचे भोजन कर आंवला वृक्ष में वास करने वाले सभी देवी-देवताओं से अच्छी स्वास्थ्य एवं मंगल कामना की जाती है।" छत्तीसगढ़ी स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा आंवला नवमी समारोह एवं दीपावली मिलन बड़े धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित सोनी(स्वर्णकार) समाज की महिलाओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा, पूजन एवं आरती के साथ ही दीपावली की मंगल कामना के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना की। 

भोजन के उपरांत मनोरंजन के तहत महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़ एवं सिक्का उछालने की प्रतियोगिता हुई। कुर्सी दौड़ में प्रथम ममता सोनी, द्वितीय कुंती सोनी रही। सिक्का प्रतियोगिता में प्रथम डॉली सोनी, द्वितीय जयश्री स्वर्णकार रही। बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम शौर्यदीप सोनी, द्वितीय आर्यन सोनी, सांत्वना पुरस्कार आयुष, आयांश एवं पृथ्वीराज सोनी को प्राप्त हुआ। इस समारोह में सरला सोनी, राखी सोनी, कुंती सोनी, सरोज सोनी, डाली, दीक्षा, बरखा, पूर्णिमा, आशा, सारिका, शिखा सोनी, प्रतिमा, लता सोनी, नीता सोनी आदि उपस्थित रहे।

कार्तिक का महीना आज से शुरू, जानिए यह माह क्यों माना जाता है ...

No comments Document Thumbnail

Kartik Maas 2023 : हिंदू पचांग का आठवां महीना कार्तिक मास सबसे पवित्र माना जाता है. आज से कार्तिक मास की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ होगा. मान्यता है कि इस जो मनुष्य कार्तिक मास में व्रत, तप करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.


कार्तिक मास आज से शुरू हो रहा है. भगवान विष्णु के इस प्रिय महीने में व्रत, तप और पूजा पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. कार्तिक मास से देव तत्व भी मजबूत होता है. इसी महीने भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि में आनंद और कृपा की वर्षा होती है.

इस महीने में मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों को अपार धन देती हैं. इस महीने में धन और धर्म दोनों से संबंधित कई प्रयोग और नियम हैं. कार्तिक मास में विशेष रूप से श्रीहरि की उपासना की जाती है. कार्तिक मास में तुलसी का रोपण और विवाह सर्वोत्तम होता है. इस महीने दान करने से अक्षय शुभ फल की प्राप्ति होती है. विशेष तौर पर दीप दान करने से बड़ा लाभ मिलता है. इस बार कार्तिक का महीना 29 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो रहा है, जो 27 नवंबर 2022 तक रहेगा.

कार्तिक मास का महत्व

हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत विश्ष महत्व है. इस मास में श्री विष्णु जी के साथ तुलसी की भी पूजा अर्चना की जाती है. इस मास में स्नान, दान, दीप करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है. पूरे कार्तिक के महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

कार्तिक मास के नियम

1. तुलसी पूजा- कार्तिक के महीने में तुलसी पूजन, रोपण और सेवन करने का विशेष महत्व बताया गया है. कार्तिक मास में तुलसी पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. कहा जाता है कि इस माह में तुलसी की पूजा करने से विवाह संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं.

2. दीपदान- शास्त्रों में कार्तिक मास में सबसे प्रमुख काम दीपदान करना बताया गया है. इस महीने में नदी, पोखर, तालाब और घर के एक कोने में दीपक जलाया जाता है.इस महीने दीपदान और दान करने से अक्षय शुभ फल की प्राप्ति होती है.

3. जमीन पर सोना- कार्तिक मास भूमि पर सोना भी एक प्रमुख नियम माना गया है. भूमि पर सोने से मन में सात्विकता का भाव आता है तथा अन्य विकार भी समाप्त हो जाते हैं.

4. तेल लगाना वर्जित- कार्तिक महीने में शरीर पर तेल लगाने की भी मनाही होती है. कार्तिक महीने में केवल एक बार नरक चतुर्दशी के दिन ही शरीर पर तेल लगाना चाहिए.

5. दलहन खाना निषेध- कार्तिक महीने में द्विदलन यानी उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर, राई खाने पर भी मनाही होती है. इसके अलावा इस महीने में दोपहर में सोने को भी मना किया जाता है.

कार्तिक मास उपाय

कार्तिक मास में मां लक्ष्मी की कृपा के लिए दीपावली जैसा बड़ा पर्व मनाया जाता है. फिर भी कार्तिक मास में हर दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय किए जाने चाहिए. कार्तिक मास में रोज रात्रि को भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की संयुक्त पूजा करें. गुलाबी या चमकदार वस्त्र धारण करके उपासना करें.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.