Media24Media.com: कानून-व्यवस्था

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कानून-व्यवस्था. Show all posts
Showing posts with label कानून-व्यवस्था. Show all posts

कानून-व्यवस्था का जिम्मा क्या चोरों और अपराधियों के हाथों में सौंप दिया गया है - डॉ. रश्मि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा है कि महासमुंद जिला मुख्यालय में बवानकेरा निवासी द्रोण चंद्राकर जी से दिन दहाड़े चोरी की घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कलेक्टोरेट जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में, जहां हर समय पुलिस और प्रशासन का जमावड़ा रहता है, जहां कलेक्टर और पुलिस कप्तान का कार्यालय है, वहां अपराधी बेखौफ होकर कार का शीशा तोड़कर 3 लाख रुपये ले उड़े। यह घटना जिले में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति का जीता-जागता उदाहरण है।

कांग्रेस नेत्री ने सवाल उठाया है कि अगर अपराधी इतनी बेधड़क होकर मुख्यालय के भीतर ही वारदात कर सकते हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा? जिले में कानून व्यवस्था का कोई अस्तित्व बचा है या पुलिस केवल नाम की रह गई है? जारी बयान में डॉ. रश्मि ने कहा है कि शर्म की बात है कि कलेक्टोरेड जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग दफ्तर के ठीक सामने दिन दहाड़े यह वारदात हुई और प्रशासन के सीसीटीवी कैमरे भी खराब और बंद हालत में महज शो पीस बने पाए गए। यदि इस घटना से भी प्रशासन और पुलिस नहीं जागती है, तो जनता को यह मान लेना चाहिए कि कानून-व्यवस्था का जिम्मा अब चोरों और अपराधियों के हाथों में सौंप दिया गया है। चोरों का साहस तो देखिए। यह घटना न सिर्फ प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है, बल्कि अपराधियों के बढ़ते हौसले को भी दर्शाती है। सवाल यह है कि आखिरकार इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन और पुलिस की नींद कब खुलेगी? या फिर यह मान लिया जाए कि अपराधियों का पुलिस पर अब कोई डर नहीं बचा? शहर के भीतर सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल है, तो ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी, इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है।

डॉ. रश्मि ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन का रवैया अपराधियों को अप्रत्यक्ष रूप से हौसला दे रहा है। यह घटना केवल एक चोरी नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे पर चोट है जो जनता ने पुलिस और प्रशासन पर किया था। यह अकेली घटना भी नहीं है, जिले में आए दिन ऐसी वारदातें हो रही हैं, जिनसे कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं। कई तरह के अपराधों और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के हौसले बुलंद हैं तथा आम जनता बेबस और परेशान है। जनता के कथित प्रतिनिधियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, चुनाव जीतने के बाद उन्हें केवल अपनी चिंता है।पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नकारी साबित हो चुकी है।

गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ और आम जनता का पुलिस पर विश्वास होना जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान

No comments Document Thumbnail

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः इंदौर की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर से कमिश्नर पवन शर्मा, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर टी. इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ पूरी दुनिया को नयी राह दिखा सकता है : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिनों तक कलेक्टर कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान पहले दिन जिला कलेक्टकों और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की। जहां जिला स्तर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और लक्ष्य को पूरा करने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा हुई। वहीं पुलिस अधीक्षकों से कानून-व्यवस्था के साथ ही अपराध नियंत्रण पर चर्चा की गई। दूसरे दिन जिला कलेक्टरों के साथ ही संभाग व राज्य स्तर के अधिकारियों से कार्ययोजना पर बातचीत करते हुए योजनाओं की समीक्षा की गई।



इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पौने चार साल में छत्तीसगढ़ आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, जबकि आज दुनिया में मंदी का असर है, ऐसे समय में छत्तीसगढ़ पूरी दुनिया को नयी राह दिखा सकता है। तस्वीर बदलने में गौठान, रीपा, गोधन न्याय योजना का महत्वपूर्ण योगदान होगा। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू व श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, पीसीसीएफ संजय शुक्ला, विभागीय सचिव समेत सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर निगमों के आयुक्त उपस्थित रहे।

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, राज्य में बीते पौने चार साल के दौरान अनेक नवाचार हुए हैं, जिससे हर वर्ग को लाभ मिला है। राज्य की जनता के बीच शासन-प्रशासन को लेकर विश्वास बढ़ा है। राज्य सरकार के प्रति और प्रशासनिक अमले को लेकर लोगों की धारणा में सकारात्मक बदलाव आया है। छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा को योजनाओं के जरिये लागू किया जा रहा है। हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रयास किए हैं। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला समेत हर वंचित वर्ग को संबल बनाने का काम विगत पौने चार साल के भीतर हुआ है।

कोरोना के संकट काल में जब सभी जगह काम बंद थे, लोगों के हाथों में काम नहीं था, तब भी मजदूर वर्ग के लिए आय के स्त्रोत बनाए रखने के लिए हमने मनरेगा का काम जारी रखा। आज भी पूरी दुनिया में मंदी का असर है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका असर नहीं हुआ। आज छत्तीसगढ़ उस भूमिका में है कि यह पूरी दुनिया को एक नयी राह दिखा सकता है। इसमें गौठान, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और गोधन न्याय योजना महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

 अन्य राज्यों से धान की आवक नहीं होनी चाहिए 

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों  को निर्देशित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में आगामी एक नवम्बर से समर्थन मूल्य धान खरीदी शुरू हो जाएगी। ऐसे में अन्य राज्यों से धान की आवक न हो। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को धान पर आदान सहायता प्रदान की जाती है, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके।

 गौठान के रख-रखाव पर दें विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने गौठान के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धान की कटाई के बाद गौठानों में पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने इसके पीछे अनेक लक्ष्यों की प्राप्ति की बात कही। उन्होंने कहा कि, पैरादान करने से मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा की उपलब्धता होगी। वहीं पराली के रूप में पैरा जलाने से होने वाले प्रदूषण को भी रोका जा सकेगा। इसके अलावा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) को लेकर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, रीपा का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए। रीपा निर्माण के लिए तय बिंदुओं का पालन हो। अधोसंचरना के साथ अन्य सुविधाओं व संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश व भर्ती में पारदर्शिता रहे 

मुख्यमंत्री ने वंचित वर्ग के बच्चों को भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना में प्रवेश व भर्ती की प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि, विद्यार्थियों के दाखिले और शिक्षकों की भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। लॉटरी सिस्टम का सख्ती से पालन करें। स्वामी आत्मानंद स्कूलों समेत प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता स्तर को बनाए रखें।

समय-सीमा में हो काम, मिले राहत

मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय कार्यालय में लंबित रहने वाले प्रकरणों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी तरह के शासकीय कार्यालयों में जनता के काम समय-सीमा में पूरे किए जाएं। जाति प्रमाण-पत्र समय पर बनाना सुनिश्चित करें। कर्मचारियों के समय पर ना पहुंचने की शिकायत पर संभाग आयुक्त और कलेक्टरों को इसका निरीक्षण करने और सख्ती बरतने के निर्देश दिए। सबसे ज्यादा शिकायत थाने स्तर पर, जनपद पंचायत, पटवारी और सीएसईबी में मैदानी अमले के कर्मचारियों की मिल रही हैं, इन पर नियंत्रण कर कड़ी कार्रवाई करें ताकि आम जनता के काम समय पर पूर्ण हों।

नरवा योजना अपने उद्देश्य में सफल हो रहा  

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने एक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि नरवा योजना अपने उद्देश्य में सफल हो रहा है। इससे भू-जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे क्षेत्र जहां सूखे की समस्या थी, भौगोलिक रूप से ऐसे क्षेत्र जहां वर्षाजल नहीं रूक रहा था, वहां अब सालभर पानी की उपलब्धता हो रही है। ऐसे में नरवा योजना का ज्यादा-से-ज्यादा प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है, जिससे लोग इसके महत्व को समझें और उन्हें इसका लाभ मिल सके।

युवाओं को दिशा दे सकता है राजीव युवा मितान क्लब  

मुख्यमंत्री ने आज यहां अधिकारियों से छत्तीसगढ़ में युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, इसी उद्देश्य से राज्यभर में राजीव युवा मितान क्लब की स्थापना की गई है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन की बेहतर संभावना है, ऐसे में राज्य के पर्यटन स्थलों पर राजीव युवा मितान क्लब से जुड़े युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.