Media24Media.com: कांग्रेस सांसद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेस सांसद. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस सांसद. Show all posts

कैश ही कैश, गिनने वाली मशीन तक फेल; कांग्रेस सांसद के पास 300 करोड़ नगद मिले !

No comments Document Thumbnail

रांची । झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू  से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) की छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी बरामद  की गई है। सांसद के रांची, लोहरदगा और ओडिशा स्थित ठिकानों पर एक साथ की गई छापेमारी में इतना कैश मिला है कि बैंक तक ले जाने के लिए ट्रक की जरूरत पड़ी। 


बताया गया है कि कैश गिनने वाली मशीन पर भी इतना लोड पड़ा कि उसने काम करना बंद कर दिया। न्यूज एजेंसियों के मुताबिक करीब 150 करोड़ रुपए कैश की गिनती हो चुकी है और अभी करीब आधा कैश गिनना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, कुल कैश करीब 300 करोड़ रुपए के आसपास है।

आयकर सूत्रों का कहना है कि यह राशि ओडिशा के बोलांगीर से बरामद की गई है, जहां धीरज साहू और उनके परिजनों की शराब कंपनी है। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज साहू परिवार की है। कंपनी का ओडिशा में शराब बनाने का करीब 40 साल पुराना करोबार है। धीरज साहू के पिता बदलेव साहू थे जिनके नाम पर ग्रुप का नामकरण किया गया है। इसमें धीरज साहू के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। हालांकि, 2018 में धीरज साहू ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 34 करोड़ रुपए ही बताई थी।


कांग्रेस नेता का दावा! एग्जिट पोल पर यकीन नहीं, सभी राज्यों में सरकार बना रहे हम

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली: तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए और एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए जिसमें दो राज्यों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस और अन्य दो राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलते हुए दिखाया गया. वहीं मिजोरम पर किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा. इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं.


एग्जिट पोल के नतीजों पर कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि वो इन एग्जिट पोल के नतीजों पर विश्वास नहीं करते, उन्हें खुद पर भरोसा है और कांग्रेस सभी राज्यों में सरकार बना रही है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने अपना मत रखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में हम सरकार बनाने जा रहे हैं. मिजोरम में हमारे बिना कोई सरकार नहीं बनती. वहां हम गठबंधन की सरकार बनाएंगे. जहां तक एग्जिट पोल की बात है तो कोई भी सर्वे एक दूसरे से मिलता जुलता नहीं होता. मैं सर्वे पर विश्वास नहीं करता क्योंकि हर जगह सर्वे अलग-अलग होता है. मुझे खुद पर भरोसा है, हम 4 राज्यों में सरकार बनाएंगे.”

इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से वादाखिलाफी की है. जो वादे उन्होंने जनता से किए उन्हें पूरा नहीं किया है. हम अपने बूते पर सरकार बना रहे हैं. ये सर्वे ही एक दूसरे की काट कर रहे हैं तो हम तो विश्वास नहीं करते इन पर. मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं कि 4 राज्यों में कांग्रेस अपने बूते पर सरकार बनाएगी.”


सरकार समय से पहले करा सकती है लोकसभा चुनाव, हम तैयार रहें : शशि थरूर

No comments Document Thumbnail

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के विपक्षी गठबंधन को ‘घमंड’ गठबंधन बताने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सत्ता का अहंकार तो झलक ही रहा है। इसलिए विपक्ष पर ‘घमंड’ का आरोप लगाना थोड़ा अनावश्यक और व्यर्थ है। यह बात तो साफ है कि जो अहंकारी हैं, वे ही सत्ता में हैं। यही हम हर दिन देख रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि स्पष्ट रूप से हमने गठबंधन को जो नाम दिया है, वह उनसे सहन नहीं हो रहा। इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसीलिए वे इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक कि भारत नाम को विशेषाधिकार देने की कोशिश की जा रही है। संविधान में हमारे देश के दोनों नामों का जिक्र हैं, तो उनमें से किसी एक का उपयोग करने में क्या समस्या है?

लोकसभा चुनावों की तारीखों को लेकर शशि थरूर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चुनाव सामान्य समय पर होंगे जिसमें 6 से 9 महीने का समय है, लेकिन यह भी संभव है कि सरकार चुनाव पहले करा सकती है जैसा कि हम सुन रहे हैं। हमें जल्द से जल्द तैयार होने की जरूरत है।

इन नेताओं ने भी किया समय से पहले चुनाव का दावा

 कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि भाजपा पर भरोसा नहीं कर सकते। वह दिसंबर या जनवरी में चुनाव करवा सकती है।
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव समय पर ही हों। ये किसी भी समय हो सकते हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस साल जून में दावा किया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव समय से पहले करा सकती है।

कांग्रेस पार्टी इस को बहुत गंभीरता से ले रही: थरूर

हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि यहां दो संदेश हैं। एक निश्चित रूप से नई टीम, नई शुरुआत है… और दूसरा निश्चित रूप से तेलंगाना में चुनाव। इस बैठक का हैदराबाद में होना संकेत है कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। इसलिए मुझे लगता है कि दोनों संदेश अहम हैं। हमारे पास एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण है और हमें राज्य में अपने सहयोगियों की मदद करने का भी प्रयास करना है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पहली बैठक होने जा रही है, जिसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद 17 सितंबर को पार्टी राजीव गांधी प्रांगण में विजय रैली करेगी और तेलंगाना के लिए छह गारंटियों की घोषणा करेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.