Media24Media.com: कांग्रेस पार्षद

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कांग्रेस पार्षद. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस पार्षद. Show all posts

छत्तीसगढ़ : होटल में सजा था जुए का फड़, कांग्रेस पार्षद, महापौर के भतीजे समेत 10 जुआरी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दीपक नगर के एक होटल में जुआ खेलते कई रसूखदारों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने देर रात को होटल में रेड की कार्यवाही की। इस दौरान कमरे में जुआ खेलते दुर्ग शहर के 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। आपको बता दे कि, सभी जुआड़ी रात से ही मोहन नगर थाने में पुलिस के हिरासत में है। आज सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर पुलिस व एसीसीयू की टीम ने रात में अचानक दीपक नगर के एक होटल में दबिश दी। इस होटल में लंबे समय से जुआ खिलाने की शिकायत मिल रही थी। बताया जाता है कि होटल को शहर के प्रमुख ज्वेलर्स व्यापारी इस समय संचालित कर रहे हैं। इस बात की सूचना पुलिस को मिल रही थी। कल सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी पुख्ता करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश के बाद रात में घेराबंदी की और जुआ खेलते वार्ड-7 शिक्षक नगर के कांग्रेसी पार्षद मनदीप सिंह भाटिया सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कार्यवाही कर सभी को रात में ही थाने में बैठा दिया और इस बीच सुबह तक पुलिस की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए शहर के धनाढ्य लोग सक्रिय नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई की दुर्ग शहर में आज जमकर चर्चा हो रही है।

आरोपियों के नाम
मनदीप सिंह भाटिया (29 वर्ष) निवासी लुचकी तालाब मान होटल के पास दुर्ग, राहुल बाकलीवाल (26 वर्ष) अमर हाईट्स गंजपारा दुर्ग, हर्ष जैन (22 वर्ष) हटरी बाजार अनाज लाईन दुर्ग, अमन जैन (30 वर्ष) सदर बाजार गांधी चौक दुर्ग, यश बाकलीवान (22 वर्ष) अमर हाईट्स गंज पारा दुर्ग, नितिन जैन (42 वर्ष) बढ़ई पारा, रौनक पाटुटी (23 वर्ष) बनिया पारा दुर्ग, बबलू जैन (21 वर्ष) हटरी बाजार दुर्ग, राज जैन उम्र (30 वर्ष) लुचकी तालाब के पास दुर्ग, सौरभ जैन (24 वर्ष) ऋषभ नगर नवकार भवन दुर्ग हैं।

BJP नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी कांग्रेस पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर,होटल और लाज जमींदोज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा एक्शन लेने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस वारदात के मुख्य आरोपी रहे कांग्रेस पार्षद विकास पाल के लाज और होटल पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। आपको बता दे कि 7 जनवरी को कांग्रेस पार्षद ने साजिश कर बीजेपी नेता असीम राॅय की सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नगर पंचायत पंखाजूर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गर्म हो गयी थी। अध्यख की कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस नेता और पार्षद विकास पाल ने 7 लाख रूपये की सुपारी देकर बीजेपी नेता असीम राॅय की हत्या करवा दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल कांग्रेस नेता विकास पाल सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड में कांग्रेस पार्षद विकास पाल का नाम आने के बाद से ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोगों अवैध रूप से बने लाॅज और होटल को तोड़ने की मांग कर रहे थे।

जिला प्रशासन ने अंततः अवैध रूप से बने लाॅज और होटल भवन पर सोमवार की सुबह बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। वहीं इस स्थानीय लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए इस कार्रवाई का स्वागत किया। जिला प्रशासन की टीम सुबह छह बजे ही इस लाज और होटल पर कार्रवाई की पूरी तैयारी कर पहुंच गयी थी। इस दौरान दोनों तरफ से मार्ग बंद कर भवन के अंदर रखे समान को हटाना शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे तक समान निकालने का काम पूरा होने के बाद तीन बुल्डोजर के जरिये अवैध भवन तोड़ने का काम शुरू हुआ।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.