Media24Media.com: कलेक्टर दीपक सोनी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कलेक्टर दीपक सोनी. Show all posts
Showing posts with label कलेक्टर दीपक सोनी. Show all posts

गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए बेहतर सुविधा : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इस वर्ष जनवरी 2024 से माह सितंबर तक 9 माह में कुल 1816 सफल प्रसव कराए गए हैं। उक्त प्रसव में से 1354 सामान्य प्रसव तथा 462 सिजेरियन शामिल है। सिजेरियन में आकस्मिक और पूर्व नियोजित दोनों ही सम्मिलित हैं।


जिला अस्पताल बलौदाबाजार के सिविल सर्जन डॉक्टर के. के. टेम्भूरने ने बताया कि अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ कुशल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवाएं देते हैं। यहाँ आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसव कक्ष स्थापित है। प्रसव के बाद नवजात शिशु के देखभाल हेतु विशेष एस.एन.सी.यू. भी स्थापित है। उक्त कुल प्रसव में 161 बच्चों को उक्त एस.एन.सी.यू. में भर्ती कर उनकी विशेष देखभाल भी की गई।


ग्राम खैरा से माह सितंबर में अपनी 23 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा पर जिला अस्पताल लेकर आएं नोहर पटेल ने बताया कि अस्पताल में आने पर उन्हे बताया गया कि फीटल डिस्ट्रेस की स्थिति है जिसमें भ्रुण तक ऑक्सीजन पहुँचने में दिक्कत होती है और बच्चे की धड़कन बढ़ती है। ऐसे में ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ जिसमें मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। इसी प्रकार प्रोलांग लेबर (देर तक प्रसव पीड़ा) की स्थिति में आये हुए गिरौदपुरी के पास स्थित ग्राम खोसड़ा के रहने वाले महेंद्र पैकरा ने बताया कि 28 वर्षीय उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा काफी देर से हो रही थी जिस कारण जिला अस्पताल लेकर आया तथा यहाँ ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ। अस्पताल में दवाई और अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्राप्त हुई। इस प्रकार के ऑपेरशन का निजी अस्पताल में काफी पैसा खर्च होता, जो बच गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार जिला अस्पताल एन.क्यू.ए.एस. प्रमाण पत्र धारी संस्था है। यह प्रमाण पत्र उच्च गुणवत्त्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के कारण राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के बाद प्राप्त हुआ है। अस्पताल में प्रसव की इस सुविधा को लगातार बेहतर से और बेहतर करने का प्रयास जारी है, जिससे आम जनता को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

CG NEWS : सीमेंट संयंत्रों में लगातार हो रहे हादसों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, 3 इकाइयों को दी गई नोटिस

No comments Document Thumbnail

 बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में जिले में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में लगातार हो रहे हादसों में कमी लाने एवं मजदूरों की सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के द्वारा संयत्रो के जांच हेतु संयुक्त टीम का गठन किया गया है। संयुक्त टीम ने 30 अगस्त को सीमेंट संयत्र न्युवोको विस्टास सोनाडीह,नु विस्टा रिसदा एवं श्री सीमेंट खपराडीह में भारी अनियमितता मिली है जिस कारण तीनों संयत्रो को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार के भी निर्देश दिए है। उक्त टीम में श्रम,औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा,जिला परिवहन,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं खनिज विभाग के अधिकारी शामिल थे.


न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड,सोनाडीह कारखाना मेसर्स न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सोनाडीह सीमेंट संयंत्र का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नियमों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने एवं कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गये। श्रम कल्याण मण्डल,भवन एवं अन्य सन्निर्माण में पंजीयन,वेतन भुगतान के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने कहा गया। सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 व छ.ग. कारखाना नियमावली 1962 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा ओवर लोडिंग,वैद्य लाईसेंस, सुरक्षित परिवहन के संबंध में जांच की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा औद्योगिक नीति के तहत स्थानीय रोजगार व शासकीय एवं निजी भूमि आबंटन, भू-अर्जन व उसके उपयोगिता, लीज इत्यादि के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उप संचालक खनिज द्वारा मेसर्स न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सोनाडीह में माइंस एवं मिनरल्स एक्ट 1957 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ सूचना नोटिस जारी किया गया।

कारखाना मेसर्स नु विस्टा लिमिटेड,रिसदा में श्रम कल्याण मण्डल,भवन एवं अन्य सन्निर्माण में पंजीयन, वेतन भुगतान के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने कहा गया। सहायक संचालक,औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 व छ.ग. कारखाना नियमावली 1962 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा ओवर लोडिंग, वैद्य लाईसेंस, सुरक्षित परिवहन के संबंध में जांच की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा औद्योगिक नीति के तहत स्थानीय रोजगार व शासकीय एवं निजी भूमि आबंटन, भू-अर्जन व उसके उपयोगिता, लीज इत्यादि के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उप संचालक खनिज द्वारा मेसर्स नु विस्टा लिमिटेड, रिसदा में माइंस एवं मिनरल्स एक्ट 1957 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ सूचना नोटिस जारी किया गया।

कारखाना मेसर्स श्री रायपुर सीमेंट प्लांट खपराडीह में श्रम कल्याण मण्डल, भवन एवं अन्य सन्निर्माण में पंजीयन, वेतन भुगतान के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने कहा गया। सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 व छ.ग. कारखाना नियमावली 1962 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा ओवर लोडिंग,वैद्य लाईसेंस, सुरक्षित परिवहन के संबंध में जांच की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा औद्योगिक नीति के तहत स्थानीय रोजगार व शासकीय एवं निजी भूमि आबंटन, भू-अर्जन व उसके उपयोगिता, लीज इत्यादि के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उप संचालक खनिज द्वारा मेसर्स श्री रायपुर सीमेंट प्लांट, खपराडीह में माइंस एवं मिनरल्स एक्ट 1957 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर कारण बताओ सूचना नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दाैरान सहायक संचालक,औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मनीष कुंजाम,जिला परिवहन अधिकारी आलोक देवांगन,श्रम अधिकारी सुरज कुमार, जिला खनिज अधिकारी कुंदन बंजारे एवं महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार लुईस लकड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


बलोदा बाजार हिंसा : हालात का जायजा लेने निकले कलेक्टर-SP, व्यापारियों के साथ की चर्चा

No comments Document Thumbnail

 बलोदा बाजार। कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज बलौदाबाजार नगर का भ्रमण कर मौजूदा हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गार्डन चौक, दशहरा मैदान अंबेडकर चौक सहित नवीन मंडी परिसर का अवलोकन कर वहा उपस्थित व्यापारियों से मुलाकात कर चर्चा की। दौरान व्यापारियों ने कलेक्टर एसपी को अपने बीच पाकर देखते ही चाय के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर दीपक सोनी एवं एसपी विजय अग्रवाल ने सहज आमंत्रण स्वीकार करते हुए अमृततुल्य में ही व्यापारियों के साथ बैठकर, चर्चा करते हुए चाय की चुस्की ली। इस दौरान व्यापारियों एवं शहर वासियों से शहर की हालत एवं मार्केट के संबध में जानकारी हासिल की। व्यापारियों ने बताया की शहर में अब किसी भी तरह की कोई दिक्कत नही है।


दुकानें भी अच्छी चल रही है। आम लोग भी आसानी से दुकानें पहुंच रहे है। कलेक्टर  सोनी ने कहा की यदि आस पास कोई बाहरी संदिग्ध व्यक्ति एवं समाज को तोड़ने वाली संदिग्ध गतिविधियां करने। की जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से पुलिस कंट्रोल रूम को देवे. उन्होंने सभी दुकान वासियों से कंट्रोल रूम का फोन नंबर 9479190629 को नोट कराते हुए दूकानों के सामने डिस्प्ले करने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक विजय 3 ल ने व्यापारियों का कहा किसी भी व्यापारियों को रने की जरूरत नही है।

 पुलिस पुरी मुस्तैदी के साथ चाकचौबंध सुरक्षा में लगी हुई हैं। जो भी व्यक्ति कुछ अफवाह उड़ाते है तो उसकी जानकारी अनिवार्य रूप से पुलिस कंट्रोल रूम को देवें। साथ ही उन्होंने दुकानों के आगे पीछे एवं अंदर में अच्छी गुणवत्ता की सीसीटीवी लगाने का आग्रह किया है। इस मौके पर बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता, तहसीलदार राजू पटेल, सीएमओ उपस्थित रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.