Media24Media.com: कम्पोस्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कम्पोस्ट. Show all posts
Showing posts with label कम्पोस्ट. Show all posts

बावनकेरा में बी.एम.सी. उपकरण का पटेल ने किया उद्धाटन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल के मुख्य आतिथ्य व अध्यक्षता बसंत सिन्हा के करकमलों सेदुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्या. बावनकेरा में नवीन बी.ए.सी. क्षमता 2000 ली. उपकरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की नई शाखा बावनकेरा में शुरू होने से आसपास के दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को लाभ मिलेगा। उन्हें दूध का सही दाम मिल पाएगा। 



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों सहित समाज के सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। पटेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना सिर्फ गोबर क्रय करने की योजना नहीं है, इसके कई फायदे है। उन्होंने कहा कि गौपालन जो हमारी सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा रहा है, उसको इस योजना से बढ़ावा मिलने लगा है। गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर लोग जागरूक हुए है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट के उत्पादन के साथ-साथ अन्य सामग्रियों का निर्माण से हमारी ग्रामीण बहनों को रोजगार मिला है, उन्हें इससे अतिरिक्त आमदनी होने लगी है। राज्य में खुले में पशु चराई पर रोक तथा फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

पशुधन के लिए गौठानों में निःशुल्क चारे-पानी के साथ-साथ उनके देखभाल की बेहतर व्यवस्था हुई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच रानी डोगेश टंडन, फरीद खान, दुग्ध सहकारी समिति के अध्यक्ष जीतकुमार चंद्राकर, द्रोण चंद्राकर, धरम दास साहूधनेश सिन्हा, मोरध्वज चंद्राकर, निलेश यादव सचिव, राकेश चंद्राकर, अगेश्वर यादव, पीर मोहम्मद, स्माइल खान, कर्मचारी गण, एवं दुग्ध उत्पादक समिति के  सदस्य व बावनकेरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे

देवारी तिहार पर किसानों को मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के ग्राम चपले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रू-ब-रू होकर राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में देवारी तिहार पर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त देने की घोषणा की। 


मुख्यमंत्री ने जमीन की गुणवत्ता और उर्वरता को बनाए रखने के लिए किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बन रहा है। इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाना चाहिए। इसके पहले मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।


मुख्यमंत्री ने की अनेक बड़ी घोषणाएं

चपले के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने चपले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, काली माता मेला के प्रतिवर्ष आयोजन हेतु 10 लाख रूपए की स्वीकृति, पुलिस सहायता केंद्र चपले का पुलिस चौकी में उन्नयन, कोतरा में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना, चपले में नवीन सामुदायिक भवन एवं पीडीएस भवन का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा

खरसिया में बालक बालिक ओबीसी छात्रावास का निर्माण, नहरपाली समपार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति सहित ग्राम चपले में चार स्थानों में सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की।मुख्यमंत्री के चपले हेलीपैड पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। हरदिया मरार पटेल समाज ने मुख्यमंत्री को सब्जियों से तौल कर जनकल्याकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।



भेंट मुलाकात स्थल में स्थानीय महिलाओं ने छिंद पत्ते से बने मुकुट को पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री को बांस से बने मुकुट पहनाकर और मांदर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल भी मौजूद थे।


शहीद नंद कुमार पटेल को किया याद

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि खरसिया विधानसभा को हम शहीद नंद कुमार पटेल के नाम से जानते हैं। वो हमेशा गरीब और किसान के लिए आवाज उठाते थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने किसान के बेटे पर विश्वास किया है। हमने किसानों की कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, गोधन न्याय योजना सहित सभी वर्गो के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की।

हर गौठान में खाद की फैक्टरी

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से दादूराम चंद्रा ने कहा कि हम खेत में रासायनिक खाद डालकर परेशान हो गए हैं, एक खेत में वर्मी कंपोस्ट डाला तो फसल बहुत अच्छी हुई, टमाटर की फसल बहुत अच्छी हुई और मुझे लाभ मिला। मैने डेढ़ लाख रूपए की सेकेंड हैंड कार खरीदी है। इस पर मुख्यमंत्री ने किसानों से खेतों में वर्मी कंपोस्ट का उपयोग करने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि खरसिया, पुसौर में बहुत उपजाऊ जमीन है लेकिन रासायनिक खाद से उर्वरता समाप्त हो रही है।

वर्मी कंपोस्ट के इस्तेमाल से जमीन की उर्वर क्षमता बढ़ रही है, इससे किसानों को ज्यादा उत्पादन मिल रहा है। रासायनिक खाद से जमीनें कड़ी हो रही हैं, जोतने के लिए ट्रेक्टर की क्षमता बढ़ानी पड़ रही है। रासायनिक खाद की कीमत भी बढ़ रही है, 8000 गौठानों में वर्मी कंपोस्ट बन रहा है, मतलब हर गौठान में खाद की फैक्टरी है, इसे हर गांव तक पहुंचाना है।

बच्चों ने स्टार्टअप के बारे में पूछे सवाल

कक्षा 12वीं की शेफाली अहमद ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री से स्टार्टअप के बारे में पूछा, उन्होंने पूछा कि स्टार्टअप प्रारंभ करने वाले युवा उद्यमियों को बड़े उद्योगपतियों से सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए शार्क टैंककी तर्ज पर क्या कोई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके जवाब के लिए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को माइक दिया, उन्हांेने विस्तार से स्टार्टअप के बारे में बताया।


मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में पूछा सवाल: वंशिका ने फर्राटेदार इंग्लिश में दिए जवाब

वंशिका पाल, चौथी कक्षा ने इंग्लिश में मुख्यमंत्री से बात की, छत्तीसगढ़ी में सवाल पूछने पर वंशिका ने कहा कि - I don't understand chhattisgarhi- मुख्यमंत्री ने हिंदी में सवाल पूछे और वंशिका ने जवाब दिया My mother is house wife and father is painter-

My SAGES is good, teachers are very humble and takes good care- I want to become a doctor-

दो नन्ही बच्चियों कोमल और पायल के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि हृदय रोग से पीड़ित इन बच्चियों का डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से मिली मदद से इलाज हो चुका है और अब वे स्वस्थ हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। खरसिया के जोबी गांव की लक्ष्मणी राठिया ने बताया कि उनका उजाला महिला स्व सहायता समूह गोधन न्याय योजना से जुड़ा है। इस समूह ने लगभग 600 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट बेचकर 2 लाख 15 हजार रूपए का लाभ अर्जित किया, जिससे बच्चों के लिए कम्प्यूटर खरीदा।


ग्राम नंदेली पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीद नंद कुमार पटेल को दी श्रद्धांजलि

भेंट-मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के ग्राम नंदेली पहंुचे। वहां उन्होंने शहीद नंद कुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल की समाधि स्थल शांति बगिया पहंुचकर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदकुमार पटेल और उनके युवा पुत्र दिनेश पटेल वर्ष 2013 में बस्तर के झीरमघाटी नक्सल हमले में शहीद हुए थे। नंदेली पटेल का गृह ग्राम है। मुख्यमंत्री ने शहीद नंद कुमार के निवास पहंुचकर उनके परिजनों से मुलाकात भी की। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कम्पोस्ट उत्पादक महिला समूहों को बड़ी सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट एवं सुपर प्लस कम्पोस्ट का निर्माण कर राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिला स्व-सहायता समूहों की बहनों को एक बड़ी सौगात दी है। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित कम्पोस्ट में से 7 जुलाई 2022 तक बिक चुकी कम्पोस्ट के एवज में प्रति किलो एक रूपए तथा सहकारी समितियों को 10 पैसे के मान से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बोनस वितरण के संबंध में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय द्वारा आज 19 जुलाई को आदेश जारी किया गया।



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों से जुड़कर कम्पोस्ट निर्माण कर रही महिला स्व-सहायता समूहों को 7 जुलाई 2022 तक बिक चुकी कम्पोस्ट के एवज में बोनस दिए जाने की मंशा जताई थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 7 जुलाई 2022 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में कृषि विभाग मंत्रालय द्वारा विविधत आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत महिला समूहों द्वारा उत्पादित कम्पोस्ट में से 7 जुलाई 2022 तक विक्रय किए गए लगभग 17.64 लाख क्विंटल की मात्रा के एवज में महिला समूहों को 17 करोड़ 64 लाख तथा प्राथमिक सहकारी समितियों को 01 करोड़ 76 लाख रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी। 

प्रोत्साहन की यह राशि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोधन न्याय योजना के बजट प्रावधान से किया जाएगा। गोधन न्याय योजना के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में 175 करोड़ रूपए का प्रावधान है। यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व के दिन से राज्य में हुई थी। इस योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी गौठानों में की जा रही है। अब तक 76 लाख क्विंटल से अधिक की गोबर खरीदी की जा चुकी है, जिससे महिला समूहों द्वारा अब तक 16.81 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट, 5.16 लाख से अधिक सुपर कम्पोस्ट तथा 18 हजार 924 क्विंटल

सुपर प्लस कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से तीनों प्रकार के कम्पोस्ट की कुल 17.64 लाख की मात्रा का विक्रय हो चुका है। इसके एवज में महिला समूहों और प्राथमिक सहकारी समितियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि महिला स्व-सहायता समूहों को वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के लिए 3 रूपए 27 पैसे प्रति किलो के मान से लाभांश तथा प्रति किलो पैकेजिंग पर 65 पैसे मिलते हैं। 7 जुलाई 2022 तक बिक चुकी कम्पोस्ट की प्रति किलो मात्रा पर एक रूपए का बोनस मिलने से महिला समूहों को अतिरिक्त लाभ होगा। इस प्रकार देखा जाए कि महिला समूहों को कम्पोस्ट निर्माण का लाभांश, पैकेजिंग और प्रोत्साहन राशि को मिलाकर प्रति किलो 4 रूपए 92 पैसे की राशि मिल रही है, जो वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय मूल्य के 50 प्रतिशत के करीब है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.