Media24Media.com: कन्या महाविद्यालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label कन्या महाविद्यालय. Show all posts
Showing posts with label कन्या महाविद्यालय. Show all posts

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर में पिछले महीने की पहली तारीख को ‘युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए 60 लाख 3 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल से महाविद्यालय की छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अतिरिक्त कक्ष की माँग रखी थी। मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति की तुरंत घोषणा भी कर दी थी। इस पर तेजी से काम हुआ और कलेक्टर ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी। इससे अब अतिरिक्त कक्षों का निर्माण जल्द प्रारंभ हो सकेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर इतनी तेजी से क्रियान्वयन होने पर महाविद्यालय की छात्राएं बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है। छात्राओं ने बताया कि अतिरिक्त कक्षों की जरूरत थी। मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम के बारे में जब छात्राओं को पता चला और जब हमने दूसरे संभागों में हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में छात्र हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये त्वरित निर्णयों के बारे में सुना तो हमें भी लगा कि हमारे संभाग में जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम युवाओं के साथ होगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे। इतना अच्छा कार्यक्रम हुआ।

हमारे साथियों ने भी अपनी बात रखी और उन्हें भी मौका मिला। मुख्यमंत्री जी ने बहुत संवेदनशीलता से हमारी बात सुनी। हमें लगा कि हमारी दिक्कत देर सबेर दूर हो जाएगी। फिर जब इस बात की जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करते हुए राशि स्वीकृत हो गई है तो यह बहुत खुशी की बात है। छात्राओं ने बताया कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी छात्रों की जरूरतों के मुताबिक भी अनेक निर्णय लिये हैं। नये कोर्स आरंभ होने का लाभ भी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

नयूनतम निवेश से मशरूम उत्पादन के लिए इनक्यूबेशन सेंटर में प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मशरूम उत्पादन इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा मचेवा गांव की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयूनतम निवेश से मशरूम उत्पादन के लिए इनक्यूबेशन सेंटर के अंतर्गत के द्वितीय चरण में महाविद्यालय की छात्राओं ने लिए मचेवा ‌गाॅंव की बारह महिलाओं को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया।

इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्राचार्य डॉ एसबी कुमार ने महिलाओं को बताया कि आज की परिदृश्य में महिलाओं को स्वावलंबी होना जरूरी है ग्रामीण परिवेश में महिलाएं कम शिक्षित होने के कारण किसी रोजगार या नौकरी से नहीं जुड़ पाती इसलिए परिवार एवं समाज में उनकी भूमिका नगण्य समझी जाती है। परंतु दृण निश्चय , न्यूनतम निवेश एवं थोड़ी सी तकनीकी जानकारी होने पर महिलाएं आसानी से स्वरोजगार से जुड़ सकती हैं जिससे वह अपने परिवार के आर्थिक विकास में भी मदद कर सकती हैं इसके लिए महाविद्यालय परिवार उनको मशरूम उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण एवं रोजगार मार्गदर्शन देने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक एवं विभाग अध्यक्ष डॉ स्वेतलाना नागल ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन के संबंध में जानकारी प्रदान की जिसमें धान की पैरा कुट्टी को रसायनिक विधि से उपचारित करना मशरूम के बीच एवं कोटि से बैग तैयार करना तथा 25 दिन के उपरांत तैयार बेग से मशरूम कि तुड़ाई से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान की। इस कार्यक्रम में कु प्रेरणा कापसे कु साक्षी अग्रवाल कु रिम्सा जरीन कु योगेश्वरी साहू एवं गीतांजलि साहू ने स्वयंसेवक के रूप में प्रायोगिक ट्रेनिंग देने में मदद करी। 

सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग द्वारा दी गई दिसंबर में पिछली ट्रेनिंग के अंतर्गत तैयार की गई मशरूम ग्रामीण बाजार में आने को लगभग तैयार है जिसका श्रेय विभाग के स्वयंसेवकों को जाता है अब तक इनक्यूबेशन सेंटर ने एक किलो का उत्पादन प्राप्त किया है जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹200 होता है महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस बी कुमार ने छात्राओं के इस कार्य के लिए सराहना की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.