Media24Media.com: ओडिशा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ओडिशा. Show all posts
Showing posts with label ओडिशा. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल : छेरापहरा की रस्म अदायगी कर मांगा प्रदेशवासियों के लिए आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर छेरा-पहराकी रस्म निभाई। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने जगन्नाथ जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विशेष विधि-विधान के साथ महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व भगवान की प्रतिमाओं को मंदिर से रथ तक लाया गया और मार्ग को सोने की झाड़ू से स्वच्छ किया गया। इस परंपरा को छेरापहरा कहा जाता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथ यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से वर्षा होती है, धान की बालियों में दूध भरता है और किसानों के घरों में समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी विनती है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की ओर अग्रसर करें।

मुख्यमंत्री ने सोने की झाड़ू से छेरापहरा की रस्म निभाई

राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पुरी की रथ यात्रा की तर्ज पर यह पुरानी परंपरा निभाई जाती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छेरापहरा की रस्म पूरी करते हुए सोने की झाड़ू से मार्ग बुहारकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक ले जाकर विराजित किया।

ओडिशा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में होती है रथ यात्रा

रथ यात्रा के लिए भारत में ओडिशा राज्य प्रसिद्ध है। ओडिशा का पड़ोसी राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ में भी इस उत्सव का व्यापक प्रभाव है। आज निकाली गई रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा की विशेष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी के अनुसार उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच यह एक अटूट साझेदारी का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण तीर्थ है, जहां से वे जगन्नाथ पुरी में स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के प्रेमपूर्वक अर्पित मीठे बेर ग्रहण किए थे। यहां वर्तमान में नर-नारायण का भव्य मंदिर स्थापित है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, धर्मलाल कौशिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में है पर्यटन की अपार संभावनाएं : वनमंत्री कश्यप

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा को भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से अकुत खनिज संपदा और प्राकृतिक सौन्दर्य का उपहार मिला है। दोनों ही राज्यों में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप दोनों ही राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वनमंत्री कश्यप आज आज ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम चलो देखें अपना देशटूरिज्म कॉन्क्लेव को सम्बोधित कर रहे थे।

वनमंत्री कश्यप ने कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक रिश्तों को भी रेखांकित करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। दोनों ही राज्यों में अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल हैं और दोनों राज्यों के बीच रोटी-बेटीका रिश्ता है। कश्यप ने कहा कि जगन्नाथपुरी में वर्षो से बस्तर बाड़ा है। जहां छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए आते है और वहां ठहरते है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत से आकर्षक पर्यटन स्थल हैं। 

इन क्षेत्रों में दोनों की राज्यों में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। ओडिशा में देश का सबसे खूबसूरत समुद्र तट है, तो छत्तीसगढ़ में बस्तर का दशहरा विश्व प्रसिद्ध है। इन दोनों ही राज्यों के पर्यटन प्रेमी इन स्थानों पर आकर पर्यटन का आनंद ले सकते हैं। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम ओडिशा में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और स्थानीय स्थलों के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से इस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में ओडिशा की उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रावति परिदा, विधायक पुरंदर मिश्रा, पद्मश्री उत्सव चरण दास और जे.के. मोहंती सहित ओडिशा राज्य के पर्यटन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पुरी में योगी आदित्यनाथ के साथ दहाड़े बृजमोहन, संबित पात्रा और पृथ्वीराज हरिचंदन के लिए किया प्रचार

No comments Document Thumbnail

 पुरी/ रायपुर : ओडिशा में छठे चरण के चुनाव के मतदान का प्रचार गुरुवार को थम गया। प्रचार के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरी में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।


बानपुर में आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बृजमोहन अग्रवाल के साथ ही पुरी से पार्टी लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा जी एवं चिल्का विधानसभा उम्मीदवार पृथ्वीराज हरिचंदन ने भी सभा को संबोधित किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक सम्पूर्ण राष्ट्र में मोदी की लहर है। ओडिशा में पटनायक सरकार का अंत नजदीक है। राज्य की जनता भाजपा के साथ है इसका उदाहरण है कि भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में लोग इस सभा में एकत्रित हुए हैं। यहां की जनता पटनायक पांडियन से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार ही ओडिशा का तेज गति से विकास कर सकती है। जिसके लिए आप लोगों से आह्वान करता हूं कि लोकसभा के लिए संबित पात्रा और विधानसभा के लिए पृथ्वीराज हरिचंदन समेत सम्पूर्ण ओडिशा में भाजपा प्रत्याशियों को वोट दें और राज्य के साथ ही केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभुषण हरिचंदन के सुपुत्र भाजपा प्रत्याशी पृथ्वीराज हरिचंदन के रोड़ शो में भी हुए शामिल

बृजमोहन अग्रवाल इससे पहले बुधवार को बानपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभुषण हरिचंदन के सुपुत्र भाजपा प्रत्याशी पृथ्वीराज हरिचंदन के लिए रोड़ शो किया तथा भाजपा के पक्ष में जनता से वोट मांगे।

लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य - राज्यपाल हरिचंदन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अपने तीन दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान ओडिशा के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता स्वर्गीय प्रदीप किशोर दास के जन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए। यह समारोह भुवनेश्वर के गीतगोबिंद सदन में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदीप किशोर दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ समाज के लिए किये गये योगदान को याद किया और स्वर्गीय दास को एक ईमानदार नेता बताया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

भ्रष्टाचार से मुक्त एक स्वस्थ एवं सुंदर देश का निर्माण करने के लिए में प्रत्येक नागरिक को योगदान देना चाहिए। योग्य लोगों को ही राज्य एवं  देश पर शासन करने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होने की आवश्कता है। स्वच्छ एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता का अधिकार है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सभी को भागीदारी करने का अनुरोध किया।

बुरा कार्य करने से राष्ट्र का गौरव नष्ट हो जाता है - राज्यपाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा राज्य के प्रवास के दौरान खोरधा जिले में जनता हाईस्कूल कुहुदी के 68वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बुरा कार्य करने से राष्ट्र का गौरव नष्ट हो जाता है।
                  

जनता हाईस्कूल के पूर्व छात्र रहे राज्यपाल हरिचंदन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में कहा कि आगे बढें और देश के लिए गरिमा के साथ कार्य करें। अपने जीवन को दया और घृणा का पात्र न बनाये बल्कि देश, मातृ भूमि, और मानवता की सेवा में समर्पित करें। उन्होंने कहा कि मातृ भाषा और मानवजाति पर अत्याचार नहीं होना चाहिए। शोषण किसी भी समुदाय की परंपरा नहीं है। शोषण करके कोई भी राष्ट्र महान नहीं बना। देश के गरीबों का कल्याण तभी होगा जब शोषण का परित्याग होगा।
                   

इस अवसर पर भुवनेश्वर की सांसद सुश्री अपराजिता षडंगी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व प्राचार्य विधुभूषण पटनायक, सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत राय, अभिभावक एवं शिक्षकगण, स्कूल के वर्तमान एवं पूर्व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

दिल दहला देने वाली वारदात! मां ने 3 बच्चों को कुएं में फेंका, दो की मौत

No comments Document Thumbnail

ओडिशा के गंजम जिले में एक महिला ने अपने तीन नाबालिग बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। इस घटना में महिला के दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 10 महीने की बच्ची समेत दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना गंजम के अस्का क्षेत्र के शेरागाड़ा पुलिस स्टेशन के बड़ा लालागुड़ा गांव में देर रात करीब 1 बजे हुई।


महिला की पहचान रश्मिता गौड़ा और उसकी 9 वर्षीय बड़ी बेटी गुंजन के रूप में हुई है। महिला और उसकी बेटी को स्थानीय लोगों ने जीवित बचा लिया, लेकिन उसका 5 वर्षीय बेटे आशीष और सबसे छोटी बेटी अलीशा की मौत हो गई।

शेरेगड़ा पुलिस स्टेशन के आईआईसी मनोज कुमार प्रधान ने बताया कि आज सुबह अग्निशमन सेवा कर्मियों ने शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनोज कुमार के अनुसार, रश्मिता शादी के बाद बड़ा लौगुड़ा गांव में अपने ससुराल परिवार के साथ रह रही थी, जबकि उसका पति ओडिशा से बाहर रह रहा था। हालांकि, दंपति के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस होती थी। ऐसा बताया गया है कि दोनों की हर दिन फोन पर एक दूसरे से कहासुनी होती थी।

रविवार रात पति से विवाद के बाद रश्मिता ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। पुलिस निरीक्षक ने कहा, लगभग 1 बजे, जब उसके परिवार में सभी लोग गहरी नींद में थे, रश्मिता ने अपने तीन बच्चों को जगाया और उन्हें अपने गांव के एक कुएं में ले गई और घटना को अंजाम दिया।

चूंकि उसकी जीभ में कुछ गंभीर चोट लगी है, इसलिए उसे आगे के इलाज के लिए बरहामपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। आगे कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और रश्मिता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी गुंजन अब ठीक है और उसे उसके दादा-दादी को सौंप दिया गया है।


राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ओडिशा के भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य मिलाकर कुल 15 पदक अपने नाम किया है। स्पर्धा में 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर तैराकी में रजत और 100 मीटर में कांस्य पदक जीता।

छत्तीसगढ़ की फुटबॉल बालिका टीम ने गोल्ड मैडल जीतकर अपना लोहा मनवाया। इस बड़ी जीत की हीरो रायपुर के बालिका फुटबॉल अकादमी में अभ्यासरत खिलाड़ी किरण पिस्दा रहीं। खो-खो बालिका टीम और कबड्डी बालिका टीम को कांस्य पदक मिला।

एथलेटिक्स के ऊंची कूद इवेंट में तानिया ने कांस्य पदक, 5000 मीटर दौड़ पुरुष में मनीष मांडवी ने रजत पदक, 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी की तर्नीका टेटा ने रजत पदक और लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ बालिका में प्रमिला मांडवी ने रजत पदक हासिल किया।

तीरंदाजी में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी के कुबेर सिंह जगत ने व्यक्तिगत 30 मीटर में रजत पदक तथा व्यक्तिगत ओवर ऑल में रजत पदक अपने नाम किया। मिक्स इवेंट में कुबेर सिंह और बुंदेश्वरी मरावी ने कांस्य पदक जीता।

वहीं, तीरंदाज़ी में टीम चौंपियनशिप बलिका ने कांस्य पदक और बालक तीरंदाजी टीम ने रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


पैसा झरन व डबल करने के नाम पर ठगी, पारधी गैंग के लोग गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। ग्राम मौलीमुड़ा निवासी पवन कुमार रात्रे पिता भुवन लाल रात्रे  ने बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फूलवारी चौक में पान ठेला चलाता है। चार माह पूर्व सुरेश पारधी (माठ खरोरा), महेन्द्र यादव (फुलवारीकला) और लता साहू (खरियार रोड) द्वारा पैसा डबल करने के नाम पर 1.30 लाख रूपये का ठगी किया है। लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूध्द धारा 420, 506, 34  भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने घटना को गंभीरता से लते हुये सायबर सेल की टीम व थाना बागबाहरा की पुलिस टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर को सक्रिय कर उक्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया। मुखबिर से सूचना मिली कि महेन्द्र यादव अपने घर फुलवारीकला में है। मुखबीर की निशानदेही पर उसके घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम महेन्द्र यादव (
25) पिता बिसेशर यादव वार्ड नं. 10 फुलवारीकला बागबाहरा बताया। 

भोले-भाले ग्रामीणों को तंत्र मंत्र से अमीर बनने का झांसा देकर करते थे ठगी

पुलिस की टीम के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पान ठेला में करीब 04 माह पूर्व मै और मेरा साथी सुरेश पारधी के साथ पवन रात्रे के पान ठेला में अधिकतर जाया करते थे और उसके पान ठेला में हमेशा पैसा डबल करने की बात करते थे। जिससे हमारे झासे में आ गया। फिर एक सप्ताह बाद आरोपी महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी पवन रात्रे के पान ठेला में गये और बोले कि चलो हमारे साथ तुमको पैसा डबल होने का डेमो दिखाएंगे। पवन रात्रे उन लोगों के साथ लता साहू के घर खरियार रोड गया।

जहां आरोपी महेन्द्र यादव और सुरेश पारधी अपने साथ रखे कुछ पैसा को महिला आरोपी लता साहू को दिये फिर लता साहू ने उस पैसे को अपने घर में रखे स्टील के पेटी में रखी और तंत्र मंत्र करके अपने कमरे अंदर चली गयी। थोडी देर बाद कमरा से बाहर निकाल कर दिखायी तो पेटी में रखा पैसा डबल हो गया था। जिससे उसको विश्वास हो गया। 05 दिन बाद आरोपी महेन्द्र यादव एवं आरोपी सुरेश पारधी, पवन रात्रे के पान ठेला में गये। कहा कि तुम्हे भी पैसा डबल करवाना है तो हमारे साथ लता साहू के यहां खरियार रोड चलो। 

उसके कहने पर  पवन रात्रे अपने घर में रखे 1,30,000/- रूपये को लेकर आया और सुरेश पारधी को दे दिया व तीनों बस में बैठ कर खरियार रोड ओडिशा में महिला आरोपी लता साहू के घर गये। तब लता साहू ने कहा कि कितने पैसे लाये हो कहने पर आरोपी सुरेश पारधी द्वारा 1,30000 रूपये लाये है कहकर आरोपी सुरेश पारधी ने 1,30000 रूपये महिला आरोपी लता साहू को दिया फिर महिला आरोपी ने 1,30000 रूपये को एक स्टील की पेटी में रख कर  तुम थोडा बाहर निकल जाओ मैं थोड़ी देर में तुम्हारा पैसा डबल करके देती हूं। 

कहने पर पवन रात्रे आरोपीया के घर के बाहर निकल गया। आरोपी महेन्द्र यादव ,सुरेश पारधी एवं महिला आरोपी लता साहू तीनो घर कमरे अंदर गये कुछ देर के बाद महिला आरोपी कमरे से बाहर निकल कर बोली कि तुम्हारा पैसा गायब हो गया। और पवन रात्रे को हम तीनों मिलकर धमका चमका कर तुम यहां से भाग जाओ नही तो तुम्हे जान से मार देंगें कहने पर पवन रात्रे वहॉ से भाग गया। और 130000 रूपये को आपस में बाट लिये। 

आरोपीयों के द्वारा बाटे गये रकम महेन्द्र यादव बटवारे में 20000 रूपये मिला। जिसके पास से 15000 रूपये जप्त किया गया व बाकी रकम 5000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा आरोपी सुरेश पारधी के बटवारे में 45000 रूपये मिला। जिसके से पास 41000 रूपये जप्त किया गया व शेष रकम 4000 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया तथा महिला आरोपी लता साहू के बटवारे में 65000 रूपये मिला। जिसके पास से 65000 रूपये जप्त किया गया कुल जुमला रकम 1,21,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना बागबाहरा में अपराध  धारा 420, 506, 34  भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.