Media24Media.com: ऑस्ट्रेलिया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ऑस्ट्रेलिया. Show all posts
Showing posts with label ऑस्ट्रेलिया. Show all posts

अपने ही बच्चों के मर्डर केस में 20 साल से थी जेल में बंद थी मां, अब सच्‍चाई आई सामने

No comments Document Thumbnail

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला को अपने ही चार बच्चों की हत्या के आरोप में 20 साल तक जेल की सजा काटनी पड़ी। न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को महिला के खिलाफ दायर किये गए केस को खारिज करते हुए रिहाई दे दी। महिला 2003 में चारों बच्चों की हत्या की दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में बंद थी।


कैथलीन फोल्बिग नाम की महिला पर 1989-1999 के बीच अपने चार बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा था। 2003 में कैथलीन को हत्या के मामले में 40 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में सजा कम करके 30 साल कर दी गई। कैथलीन फोल्बिग ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए दो दशकों से अधिक समय तक संघर्ष किया। इससे पहले जून 2023 में उन्हें बेगुनाह साबित किया गया था। आज यानी 14 दिसंबर को कोर्ट ने उनके खिलाफ सभी केस खारिज कर दिए।

फोल्बिग को अपने बच्चों पैट्रिक, सारा और लॉरा की और कालेब की हत्या का भी दोषी ठहराया गया था। जब बच्चों की मौत हुई थी तब उनकी उम्र 19 दिन से 18 महीने के बीच थी। फोरेंसिक सबूतों की कमी के बावजूद, कैथलीन फोल्बिग पर बच्चों का गला घोंटने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के शुरुआत में हुई सुनवाई में बताया गया की चारों बच्चों की नैचुरल डेथ हुई थी। उन्हें मारा नहीं गया था। जांच की साइंटिफिक फाइंडिंग्स से पता चला कि दुर्लभ जीन म्यूटेशन के कारण बच्चों की मौत हुई थी।

India vs Australia 3rd ODI : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज

No comments Document Thumbnail

 India vs Australia 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को कंगारूओं ने 66 रनों से जीत लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे.


मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 96 रनों की पारी खेली वहीं स्मिथ, वॉर्नर और लाबुशेन के बल्ले से भी अर्धशतक निकले. टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रनों पर सिमट गई और मुकाबले को 66 रनों से हार गई.

रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली वहीं कोहली के बल्ले से 56 रन निकले. ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया ने भले ही ये मैच अपने नाम किया हो लेकिन टीम इंडिया ने 2-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है.


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से की चर्चा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ऑस्ट्रेलिया के अध्ययन दौरे पर गए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया के जीलोंग शहर के सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल का दौरा कर विशेषज्ञों से चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल में निर्धारित मानकों पर दी जाने वाली गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, 

मेडिकल ऑडिट प्रणाली, छात्रों को दिए जाने वाले गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं प्रोटोकॉल के साथ ही गोल्डन ऑवर में मरीज़ को किस तरह से सेवाएँ प्रदान की जाती है, इनका अध्ययन किया। सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने राज्य की टीम को ग्रामीण क्षेत्रों में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।

वरिष्ठ कॉर्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. जैन ने मेडिकल ऑडिट प्रणाली विकसित करने की आवश्कता पर दिया सुझाव

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंट जॉन गॉड हॉस्पिटल में प्रमुख कॉर्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार जैन से मुलाकात की। पिछले 20 वर्षो से ऑस्ट्रेलिया में सेवा प्रदान कर रहे डॉ. जैन ने बताया की अनुशासन के साथ क्वालिटी और टीम वर्क के आधार पर ही हम अपने अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. से चर्चा के दौरान उन्होंने अस्पतालों में बेहतर स्किल के साथ ही मेडिकल ऑडिट प्रणाली विकसित करने की आवश्कता पर बल दिया। डॉ. जैन ने बताया कि मरीज़ की मृत्यु होने की स्थिति में मल्टीपल और इंडिपेंटेड ऑडिट होना चाहिए। मरीज़ के परिजनों से मेडिकल कन्सेंट के साथ ही फाइनेंसियल कन्सेंट भी लेना चाहिए। सभी मरीजों का फॉलो-अप स्वयं डॉक्टर द्वारा लिया जाना भी सुनिश्चित करना चाहिए जिससे मरीज़ व उनके परिजन बेहतर इलाज के प्रति आश्वस्त हो सकें।

डॉ. जैन ने बताया कि स्नातकोत्तर कर रहे चिकित्सा विशेषज्ञों का सर्जरी के दौरान लॉग बुक एनालिसिस होना चाहिए। इस लॉग बुक का मल्टीपल लेवल पर मूल्यांकन भी होना चाहिए जिससे कि छात्र का आत्मविश्वास कार्य के प्रति हमेशा बना रहे। उन्होंने बताया कि बिना टीम वर्क के सर्जिकल कार्य करना बहुत कठिन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. जितेंद्र जैन से सेवारत डॉक्टरों को बाहर जाने से रोकने जैसे विषयों पर भी चर्चा की। इस पर डॉ. जैन ने कहा कि डॉक्टर को एक इंडिपेंडेंस और इंसेंटिवाइज्ड मोटिवेशन की जरूरत होती है। मेडिकल क्षेत्र में यह पहले नहीं था, पर अब काफी ज्यादा आ चुका है और इसे सतत बनाए रखने की जरूरत है।

डॉ. जैन ने छत्तीसगढ़ से गए स्वास्थ्य विभाग की टीम से मिलकर ख़ुशी जाहिर की और मुलाकात के लिए अपना आभार व्यक्त किया। डॉ. जितेन्द्र कुमार जैन रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय के 1988 बैच के छात्र हैं और आज ऑस्ट्रेलिया के जाने माने हार्ट-की-होल (Heart-key-hole (कॉर्डियोथोरेसिक) सर्जन के रूप में जाने जाते हैं। हार्ट-की-होल सर्जरी हृदय के ऑपरेशन की एक नवीनतम तकनीक है। डॉ. जैन भारत के साथ अमेरिका और न्यूजीलैंड में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

फैमिली फिजिशियन पर हुई चर्चा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में फैमिली फिजिशियन और जनरल प्रैक्टिशनर के रूप में कार्यरत डॉ. रूपाली जैन से भी चर्चा की। डॉ. रूपाली जैन ने मरीज़ों को जर्नल प्रैक्टिशनर द्वारा जांच के बाद ही चिकित्सा विशेषज्ञ तक पहुंचने की बात कही जिससे कि अस्पतालों में मरीज़ों के लोड को कम किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में दी जाने वाली फैमिली फिजिशियन सेवाओं के महत्व को रेखांकित किया और स्पेश्लिस्ट लिंक के विषय पर राज्य की टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए।


स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिडनी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल हेल्थ का किया भ्रमण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज सिडनी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल हेल्थ का भ्रमण किया। टीम ने वहां ट्रॉमा मैनेजमेंट कोर्स और लोक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने विशेषज्ञों के साथ क्रोनिक डिसीज, संक्रमण तथा इम्युनोलॉजिकल समस्याओं के प्रबंधन पर भी विस्तार से चर्चा की।


सिडनी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल हेल्थ आस्ट्रेलिया का पहला मेडिकल स्कूल है। अकादमिक प्रतिष्ठा से संबंधित क्यूएस सब्जेक्ट रैंकिंग में यह संस्थान दुनिया में 19वें और ऑस्ट्रेलिया में दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूनिवर्सिटी में संचालित पब्लिक हेल्थ संस्थान का भी दौरा किया।

मधुमेह के विशेषज्ञों से रिसर्च एवं स्टडी पर हुई विशेष चर्चा

स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने प्रदेश में लगातार मधुमेह (डायबिटीज़) के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इससे जुड़े तमाम पहलुओं पर प्रशिक्षण विशेषज्ञों के साथ चर्चा की। उन्होंने इस पर रिसर्च एंड स्टडी पर विशेष रूप से चर्चा की। मधुमेह की देखभाल की बढ़ती आवश्यकता और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट की कमी को पूरा करने के लिए सिडनी विश्वविद्यालय ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मिलकर मधुमेह प्रबंधन में नर्सिंग देखभाल का एक नवीन अभिनव मॉडल तैयार किया है।

इस मॉडल के माध्यम से डॉक्टरों के समय को कम कर नर्सों को मधुमेह मरीजों की देखभाल करने का अधिकार दिया गया है। सिडनी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल हेल्थ ने छत्तीसगढ़ के लिए भी इस तरह का मॉडल तैयार करने में गहरी रुचि दिखाई है जो मधुमेह देखभाल प्रबंधन में छत्तीसगढ़ के अनुकूल हो। सिडनी मेडिकल स्कूल के एंडोक्राइनोलॉजी की विभाग प्रमुख प्रो. स्टीफेन ट्वीगी और सहायक निदेशक प्रो. मार्गरेट मैकगिल ने इस पर प्रस्तुति दी और राज्य की टीम के साथ चर्चा की।

सिडनी विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ की जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम के डिजाइन में दिखाई रूचि

सिडनी विश्वविद्यालय स्वास्थ्य देखभाल के विभिन्न पहलुओं पर पीएचडी के साथ विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करता है। वहां स्लीप मेडिसिन, दर्द प्रबंधन, जिनोम अध्ययन आदि  पाठ्यक्रमों के माध्यम से मानव संसाधन को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे कम लगत में बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। अधिकांश प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन व स्व-शिक्षण हैं। साथ ही पाठ्यक्रम में कुछ शारीरिक प्रशिक्षण का संयोजन भी किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से वहां कार्यरत मानव संसाधनों का कौशल उन्नयन किया जाता है। सिडनी विश्वविद्यालय ने प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के कौशल उन्नयन की जरूरत की पहचान करने तथा स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी कर उपयुक्त पाठ्यक्रमों के डिजाइन में रूचि दिखाई है। सिडनी मेडिकल स्कूल में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कार्यक्रम के निदेशक डॉ. शैलेंद्र सवलेशवारकर ने इस पर अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी।

 ट्रॉमा मैनेजमेंट कोर्स और लोक स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी

ट्रॉमा केयर मैनेजमेंट पर प्रो. डॉ. क्रिस्टिन बोव्लेस के साथ चर्चा के दौरान प्रदेश में किस तरह ट्रॉमा केयर प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाए और ट्रॉमा केयर प्रबंधन के लिए मौजूदा मानव संसाधन का कौशल उन्नयन किया जाए, इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चर्चा की। स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन प्रो. जेमी मिरांडा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए राज्य की टीम द्वारा किए जा रहे पहल की सराहना की। उन्होंने ग्राम पंचायतों के माध्यम से हेल्थ इंडिकेटर्स को प्राप्त करने में पंचायतों की भूमिका के बारे में जानने की उत्सुकता दिखाई। 

उन्होंने भविष्य में इस विषय पर सहयोग की बात भी कही। सिडनी विश्वविद्यालय ने रायपुर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने में भी रुचि दिखाई है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव तथा टीम के अन्य सदस्यों ने सिडनी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल हेल्थ में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अस्पतालों के प्रबंधन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक  भोसकर विलास संदिपान, राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन, सिडनी यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य सुविधाओं के सहायक निदेशक डेनियल सोमर्स और सिडनी मेडिकल स्कूल की सहायक निदेशक मार्गरेट मैकगिल भी मौजूद थीं।


स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देखा ईएमआर सिस्टम

No comments Document Thumbnail

 

गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में वर्चुअल अस्पताल की कार्यप्रणाली को जाना-समझा , बिना चीरे के न्यूरो सर्जरी के बारे में भी ली जानकारी, छत्तीसगढ़ में भी इसे अपनाने स्वास्थ्य विभाग साझेदारी की संभावना तलाशेगा

रायपुर : स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में अध्ययन भ्रमण पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। टीम ने विगत 20 मई को क्वीसलैंड के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का भ्रमण किया था। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव के साथ अध्ययन दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई टीम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन शामिल हैं।

टीम ने आज गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर वहां विकसित और लागू की गई ईएमआर (इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड) प्रणाली के बारे में जाना। हॉस्पिटल के अधिकारियों ने टीम के सामने इसका प्रस्तुतिकरण दिया। वहां के विशेषज्ञों ने अस्पताल की मजबूत आईटी सिस्टम का भी प्रेजेंटेशन दिया जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग होता है। इससे बीमारियों और केस लोड की संभावना की जानकारी के साथ ही इलाज के लिए योजना बनाने और मानव संसाधन के प्रबंधन में मदद मिलती है।

गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा राज्य से गए अध्ययन दल को वर्चुअल अस्पताल भी दिखाया गया, जहां मरीज अपने घर से ही वे सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं जो वे अस्पताल में प्राप्त करते हैं। वर्चुअल अस्पताल द्वारा डॉक्टर से परामर्श, निदान एवं दवाएं मुहैया कराने के बाद जहां आवश्यक हो वहां स्टाफ नर्स या संबंधित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर पहुंच सेवा भी प्रदान की जाती है। इससे रोगी का समय बचता है और अस्पताल में मरीजों का दबाव कम होने से दक्षता बढ़ती है। वर्चुअल अस्पताल सेवा का उपयोग गंभीर रोगियों के लिए किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के अत्याधुनिक कमांड और कंट्रोल सिस्टम का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली को समझा। इसके उपयोग से वहां अस्पताल प्रबंधन की दक्षता में सुधार आया है और रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह प्रणाली कम लागत पर समय रहते समस्याओं की जानकारी देता है तथा योजना बनाने एवं उनका समाधान करने में मदद करता है।

गोल्ड कोस्ट अस्पताल प्रबंधन द्वारा राज्य की टीम को बिना चीरे के न्यूरोसर्जरी के बारे में भी जानकारी दी गई और इसके फायदे बताए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां के विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा के बाद इसे छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए साझेदारी की संभावना के लिए पहल करने का निर्णय लिया है। गोल्ड कोस्ट विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रॉन कालवर्ट, कार्यकारी निदेशक श्री संदीप कुमार तथा वरिष्ठ प्रबंधक श्री प्रभु कन्नन की मौजूदगी में टीम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।

सिंहदेव का साहस तो देखिये! लगायी हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग , स्काइडाइविंग करते आए नजर

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। ऑस्ट्रेलिया में टीएस सिंह देव का एक एडवेंचर्स अवतार देखें को मिला। जहां उन्होंने स्काइडाइविंग करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो को टीएस सिंह देव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते वक्त लिखा है कि- “आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं थी। कभी नहीं! मेरे पास ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग करने का अविश्वसनीय अवसर था, और यह वास्तव में एक असाधारण साहसिक कार्य था। यह एक प्राणपोषक और बेहद सुखद अनुभव था।


स्काइडायविंग को लेकर जो वीडियो सिहंदेव ने पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने कहा है कि आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं थी। कभी नहीँ! मेरे पास ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग करने का अविश्वसनीय अवसर था, और यह वास्तव में एक असाधारण साहसिक कार्य था। यह एक प्राणपोषक और बेहद सुखद अनुभव था।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अपनी उम्र की बाधाओं को दूर कर एडवेंचर गेम करते हुए नजर आए। उन्होंने अपना रोमांच से भरा हुआ अनुभव वीडियो के जरिये साझा किया है।

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों का आतंक , तिरंगा लेकर खड़े भारतीयों पर खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला

No comments Document Thumbnail

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा लेकर चल रहे भारतीयों पर हमला कर दिया। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मेलबर्न में पिछले 15 दिनों में 3 हिंदू मंदिरों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के बाद यह घटना चिंता को बढ़ाती है।


भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तान झंडा पकड़े हुए कई लोग तिरंगा पकड़े हुए भारतीयों पर हमला कर रहे हैं। खालिस्तानी समर्थकों के हाथ में लाठियां भी दिखाई दे रही हैं, जिनसे वे भारतीयों पर वार कर रहे हैं।

भारत में प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) ने मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर पर कथित रेफरेंडम (जनमत संग्रह) का आयोजन किया था। यहां बड़ी संख्या में खालिस्तान समर्थक झंडे लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

इसी दौरान 25-30 युवकों का एक दल भारत माता की जय और खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाता हुए फेडरेशन स्क्वायर की ओर बढ़ने लगा। ये युवक हाथों में भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा लिए हुए थे। इन्हें देखकर खालिस्तान समर्थकों ने हमला बोल दिया। भारत विरोधी नारे लगाते हुए हमलावरों ने युवकों पर ने लाठियों से वार किए।

यही नहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि खालिस्तानियों से बचने के लिए भागते हुए एक व्यक्ति सड़क पर ही गिर जाता है। वह भागने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन निहत्था पाकर खालिस्तानी आतंकी उसे लगातार पीटते हुए दिखाई देते हैं।

Ind vs Aus 3rd ODI : Team India के पास लाज बचाने का मौका

No comments Document Thumbnail

कैनबरा : भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज (ODI) का आखिरी मैच आज कैनबरा (Canberra) में खेला जाना है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है और इस मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा, वहीं सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया (Team India) इस मैच में सम्मान बचाने उतरेगी।





यह भी पढ़ें : –छत्तीसगढ़ में Corona ने बरसाया कहर ,1893 नए मरीजों की हुई पहचान, 28 की मौत





विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले दो मैचों में अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। बैटिंग फ्रेंडली पिच पर टीम इंडिया के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए, अब देखना यह होगा कि क्या कप्तान विराट कोहली आखिरी मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदवाल करते हैं या नहीं। कहा जा रहा है कि टीम में नवदीप सैनी की जगह शार्दुल ठाकुर या टी नटराजन को शामिल किया जा सकता है। वहीं मंयक अग्रवाल के जगह मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना।





यह भी पढ़ें : –एक साल में 23 बच्चों का ‘पिता’ बना ये शख्स, महिलाएं क्यों पसंद करती हैं





भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन





शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली(कप्तान), मनीष पांडे, केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, टी नटराजन





ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन





आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, डार्सी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.