Media24Media.com: एसडीएम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एसडीएम. Show all posts
Showing posts with label एसडीएम. Show all posts

एसडीएम पटवारियों ने 46 को जारी किया नोटिस, डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही का मामला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एसडीएम बैकुंठपुर एवं सोनहत ने 46 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें बैकुंठपुर तहसील के 16, पटना के 15, पोड़ी बचरा के 5 तथा सोनहत तहसील के 10 पटवारी शामिल है। कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर पटवारियों के खिलाफ यह कार्रवाई डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।

गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत पटवारियों को सर्वेयर आईडी तैयार करने, सर्वेयर हेतु खसरा ऑनलाइन उपलब्ध कराने तथा सर्वेक्षित खसरों का अनुमोदन करने का दायित्व सौंपा गया है। संबंधित पटवारियों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं आई है। इस कारण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं तथा धान खरीदी व्यवस्था में होने वाली दिक्कत को देखते हुए कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। संबंधित पटवारियों को तीन दिवस के भीतर नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए है। कोरिया जिले के 161 ग्रामों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


अवैध प्लाटिंग को रोकने खरीदी-बिक्री एवं नामांतरण पर लगी रोक

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर तहसील अंतर्गत भगवानपुर खुर्द एवं अजिरमा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग को रोकने के लिए एसडीएम द्वारा जमीन की खरीदी, बिक्री, नामांतरण, निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल ने बताया है कि ग्राम भगवानपुर खुर्द एवं अजिरमा की जमीनों का जांच कराया गया।

जांच में ग्राम भगवानपुरखुर्द पटवारी हल्का नम्बर 56 स्थित भूमि खसरा नंबर 80 रकबा 0.350 हेक्टेयर भूमि में से कुल 3 विक्रय पत्र निष्पादित किया गया है। इसीतरह ग्राम अजिरमा स्थित भूमि खसरा नंबर 967/1 रकबा 1.100 हेक्टेयर भूमि में से 2 विक्रय पत्र निष्पादित किया गया है जिसका नामांतरण न्यायालय नायब तहसीलदार अम्बिकापुर 2 में लंबित है। उक्त भूमि का भविष्य में अवैध प्लाटिंग की संभावना को देखते  हुए खरीदी, बिक्री नामांतरण, निर्माण व स्वरूप परिवर्तन पर आगामी आदेश तक  रोक लगा  दी गई है।

महासमुंद : पटाखा विक्रय स्थलों पर समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज यहाँ कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने राज्योत्सव एवं धान खरीदी की व्यवस्था एवं सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ज़िले के सभी एसडीएम को पटाखा विक्रय स्थलों पर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पटाखों के विक्रेताओं से भी आग्रह किया कि वे कम उम्र के बच्चों को सीधे पटाखे न बेचे। बच्चों को अभिभावक की उपस्थिति में ही पटाखे दें। छोटे पटाखे जैसे फुलझड़ी, चकरी, अनार भी दुकानदार अभिभावक के सामने ही बच्चों को विक्रय करें ताकि किसी प्रकार की घटना, दुर्घटना न हो सके। छत्तीसगढ़ इस साल 1 नवंबर को अपना 22वां राज्य स्थापना दिवस मनाएगा। इस अवसर पर ज़िला मुख्यालय में कार्यक्रम होंगे।



राज्योत्सव एवं धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारियां जिम्मेदारी से पूरी करें : कलेक्टर

उन्होंने कहा कि आगामी 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू है। सभी उपार्जन केंद्रों पर सभी ज़रूरी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली जाये। मुख्यमंत्री का आम जानता भेंट मुलाकात कार्यक्रम आगामी माह के दूसरे सप्ताह में संभावित है। इसलिए सभी तैयारियां कर लें। हैलीपैड से लेकर मुख्यमंत्री और अतिथिगणों के विश्राम आदि के लिए रेस्ट हाउस में ज़रूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व शिविर लगाकर नामांतरण, सीमांतरण, व्यप्वर्तन, बटवारा, जाति प्रमाण पत्र को एवं लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, एस डी एम राकेश कुमार गोलछा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.आर. बंजारे सहित डिप्टी कलेक्टर एवं सभी विभागों के ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

अमानक मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नजर रखें

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने ज़िले की बारिश की वजह से हुई खराब सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत 6 अक्टूबर से शुरू हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की पूरी जानकारी सचित्र संधारित करने के निर्देश दिए। इसके तहत चरणबद्ध खेलों के आयोजन की खेलवार एवं आयु वर्गवार खिलाड़ियों की जानकारी संधारित करने तथा 27 अक्टूबर से विकासखंड स्तर पर होने वाले खेल आयोजन की तैयारी करने कहा। उन्होने त्यौहारी सीजन में अमानक मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नजर रखने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

उन्होने ज़िले के चिन्हित गौठानों में स्वीकृत रीपा के लिए तकनीकी स्वीकृति जारी करने, सभी गौठानों में अद्योसंरचना तैयार करने तथा बड़े किसानों से एवं विभिन्न विभागों से गौठानो में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होने जल जीवन मिशन के तहत सभी स्कूलों, आश्रमों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पाइप लाइन का विस्तार एवं रनिंग वाटर सप्लाई के निर्देश दिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.