Media24Media.com: एलन मस्क

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एलन मस्क. Show all posts
Showing posts with label एलन मस्क. Show all posts

PM मोदी के X पर 10 करोड़ फॉलोअर्स होने पर एलन मस्क ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

 टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोअर वाला नेता बनने पर शुक्रवार को बधाई दी. मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बनने पर बधाई.


दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स अकाउंट पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर हो गए हैं. एक्स पर 10 करोड़ फॉलोअर होने पर प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा था, एक्स पर 10 करोड़ फॉलोअर. इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना तथा बहुत कुछ का हिस्सा बनकर खुश हूं. भविष्य में भी इसी प्रकार से लोगों से जुड़े रहने को उत्सुक हूं.

बाइडन के 3.81 करोड़ फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने वाले विश्व के अन्य नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (3.81 करोड़) और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन (2.15 करोड़) शामिल हैं. एक्स के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर के साथ प्रभावशाली उपस्थिति रखते हैं.

राजनेताओं से पीएम मोदी काफी आगे

देश के राजनेताओं के सोशल मीडिया फॉलोइंग की तुलना करें तो पीएम मोदी उनसे भी काफी आगे हैं. जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक्स पर 26.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि एनसीपी चीफ शरद पवार के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.


EVM को लेकर एलन मस्क का चौंकाने वाला दावा, बोले- इसे किया जा सकता है हैक

No comments Document Thumbnail

 Elon Musk claim on EVM :  दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्सियत एलन मस्क ने चौंकाने वाला दावा किया है। टेस्ला के सीईओ मस्क  ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM ) को कोई भी हैक कर सकता है और इसे खत्म करने की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने बड़ी मांग करते हुए ईवीएम को अमेरिकी चुनावों से हटाने की मांग की। दरअसल, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ईवीएम के हैक होने की बात कही। उन्होंने, अमेरिका के राष्ट्रपति पद के स्वतंत्र उम्मीदवार रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर की एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ईवीएम को खत्म करने की मांग की।


मस्क से पहले कैनेडी जूनियर ने एक पोस्ट कर प्यूर्टो रिको के चुनावों में ईवीएम से जुड़ी अनियमितताओं के बारे में बताया था। पोस्ट में कैनेडी ने कहा था कि प्यूर्टो रिको के चुनावों में सैंकड़ों मतदान अनियमितताएं देखी गई हैं। गनीमत ये रही कि वहां पेपर ट्रेल होने की वजह से इस कमी की पहचान हो गई।

कैनेडी ने आगे कहा कि उन देशों का क्या होगा जहां पेपर ट्रेल नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के नागरिकों को ये जानने का हक है कि उनका वोट किसको गया और उनके वोट में सेंध तो नहीं लगी।

कैनेडी ने आगे कहा कि इस समस्या का एक ही हल है और वो ये है कि हमें पेपर बैलेट पर लौटना होगा। कैनेडी का साथ देते हुए मस्क ने एक्स पर कहा कि हमें अब ईवीएम से बचना होगा और इसे खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मनुष्य हो या एआई ईवीएम के हैक का जोखिम बना रहेगा।

ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वोटिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जिसे मतों की गिनती के लिए उपयोग किया जाता है। इसका मुख्य काम लोगों की वोटिंग प्रक्रिया को सरल, तेज और विश्वसनीय बनाना है। भारत के चुनावों में भी ईवीएम का इस्तेमाल किया जाता है।


Twitter Blue Tick : छत्तीसगढ़ में कई मंत्रियो के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा, कई बड़े नेताओं के नाम शामिल

No comments Document Thumbnail

Twitter Blue Tick : ट्विटर की कमान एलन मस्क ने संभाली है तब से ट्विटर में बदलाव का दौर जारी है। वही बदलाव का असर छत्तीसगढ़ के मंत्री के ट्विटर अकाउंट में भी देखने को मिल रहा है। ट्विटर ने कई बड़े नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के भी कई नेता-मंत्री शामिल है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह,विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छग भाजपा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।


Twitter Blue Tick : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ राज्य के तत्तकालीन 3 मंत्रियों के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है। जिसमें मंत्री अमरजीत भगत से लेकर शिव डहरिया और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का भी नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि पेमेंट नहीं करने के कारण सभी का ब्लू टिक हटा दिए गए है।

ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने 12 अप्रैल को ही ऐलान कर दिया था कि 20 अप्रैल से सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। अब उन्हें ही यह सुविधा मिलेगी, जो ब्लू टिक के लिए पैसे खर्च कर मंथली प्लान लेंगे। इसके बाद 20 अप्रैल की रात 12 बजते ही सभी लेगेसी अकाउंट्स से ब्लू टिक हट गया।

सीएम योगी के ट्विटर अकाउंट का वेरिफाइड साइन हटा

Twitter Blue Tick : ट्विटर इंडिया ने वेरिफाइड अकाउंट के ब्लू टिक साइन को बृहस्पतिवार से पेड कर दिया है। ट्विटर की नई व्यवस्था लागू होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बसपा सुप्रीमो मायावती, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित सरकार के मंत्रियों, राजनीतिक दलों के नेताओं के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक साइन हट गया।

सीएम, डिप्टी सीएम सहित नेताओं के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक साइन हटते ही सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया। भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक अंकित सिंह चंदेल का कहना है कि वेरिफाइड अकाउंट पेड होने के कारण ब्लू टिक हटाए गए है। निर्धारित शुल्क अदा करने पर ब्लू टिक साइन फिर लग जायेगा। फिलहाल केवल केंद्रीय मंत्री, सांसद और ग्रे टिक वाले अकाउंट ही वेरिफाइड है।

 

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.