Media24Media.com: एयरपोर्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एयरपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label एयरपोर्ट. Show all posts

कांग्रेस नेता शशि थरूर के पीए पर सोने की तस्करी का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 कांग्रेस नेता और केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से मौजूदा सांसद शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार प्रसाद को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। शिवकुमार एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से लाए गोल्ड का हैंड ओवर ले रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 


जानकारी के मुताबिक, शशि थरूर के असिस्टेंट के पास से जो सोना बरामद किया गया है उसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये के करीब है। ये भी पता लगा है कि वह दुबई से आ रहा था। अब कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक उससे पूछा गया है कि इस सोने का स्त्रोत क्या है। वह इस सोने को भारत लेकर क्यों आ रहा था।

इस मामले पर शशि थरूर ने कहा कि अभी मैं धर्मशाला में हूं। मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा है। थरूर ने बताया कि पकड़ा गया शख्स हवाईअड्डे की सुविधा सहायता के मामले में उन्हें पार्ट टाइम मदद कर रहा था। 

थरूर ने बताया है कि संबंधित व्यक्ति 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शख्स है जिसका बार-बार डायलिसिस होता है। उसे अनुकंपा के आधार पर पार्ट टाइम आधार पर रखा गया था। थरूर ने कहा कि मैं मामले की जांच के लिए कोई भी आवश्यक कार्रवाई करने के अधिकारियों के प्रयासों में उनका पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए। 


मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान  कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और छत्तीसगढ़ में मिलेट्स से बने उत्पाद और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कलाकृति उन्हे स्मृति स्वरूप भेंट की।

रायपुर विमानतल में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने और दूसरे रनवे निर्माण के लिए भूमि आरक्षित करेगी राज्य सरकार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विमानतल में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने और दूसरे रनवे के निर्माण के लिए राज्य सरकार भूमि आरक्षित करेगी। इसके लिए केन्द्र सरकार से अनुमति ली जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर में आयोजित नगरीय प्रशासन और विकास विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, आवास और पर्यावरण तथा एनआरडीए के कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रायपुर एयरपोर्ट के पास एरोसिटी विकास के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के नियमितीकरण के कार्य में तेजी लाएं और जनता के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बघेल ने कहा कि जनता को  सीधा लाभ पहुंचाने के लिए कानून लाया गया है। इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।



साथ ही अवैध निर्माण के नियमितीकरण के लिए वार्ड और ग्राम स्तर पर कैम्प लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कॉलोनी के ले-आउट और मार्ग संरचना के अनुमोदन का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध कॉलोनाइजर पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने नवा रायपुर में सेवा ग्राम निर्माण का कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, बघेल ने मौके पर ही नगरीय निकायों के सड़क मरम्मत के लिए एक सौ सैंतालीस करोड़ रूपये जारी किए। इसके लिए कलेक्टरों को एजेंसी चयन का अधिकार दिया गया है


एविएशन के क्षेत्र में छात्राओं के लिए हैं बहुत से अवसर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। एविएशन के क्षेत्र में बहुत से मौके और अवसर हैं छात्राएं इस क्षेत्र में अपना कैरियर चुन सकती हैं। राजधानी रायपुर के शासकीय डी. बी. गर्ल्स कॉलेज रायपुर में एविएशन के क्षेत्र में छात्राओं को कैरियर चयन और मार्गदर्शन देने के लिए कल सेमिनार का आयोजन कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।



इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एविएशन की स्पीकर ने छात्राओं को एविएशन में रोजगार की संभावनाओं, व्यक्तित्व विकास, संप्रेषण कौशल और ग्राउंड जॉब, तकनीकी जॉब व अन्य अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र में चयन में आने वाली मुश्किलों पर भी बात की। उन्होंने सभी एयरलाइंस के बारे में विस्तार से बताया। इस क्षेत्र में कम उम्र से ही आय की शुरुआत के बारे में बताया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न किए और अपनी शंकाएं रखीं।


सेमिनार में राधा यादव, सुभाष चौरे और सौरभ दुबे ने अपने इंस्टिट्यूट में संचालित विभिन्न कोर्स के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि छात्राएं बी.ए. इन ट्रैवल एंड टूरिज्म, बी.कॉम. इन लॉजिस्टिक एंड कार्गाे, बी.बी.ए. एविएशन के साथ-साथ एयरपोर्ट ग्राउंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन ट्रैवल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के साथ-साथ एडवांस डिप्लोमा इन एयरलाइंस, केबिन क्रू की पढ़ाई व प्रशिक्षण भी ले सकती हैं। यहां ऐड ऑन कोर्सेज इन एविएशन भी चलाया जाता है। शासकीय डी. बी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने सेमिनार में कहा कि छात्राओं को एवियेशन इंडस्ट्री की जानकारी देने से उनका कमर्शियल इंडस्ट्री वैल्यू भी बढ़ता है जो कि आने वाले समय में छात्राओं को कैरियर बनाने में सहायता देगा।

इस अवसर पर कैरियर एवं काउंसलिंग प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. वासु वर्मा, आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. उषा किरण अग्रवाल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रद्धा गिरोलकर एवं कैरियर गाइडेंस सेल की डॉ.रागिनी पांडे, डॉ.रमा सरोजिनी, डॉ. रेखा दीवान, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. गौतमी भतपहरी, डॉ रितु मारवाह, के साथ-साथ वरिष्ठ  प्राध्यापक डॉ प्रीति शर्मा, डॉ शंपा चौबे, डॉ. अनुभा झा, डॉ. नंदा गुरवारा, प्रमिला नागवंशी, ज्योति मिश्रा एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना मिश्रा ने किया। अंत में डॉ रेखा दीवान ने आभार व्यक्त किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं।

सर्बिया, इंडोनेशिया और मालदीव के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने पहुंचे रायपुर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। यूरोप के सर्बिया और एशिया से मालदीव और इंडोनेशिया के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने माना विमानतल पर उनका आत्मीय  स्वागत किया गया। नृतक  दलों में गजब का उत्साह देखने को मिला और इस उत्साह के साथ ही उन्होंने अपने अपने अपने देश की संस्कृति की झलक एयरपोर्ट पर नृत्य करके भी प्रदर्शित की।


 

नर्तक दलों ने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल से उन्हें सांस्कृतिक अदान प्रदान में शामिल होने का अच्छा अवसर मिल रहा है, तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ विभिन्न देश की संस्कृति से नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए अवगत हो पाएंगे। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा का उदघोष किया। 



उल्लेखनीय है कि सरबिया मालदीव और इंडोनेशिया से आए सभी नृतक दलों में 10-10  सदस्य हैं। सर्बिया से आए नृतक दल में 6 पुरुष और 4 महिला, मालदीव से आए दल में 10 पुरुष एवं इंडोनेशिया के दल में 5 पुरुष और 5 महिला सदस्य शामिल हैं।



उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ  9 विदेशी टीम भी शिरकत कर रही है।

अब बिलासपुर से इंदौर तक सीधी उड़ान, सप्ताह में चार दिन कनेक्टिंग फ्लाइट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। तीन अक्टूबर से बिलासपुर से इंदौर के लिए सीधी विमान सेवा की शुरूआत हो जाएगी। एक निजी कंपनी द्वारा संचालित यह विमान सेवा सप्ताह में चार दिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। यह बिलासपुर, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है। 



बिलासपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार बिलासपुर के बिलासा बाई केंवटिन एयरपोर्ट से इंदौर के लिए विमान सुबह ग्यारह बजकर पैंतीस मिनट पर उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजकर पच्चीस मिनट पर इंदौर पहुंचेगा। इसी तरह, इंदौर से यह विमान दोपहर एक बजकर पचपन मिनट पर उड़ान भरेगा, जो दोपहर तीन बजकर पैंतालीस मिनट पर बिलासपुर पहुंचेगा।  गौरतलब है कि वर्तमान में बिलासपुर से जबलपुर, प्रयागराज, दिल्ली और भोपाल के लिए विमान सेवा उपलब्ध है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.