Media24Media.com: एक्सप्रेस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label एक्सप्रेस. Show all posts
Showing posts with label एक्सप्रेस. Show all posts

वंदे भारत एक्सप्रेस: देश की छठवीं सेमी-हाईस्पीड ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। देश की छठवीं सेमी-हाईस्पीड ट्रेन ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्यारह दिसंबर को नागपुर में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन का स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है। शनिवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और यात्रा का एक चरण करीब साढ़े पांच घंटे में पूरा करेगी। 



यह ट्रेन बिलासपुर से सुबह करीब पौने सात बजे रवाना होगी और दोपहर करीब सवा बारह बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर दो बजे नागपुर से रवाना होकर शाम सात बजकर पैंतीस मिनट पर बिलासपुर पहुंचेगी। इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन में स्वचालित दरवाजों और जीपीएस-आधारित ऑडियो-विजुअल सूचना प्रणाली के साथ ही सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों में यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अब तक एक सौ नब्बे कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। जिनमें यह सुविधा शुरू की गई है, उनमें दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, बिलासपुर-भगत की कोठी और दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें शामिल हैं। 


 

इसी तरह, बल्लारसाह-गोंदिया, चांदाफ़ोर्ट-गोंदिया मेमु सहित बारह स्पेयर कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा प्लेटफार्म और स्टेशन परिसरों में भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अब तक बारह स्टेशनों में लगभग तीन सौ साठ कैमरे लगाए गए हैं। इस बीच, दक्षिण-पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने साथ ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ न ले जाएं। ऐसा करना दण्डनीय अपराध भी है। दीपावली को देखते हुए रेल प्रशासन और रेलवे पुलिस द्वारा अभियान चलाकर स्टेशनों में सघन जांच की जा रही है।

इस बीच, मानव तस्करी के खिलाफ दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन आहट शुरू किया है। यह ऑपरेशन विशेषकर बच्चों और महिलाओं की तस्करी के खिलाफ चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत आज रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के अधिकारियों और बल सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेलमंडल के गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेलमंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन चौथी लाइन में मरम्मत कार्य के कारण उनतीस सितंबर तक इस मार्ग पर चलने वाली गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत पच्चीस सितंबर को मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस झारसुगुड़ा और रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी। इसी तरह, पश्चिम रेलवे के राजकोट रेलमंडल के अंतर्गत सिंधावदर-कनकोट-खोराना-बिलेश्वर सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा।



इसके चलते कल चौबीस सितंबर को हापा-बिलासपुर एक्सप्रेस और छब्बीस सितंबर को बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इस बीच, रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रद्द की गई हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस का परिचालन आज फिर से शुरू कर दिया है। वहीं, रेलवे ने नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए छब्बीस सितंबर से चार अक्टूबर तक विभिन्न ट्रेनों के डोंगरगढ़ में स्टॉपेज के साथ ही इनमें अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.