Media24Media.com: उत्तर प्रदेश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts
Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से सकुशल लौटे पहाड़ी कोरवा युवा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गन्ने के खेतों में काम कर रहे पहाड़ी कोरवा युवा सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आये हैं। इन्होंने वीडियो बनाकर सहायता की अपील छत्तीसगढ़ सरकार से की थी। वीडियो पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरगुजा जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पहाड़ी कोरवा युवाओं को सकुशल छत्तीसगढ़ लाने की कार्यवाही की। गौरतलब है कि सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल एसडीएम रवि राही को उत्तर प्रदेश के बागपत भेजा। राही ने बागपत जिला प्रशासन से सम्पर्क कर इन युवाओं को लेकर सरगुजा लौट आएं हैं। पांचों युवा संरक्षित जनजाति समूह पहाड़ी कोरवा से हैं। पहाड़ी कोरवा राष्ट्रपति द्वारा संरक्षित जनजाति समूह हैं।

ये युवा सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र के गांव सुपलगा, परपटिया, चिरगा के निवासी हैं। इन युवाओं ने बागपत से लौटते वक्त एक वीडियो भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि सभी कुशलता से हैं और सरगुजा की प्रशासनिक टीम के साथ लौट रहे हैं। उन्होंने वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर उन्हें छत्तीसगढ़ लाने के निर्देश देने और अविलंब सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

जमीन विवाद में हत्या, धारदार हथियार से वारकर 6 की हत्या, कई घायल

No comments Document Thumbnail

 देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार सुबह जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें धारदार हथियार से हमलाकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसको लेकर आज सुबह करीब 8:30 बजे के दोनों परिवारों में विवाद शुरू हुआ। देखते-देखते यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी, डंडे, ईंट, धारदार हथियार और गोली चलने लगी। इस विवाद में एक पक्ष की ओर से पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल बताया जा रहे हैं।

इतनी बड़ी वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस महमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही कई थानों की पुलिस को बुलाया गया है। मामले की जांच में पुलिस अफसर जुटे हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

 

मनचाही दुल्हन न मिलने पर गायब कर दिया शिवलिंग, मचा बबाल

No comments Document Thumbnail

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के एक जिले से पुलिस ने एक युवक को इसलिए गिरफ्तार कर लिया कि उसने शिवलिंग को चुरा लिया और उसके बाद आरोपी की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शिवलिंग चराये जाने की हकीकत बताई तो लोग हैरान रह गए।


शिवलिंग चुराए जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हैरान परेशान कर देने वाले एक मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया। पुलिस ने हैरान परेशान कर देने वाले मामले को लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की। दरअसल पूरा मामला कुम्हियांवा कस्बा का है जहां पर बाबा भैरव का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। यहां पर एक शिवलिंग भी स्थित है। लोग रोजाना बाबा भैरव के मंदिर पर जाकर शिवलिंग की पूजा करते हैं लेकिन उन्होंने देखा कि मंदिर के अंदर शिवलिंग मौजूद नहीं है जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शक के आधार पर एक छोटू नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने जुर्म का बोला और अपने पास शिवलिंग होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने शिवलिंग को मंदिर में दोबारा से स्थापित किया।

शिवलिंग चोरी करने की आरोपी ने बताई वजह

कुम्हियांवा कस्बा में बाबा भैरव मंदिर से शिवलिंग को चोरी करने के मामले में पकड़े गए आरोपी छोटू से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि मैंने सावन के महीने में बाबा भैरव के मंदिर में शिवलिंग पर पहुंचकर रोजाना सुबह शाम पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी कि मुझे अच्छी दुल्हन मिले और मेरी शादी हो जाए। लेकिन पूरा एक महीना भगवान शिव की आराधना में मैंने गुजार दिया लेकिन उसके बावजूद भी मेरी मन्नत पूरी नहीं हुई जिससे आहत होकर मैं शिवलिंग को चुराने का काम किया।

इस मामले में पता चला की शिवलिंग को चुराए जाने की बात स्थानीय लोगों ने पुलिस से की थी बताया था कि छोटू नाम का एक शख्स यहां पर रोजाना शिवलिंग की पूजा अर्चना करता था हो सकता है उसने ही शिवलिंग को चुरा लिया हो। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे शिवलिंग को बरामद किया। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटू नाम के शख्स ने जिस शिवलिंग को मंदिर से चुराया था उसको पास की ही झाड़ियां में छुपा कर रखा था जिसको बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्यार पाने के लिए दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान पहुंचीं अंजू

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। अपने प्यार को पाने के लिए सीमा पार करना ट्रेंड बनते जा रहा है। पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। भारत की अंजू अपने प्यार के लिए पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में पहुंच गई है। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। 34 साल की अंजू पहले से शादीशुदा है और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं।


अंजू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव की रहने वाली हैं और उसका प्रेमी नसरुल्लाह ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा का रहने वाला है। दोनों चार साल से सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। लेकिन हाल ही में अंजू एक महीने की विजिट वीजा लेकर अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई।

विजिट वीजा लेकर पाकिस्तान पहुंचीं अंजू

पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू  अपने प्रेमी नसरुल्लाह के घर पर है। शुरुआत में पाक पुलिस ने पूछताछ के लिए अंजू को हिरासत में ले लिया था, लेकिन अंजू के पास वैध दस्तावेज होने के कारण पुलिस को छोड़ना पड़ा। वहीं, अंजू के घरवालों ने नसरुल्लाह के साथ उनके प्रेम संबंध होने से इनकार किया है। अंजू के घरवालों का कहना है कि वो वैध दस्तावेजों के साथ विदेश मंत्रालय की अनुमति लेकर पाकिस्तान घूमने गई है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अंजू नसरुल्लाह से बहुत प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती हैं।

पति को नहीं थी जानकारी

इस पूरे मामले पर अंजू  के पति का कहना है कि वो किसी के संपर्क में थी, उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। वो विदेश में नौकरी करना चाहती थी, इसलिए 2020 में उसने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। अंजू के पति ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वो दोनों बच्चों को छोड़कर उसे बिना बताए पाकिस्तान पहुंच गई।

अंजू के पति ने बताया कि वो अपने मायके नहीं जाती थी। वो जयपुर जाने की बात कहकर गई थी, लेकिन लाहौर पहुंचने के बाद उसने वीडियो कॉल किया और बताया की वो पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू के पति ने उससे वापस लौटने की अपील की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.