Media24Media.com: उत्खनन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उत्खनन. Show all posts
Showing posts with label उत्खनन. Show all posts

खनिज विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन संलिप्त एक पनडुब्बी नुमा मशीन व चेन माउन्टेन, दो हाईवा तथा तीन ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में गौण खनिजों के उत्खनन एवं अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई का सिलसिला लगातार  जारी है। उप संचालक खनिज के.के. गोलघाटे के निर्देशन में खनिज अधिकारियों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिहवन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है।

खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा एवं उनकी टीम ने बीते दिनों आरंग इलाके के ग्राम गुदगुदा में रेत अवैध खनन में संलिप्त पनडुब्बी नुमा मशीन, एक चेन माउन्टेन और एक हाईवा को मौके से जप्त कर थाना आरंग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की। इससे पूर्व इस टीम ने रेत के अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर एवं एक हाईवा को आरंग के समीप ग्राम कुरूद से जब्त कर थाना गिद्धपुरी को सुपुर्द किया। इस कार्रवाई में सुपरवाइजर बेलचंदन, डी के साहू व सैनिक रूपेश चंद्राकर, राजू बर्मन, गोलू वर्मा, केदार वर्मा, लुकेश वर्मा, प्रेम कुर्रे एवं पुलिस के जवानों का सहयोग रहा।

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, 4 हाइवा सहित 8 वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन  एवं परिवहन के मामलों में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत परिवहन करते 4 हाइवा  सहित 8 वाहन ज़ब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी के. के. बंजारे ने बताया कि अनुभाग कसडोल अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर. आर. दुबे के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने बुधवार शाम को कसडोल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन की जांच की गई।जांच के दौरान महानदी क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन में संलिप्त 4 हाइवा और 2 ट्रेक्टर जब्त किया गया। तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम गिधपुरी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम की जाँच में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रेक्टर  जब्त कर वाहन नजदीकी थाना के सुपुर्दगी में रखा गया है।

यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 21 से 23 के अंतर्गत किया गया है। इन वाहन मालिकों पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन की मंशानुरूप अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन की जाँच की जा रही है।

महासमुंद : रेत के अवैध परिवहन करते 09 हाइवा जप्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा बुधवार को रेत के अवैध परिवहन की सूचना पर ग्राम पीढ़ी में जांच के दौरान बल्दा कछार (बलौदाबजार) से रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा जप्त कर थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

इसी तरह आज अवैध रेत परिवहन की सूचना पर सिरपुर क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा जांच कर 08 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है। उक्त सभी हाइवा वाहन ग्राम बल्दाकाछार (बलौदाबाज़ार) से रेत लोड कर परिवहन कर रहे थे। सभी 08 हाइवा वाहन को सिटी कोतवाली महासमुंद की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

अवैध रेत खनन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार आम जनमानस शासन प्रशासन का सर दर्द बन कर रह गया है। और कई कार्यवाही के बाद भी रेत माफिया रात के अंधेरे में नदी का सीना चीर कर रेत उत्खनन कर रहे है। तुमगांव सिरपुर मंडल क्षेत्र के बरबसपुर, बड़गांव, केढियाडीह, जैसे कई ग्रामो में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार चल रहा है। कुछ रेत माफिया अवैध रेत खनन को लेकर कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार भी करते है। 

                                   

रात में आने जाने वाले नागरिको को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिरकोनी क्षेत्र में रात के अंधेरे में सैंकड़ो हाइवा वाहन नदी का सीना चीर रेत का अवैध रूप से परिवहन ओवरलोड हाई स्पीड से करते हैजिससे कई दुर्घटनाए होती है। लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोई हुई है। तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल के नेतृत्व में महासमुन्द विधायक जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा अवैध रेत उत्खनन पर विराम नही लगेगा तो जल्द ही तुमगांव सिरपुर मंडल के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।


विधायक, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, कार्यवाही नही होने पर करेंगे उग्र आंदोलन 

ज्ञापन सौपने वाले में कीर्ति बघेलविकास चन्द्राकर,धर्मेन्द्र यादवलाला निषाद सरपंच पासिदजयप्रकाश यादव सरपंच अमलोरश्रीमति वन्देश्वरी सरपंच चुहरीविश्वनाथ रैलाडिगेश साहूउमेश साहूविजय साहूदामोदार पटेलसंतोष साहूमिथलेश साहू, भुनेश्वर साहू द्रोणाचार्य साहू, डोमार पटेलविनोद गहरवालअनिल ढ़ीढ़ीदिनेश टंडन, यादराम साहू, भानुअर्जुन साहू, संदीप साहूमाणिक सोनवानी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

निरंतर अवैध खनिज उत्खनन-परिवहन में संलग्न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सिविल न्यायालय में दर्ज होगा प्रकरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए स्थानीय रूप में उड़नदस्ते का गठन किया गया है। साथ ही अवैध उत्खनन परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उपाय किए जा रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार अब कोई खनिज परिवहन करने वाला वाहन निरंतर उक्त कार्यवाही में संलग्न रहता है, तथा दूसरी बार भी पकड़ा जाता है तो उसके विरूद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (1) के तहत प्रकरण सिविल न्यायालय में दर्ज किए जाएंगे। उक्त धारा में 05 वर्ष तक का कारावास या 5 लाख रूपये तक जुर्माना हो सकेगा।

खनिज विभाग के उप संचालक गोलघाटे द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अप्रैल  23 से अगस्त 23 तक कुल 375 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसमें अवैध खनिज उत्खनन के 51 प्रकरण एवं अवैध खनिज प्रकरण के 324 प्रकरण शामिल हैं। साथ ही एक करोड़ ग्यारह लाख तिरालिस हजार छः सौ बीस रूपये अर्थदण्ड़ खनिज मद में वसूल कर जमा करायी गई है।

उप संचालक (खनिज प्रशासन) रायपुर किशोर कुुमार गोलघाटे द्वारा समस्त खनिज से संबंधित व्यवसायी एवं ट्रांसपोटर्स से अपील की गई है कि कृपया अवैध उत्खनन या अवैध खनिज परिवहन न किया जाए तथा न करने दें एवं असुविधा से बचें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ भुरे द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, पुलिस एवं परिवहन विभाग, पर्यावरण विभाग को भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध निरंतर जांच करने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

ग्राम सोंड्रा में मिली पांडुवंशी काल की बुद्ध प्रतिमा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर से बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सोंड्रा में गृह निर्माण के लिए किये जा रहे उत्खनन कार्य के दौरान पांडुवंशी काल की प्राचीन बुद्ध प्रतिमा सहित अन्य पुरातात्विक प्रतिमाएं मिलने से गांव में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि ग्राम सोंड्रा में श्री दिलेन्द्र बंछोर द्वारा गृह निर्माण हेतु किए जाने वाले उत्खनन कार्य के दौरान बुद्ध की प्रतिमा प्राप्त हुई है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य के निर्देश पर पुरातत्व विभाग की टीम डॉ. पी.सी. पारख, डॉ. वृषोत्तम साहू तथा डॉ. राजीव मिंज के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।


पुरातत्व एवं अभिलेखागार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से बिलासपुर मुख्य मार्ग में 16 किलोमीटर की दूरी पर सांकरा से 2 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित ग्राम सोंड्रा (अक्षांश 21°21’53.5“N देशान्तर 81°38’19.4 E) है। उक्त स्थल से खारुन नदी लगभग 3 किलोमीटर पश्चिम दिशा पर स्थित है। प्रतिमा प्राप्ति स्थल ग्राम के सबसे ऊंचाई वाले भाग पर स्थित है और यहाँ प्राचीन टीला होने के साक्ष्य दिखाई देते हैं। श्री दिलेन्द्र बंछोर के व्यक्तिगत आवास परिसर में ही भवन के विस्तार के लिए कालम हेतु किए गए उत्खनन के दौरान भूमि की सतह से लगभग 3 फीट की गहराई से बुद्ध की प्रतिमा का ऊपरी भाग प्राप्त हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय बालुए पत्थर में निर्मित इस प्रतिमा की चौड़ाई 74X ऊंचाई 87X मोटाई 40 सेंटीमीटर है। बुद्ध की इस विशाल प्रस्तर प्रतिमा के माथे पर ऊर्णा (तिलक चिन्ह) का अंकन इसे अनोखा रूप प्रदान करती है और इस आधार पर इसके ध्यानी बुद्ध होने की संभावना अधिक प्रतीत होती है। बुद्ध की यह आवक्ष प्रतिमा अपूर्ण है, जिस पर छेनी के चिन्ह साफ दिखाई दे रहे हैं। त्रि-स्तरीय निर्माण तकनीक में बनी बुद्ध प्रतिमा का यह ऊपरी भाग है। इस तकनीक का प्रयोग बालुए पत्थर की विशाल प्रतिमाओं के निर्माण हेतु किया जाता था जिसमें किसी प्रतिमा को तीन प्रस्तर खंडों में योजना के अनुरूप स्तरों में निर्मित कर लम्बवत स्थापित किया जाता था। इस तकनीक की बनी बुद्ध प्रतिमा के उदाहरण छत्तीसगढ़ के सिरपुर व राजिम और बिहार के बोधगया में देखे जा सकते हैं ।

अधिकारियों ने बताया कि स्थल निरीक्षण करनें पर यहाँ अन्य प्रतिमाओं के होने की भी जानकारी प्राप्त हुई है, जो कि निकट ही में स्थित मंदिर में तथा मंदिर के बगल में बने चबूतरे पर स्थापित हैं। प्रतिमाओं में भूमिस्पर्श मुद्रा में बुद्ध, उपासक, अज्ञात स्थानक प्रतिमा, योगिक ध्यानी मुद्रा में बुद्ध, ललितासन मुद्रा तारा, स्थानक बोधिसत्त्व के साथ ही 4 शिवलिंग, 4 खण्डित पायदार सीलबट्टे, 1 प्रणाल युक्त प्रतिमा पीठ, कुछ खण्डित प्रतिमाएँ व स्थापत्य खंड प्राप्त हुये हैं। उक्त स्थल के पुरावशेष पांडुवंशी काल के (6वीं से 9वीं शताब्दी ई.) प्रतीत हो रहा है।

 

रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, 40 वाहनों से साढ़े 9 लाख का जुर्माना वसूल

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग की सख्ती लगातार जारी है।पिछले दो महीनों में ऐसे 40 वाहनो को जप्त करते हुए वाहन मालिकों से करीब साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।बारिश के इस मौसम में नदी,नालों से रेत का उत्खनन प्रतिबंध है विभाग से अनुमति प्राप्त भंडारण केंद्रों से ही रेत की आपूर्ति की जा सकती है,ऐसे में अवैध रूप से उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई है।



खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले जून माह से विभाग की टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई कर रही है अब तक की कार्रवाई में 40 ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं जिन पर विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई कर करीब साढ़े नौ लाख की जुर्माना वसूल किया है इस कार्रवाई में अवैध भंडारण,क्षमता से अधिक रेत परिवहन किए जाने की भी कार्यवाही शामिल है।

खनिज अधिकारी संदीप नायक के अनुसार बारिश के मौसम में नियमानुसार नदी नालों से रेत की निकासी प्रतिबंधित है बावजूद कई जगह से शिकायतें मिलने पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है।विभाग की टीम राजस्व व पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रही है। 

नियम विरुद्ध रेत परिवहन किए जाने वाले वाहन मालिकों पर प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही हैं।जून माह से 8 अगस्त तक 40 वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड राशि रुपये 9 लाख 49 हजार नौ सौ पनचानवें रुपए जमा करवाया गया है। नायक के अनुसार विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी है जहां से भी शिकायतें मिल रही है विभाग फौरन कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में विभागीय टीम सघन भ्रमण कर अवैध उत्खनन व परिवहन पर नजरें रखी हुई।

आधी रात को विभाग की कार्रवाईदो वाहन मालिको पर 78 हजार का जुर्माना

पिछले दिनों शिकायतें मिल रही थी कि भैयाथान से प्रतापपुर मार्ग पर कुछ वाहने रात के अंधेरों में रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं जिसको विभाग ने संज्ञान में लेते हुए स्वयं खनिज अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम ने इस मार्ग पर जांच पड़ताल का दायरा बढ़ाया तो रविवार को दो ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियम विरुद्ध रेत का परिवहन कर रहे थे जिन पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी चेंद्रा के सुपुर्द किया गया और दोनों वाहन मालिको पर करीब 78000 रू. की अर्थदंड आरोपित किया गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने यह कार्रवाई आधी रात को की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.