Media24Media.com: ईमानदार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ईमानदार. Show all posts
Showing posts with label ईमानदार. Show all posts

ईमानदार व्यक्तियों का सम्मान करती है सरकार- राष्ट्रपति

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। छह अप्रैल तक तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कुल सत्ताईस बैठकें होंगी। वहीं, वर्ष दो हजार तेईस-चौबीस का केन्द्रीय बजट कल पेश किया जाएगा। संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत में स्थिर, निडर और निर्णय लेने वाली सरकार है।

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद उन्मूलन के लिए ठोस कार्रवाई, नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हर तरह के दुस्साहस को कड़ा जवाब, अनुच्छेद-तीन सौ सत्तर और तीन तलाक को हटाना निर्णायक सरकार के उदाहरण हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में ऐसी सरकार है, जो ईमानदार व्यक्तियों का सम्मान करती है और गरीबों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें स्थायी रूप से सशक्त करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा भारत बनाए जो आत्मनिर्भर हो और अपने मानवीय कर्तव्यों को भी पूरा करने में सक्षम हो।

संसद में आज वित्तीय वर्ष दो हजार बाईस-तेईस का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया, जिसमें वास्तविक रूप से छह दशमलव पांच प्रतिशत की आधारभूत जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। सर्वेक्षण के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में वास्तविक रूप से सात प्रतिशत की दर से वृद्धि की उम्मीद है। बजट सत्र शुरू होने से पहले संसद के बाहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में दुनिया की निगाहें भारत के बजट पर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का एकमात्र ध्येय ’भारत प्रथम, नागरिक प्रथम’ है।

बुद्धिमान होना अच्छा, लेकिन ईमानदार होना और भी अच्छा : तारन प्रकाश सिन्हा

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा। लोक सेवक पब्लिक सर्वेंट होते हैं। जनता के हितों को ध्यान रखकर, कानून के दायरे में कार्य करना ही लोक सेवक का कर्तव्य है। एक अच्छे लोक सेवक की यह पहचान भी होनी चाहिए कि वह विपरीत परिस्थितियों में सूझबूझ के साथ निर्णय ले सकें। गुस्सा या आक्रोश दिखाने के बजाय संयम व संतुलन का परिचय देते हुए चुनौतीपूर्ण कार्यों को आसान बना सकें। बड़े पदों पर आने के बाद आपकी व्यक्तिगत छवि भी मायने रखती है, इसलिये बुद्धिमान होना अच्छी बात है, लेकिन ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ होना और भी अच्छा है। यह कहते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने प्रदेश भर के भ्रमण पर निकले राज्य के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को आज जाजंगीर-चाम्पा जिला आने पर प्रशासनिक गतिविधियों के बेहतर संचालन की सीख दी।



कलेक्टर सिन्हा ने प्रशिक्षु कलेक्टरों से परिचय प्राप्त करने के बाद उनसे प्रशासनिक सेवाओं की रूचि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समय के साथ प्रशासनिक सेवा तथा लोक सेवकों की जिम्मेदारी में परिवर्तन होने की बात कहते हुए बताया कि नवाचार और अच्छे कार्यों की सभी जगह प्रशंसा होती है। छत्तीसगढ़ बहुत बड़ा राज्य नहीं है। छोटे-छोटे जिले बन रहे हैं। अन्य राज्यों और जिलों की अपेक्षा यहां कार्य करना सहज और सरल तो है ही, इसके साथ ही बेहतर कार्य कर अपना अलग पहचान भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिक लोक सेवक का कोइ्र जाति, धर्म या क्षेत्र नहीं होता।

इसलिए कोशिश होनी चाहिए कि हम पारदर्शी और ईमानदारी से कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि आपका पद ही आपका सम्मान है। आप पर सभी की नजर है। कोई ऐसा काम न करें कि जो विपरीत हो। किसी प्रकार की गड़बड़ी आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, आपके आने से पहले आपकी सही व गलत की छवि लोगों के पास पहुच जायेगी। आप जिस पद में है, वहां न्याय दिखना ही नहीं, होना भी चाहिए। उन्होंने किसी भी कार्य को तनाव लेकर नहीं करने और असमंजस की स्थिति में अंतरात्मा की आवाज सुनने की बात कही। कलेक्टर सिन्हा ने सभी प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी छत्तीसगढ़ के हैं और यहां के विषय में भलीभांति जानते समझते हैं, इसलिए जब फील्ड पर जाएं तो अच्छे व्यवहार, उत्साह, उमंग के साथ जिम्मेदार लोक सेवक के रूप में काम करें। यहां आपकों बहुत कुछ सीखने को भी मिलता रहेगा। प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों को अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने भी प्रशासनिक कार्यशैली की बारीकियों को बताया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.