Media24Media.com: इसरो

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इसरो. Show all posts
Showing posts with label इसरो. Show all posts

बड़ी कामयाबी: Aditya L1 के पेलोड 'पापा' ने सूरज के कोरोना से प्लाज्मा निकलते देखा, रिकॉर्ड की घटना

No comments Document Thumbnail

 Solar Mission Aditya L-1 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सौर मिशन आदित्य एल-1 को अहम कामयाबी मिली है। इसे इन-सीटू पेलोड प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (पापा) ने सूरज के बाहरी क्षेत्र कोरोना से प्लाज्मा निकलने की घटना दर्ज की है। कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) कही जाने वाली इस घटना को दर्ज किया जाना सौर गतिविधियों के अध्ययन के लिहाज से अहम है। पापा के सेंसर ने सीएमई के दौरान सौर पवन में इलेक्ट्रॉन और आयन की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया।


पेलोड पापा को विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर की स्पेस फिजिक्स लेबोरेट्री एंड एवियोनिक्स एनटिटी ने तैयार किया है। इसरो ने बताया कि सूर्य की सतह पर कोरोनल मास इजेक्शन की घटना को इससे पहले 15 दिसंबर, 2023 को और फिर 10-11 फरवरी 2024 को भी दर्ज किया गया था।

पवन की दिशा का भी लगता है पता

इसरो ने बताया कि पापा को सौर पवनों में मौजूद इलेक्ट्रॉन और आयन की समीक्षा के लिए बनाया गया है। इसमें दो सेंसर सोaलर विंड इलेक्ट्रॉन एनर्जी प्रोब (स्वीप) और सोलर विंड आयन कंपोजिशन एनालाइजर (स्वीकार) लगे हैं। स्वीप सेंसर 10 इलेक्ट्रॉनवोल्ट से लेकर 3 किलो इलेक्ट्रॉनवोल्ट तक की रेंज में इलेक्ट्रॉन की गणना करता है। वहीं, स्वीकार 10 इलेक्ट्रॉनवोल्ट से लेकर 25 किलो इलेक्ट्रॉनवोल्ट के बीच के इलेक्ट्रॉन की गणना करता है।

सात पेलोड हैं आदित्य पर

आदित्य एल1 को पिछले वर्ष 2 सितंबर को पीएसएलवी-सी57 से लॉन्च किया गया था। आदित्य एल-1 पर सूर्य के अध्ययन के लिए सात पेलोड लगे हैं, जिनमें चार पेलोड सूरज से आने वाली रोशनी की समीक्षा के लिए हैं और तीन पेलोड सूर्य के प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन कर रहे हैं। आदित्य एल1 को सू्र्य की लैग्रेजियन पॉइंट एल1 पर हेलो ऑर्बिट में रखा गया है। यह धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।

ISRO XPoSat Launch : इसरो ने रच दिया इतिहास, अब ब्लैक होल का खुलेगा राज

No comments Document Thumbnail

 ISRO XPoSat Launch : इसरो ने नए साल पर नया इतिहास रच दिया है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साल के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन में एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है।


विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दूसरा देश

इस मिशन के माध्यम से अमेरिका के बाद भारत ब्लैक होल (आकाशगंगा) और न्यूट्रॉन सितारों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया। यह मिशन करीब पांच साल का होने वाला है।

सैटेलाइट का यह होगा काम

इसरो के चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन के बाद यह देश का अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में एक नया ऐतिहासिक कदम होगा।

जानकारी के मुताबिक इस मिशन का जीवनकाल करीब पांच वर्ष का होगा। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)-सी58 रॉकेट अपने 60वें अभियान पर प्रमुख पेलोड ‘XPoSAT’ और 10 अन्य उपग्रह लेकर जाएगा जिन्हें पृथ्वी की निचली कक्षाओं में स्थापित किया जाएगा।

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 ने अपने सभी लक्ष्यों को किया हासिल, ISRO ने दी अहम जानकारी

No comments Document Thumbnail

 Chandrayaan-3 Mission : भारत के पहले सौर मिशन ‘आदित्य-एल1’ को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के निदेशक निलेश एम. देसाई ने कहा कि जब हमने इसे 2 सितंबर को लॉन्च किया था तो यह परिवर्ती कक्षा (ट्रांजिशनल ऑर्बिट) में था, लेकिन अब इसकी कक्षा बढ़ा दी है. उन्होंने बताया कि कक्षा बढ़ने के बाद और पृथ्वी की कक्षा से संबंधित प्रक्रिया (ईबीएन) को 4 से 5 बार करने पर, यह सूर्य की ओर बढ़ जाएगी.


‘आदित्य एल1’ को शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया था. मिशन का लक्ष्य सूर्य-पृथ्वी ‘एल1’ बिंदु पर भारत की पहली सौर वेधशाला स्थापित कर सूरज के बाहरी वातावरण का अध्ययन करना है. एल1 का मतलब ‘लैग्रेंज प्वॉइंट 1’ है, जहां अंतरिक्ष यान को स्थापित किया जाएगा. सौर पैनल के सक्रिय होने के बाद उपग्रह ने विद्युत ईंधन पैदा करना शुरू कर दिया.

5 सालों तक पृथ्वी पर डाटा भेजता रहेगा आदित्य एल1

एम. देसाई ने आगे कहा, “एल1 प्वॉइंट पर पहुंचने के बाद हम इसे हेलो ऑर्बिट में डाल देंगे जहां से यह लगातार सूर्य का निरीक्षण करेगा और अगले 5 वर्षों तक पृथ्वी पर विभिन्न डेटा भेजेगा… हम इसे 127 दिनों के बाद हेलो ऑर्बिट में डालेंगे…” इसरो के अनुसार, आदित्य-एल1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर रहकर सूर्य का अध्ययन करेगा. यह दूरी पृथ्वी और सूर्य की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है. अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यान न तो सूर्य पर उतरेगा और न ही सूर्य के और करीब जाएगा.

‘चंद्रयान-3’ ने अपने सभी लक्ष्यों का हासिल किया

भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को लेकर इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के निदेशक निलेश एम. देसाई ने सोमवार को बताया कि चंद्रयान-3 मिशन अपने सभी लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब रहा है. उन्होंने कहा कि इस मिशन के तीन मुख्य उद्देश्य – 1. चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग, 2. चंद्रमा की सतह पर चलने के लिए रोवर को सक्रिय करना और 3. वैज्ञानिक प्रयोग करना था.

उन्होंने आगे कहा, “पहले दो उद्देश्यों को 23 और 24 अगस्त को ही हासिल कर लिया था. इसके बाद हम पिछले 10-11 दिनों से अपने तीसरे उद्देश्य पर काम कर रहे थे और हम इसमें सफल रहे हैं. निष्कर्ष के तौर पर, हमारा मिशन हर तरफ से सफल रहा है… हम डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं… 3 सितंबर को, हमने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 14 दिनों की लंबी रात के कारण मिशन को रोक दिया था. 14 दिनों के बाद, हम देखेंगे कि हम और कितना डेटा इकट्ठा कर सकते हैं…”

Aditya L1 Mission : आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग, ISRO ने शुरू की लाइव स्ट्रीमिंग, देखे लाइव

No comments Document Thumbnail

 Aditya L1 Mission : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर है. अब देश के साथ-साथ विश्व देश की निगाहें ISRO के सूर्य मिशन यानी Aditya-L1 पर टिकी हैं. इसका काउंटडाउन भी शुरू हो गया है. मिशन आज सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से लॉन्च किया जाएगा. लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा. इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा.


देशभर में सूर्य मिशन Aditya-L1 को लेकर लोगों में उत्साह है. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब Aditya-L1 सूर्ययान की सफलता के लिए कांदिवली के मिथिला हनुमान मंदिर में हवन किया जा रहा है. वाराणसी में भी मिशन की सफलता की कामना के लिए हवन किया जा रहा है. ऐसी ही नजारा उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है, 


जहां सूर्य मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ और विशेष पूजा की जा रही है. खगोल वैज्ञानिक सोमक रायचौधरी ने कहा कि सूर्य मिशन Aditya-L1 की क्षमता विज्ञान के क्षेत्र में बड़ा चमत्कार करने की है. लेकिन सूर्य से निकलने वाले कणों से पृथ्वी पर संचार को नियंत्रित करने वाले सैटेलाइट्स प्रभावित हो सकते हैं.


ISRO के पूर्व वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने कहा कि इसरो और भारत के लिए यह बहुत बड़ा कदम है. देश की नई अंतरिक्ष नीति के साथ यह स्पष्ट है कि इसरो स्पेस इकोनॉमी में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा. इसलिए इसरो ने स्पष्ट रूप से इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है. 16 दिनों तक आदित्य-L1 धरती के चारों तरफ चक्कर लगाएगा. इस दौरान पांच ऑर्बिट मैन्यूवर होंगे, ताकि सही गति मिल सके. इसके बाद आदित्य-L1 का ट्रांस-लैरेंजियन 1 इंसर्शन (Trans-Lagrangian 1 Insertion - TLI) होगा. फिर यहां से उसकी 109 दिन की यात्रा शुरू होगी. जैसे ही आदित्य-L1 पर पहुंचेगा, वह वहां पर एक ऑर्बिट मैन्यूवर करेगा. ताकि L1 प्वाइंट के चारों तरफ चक्कर लगा सके.


ADITYA-L1 लॉन्चिंग की उल्टी गिनती आज से शुरू, सूर्य मिशन को लेकर इसरो चीफ ने कही यह बात

No comments Document Thumbnail

 Aditya L1 Mission  :  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सूर्य मिशन की पूरी तैयारी कर ली है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, इसरो की टीम ने लॉन्चिंग का रिहर्सल पूरा कर लिया है। राकेट और सेटेलाइट तैयार हैं। शुक्रवार को हमें प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू करनी है।


सूर्य का अध्ययन करने के लिए दो सितंबर को दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से ‘आदित्य-एल1’ मिशन (Aditya L-1) को लॉन्च किया जाएगा। इस अभियान के जरिये इसरो एक वेधशाला भेज रहा है, जो सूर्य का अध्ययन करेगा।

यह भारत का पहला सूर्य मिशन (Sury Mission) होगा। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के कोरोना के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्थान पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। मिशन को लैग्रेंजियन बिंदु-1 (एल1) तक पहुंचने में करीब चार महीने का समय लगेगा। लैग्रेंजियन बिंदु-1 वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल समान होता है। 

चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा ‘प्रज्ञान’

चंदामामा के आंगन में रोवर प्रज्ञान अठखेलियां कर रहा है। जबकि धरती मां स्नेह से उसे निहार रही है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन के बारे में जानकारियां देने के लिए गुरुवार को ‘मां-बच्चे’ के भावनात्मक संदर्भ और चंद्रमा के लिए आम भारतीयों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द ‘चंदामामा’ का इस्तेमाल किया। इसरो ने बताया कि ‘प्रज्ञान’ एक के बाद एक चांद के रहस्यों को उजागर कर रहा है। इसरो ने बताया कि प्रज्ञान के एक अन्य पेलोड अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (एपीएक्सएस) ने भी चंद्रमा पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है।

इससे पहले ‘प्रज्ञान’ के पेलोड लेजर इनड्यूज्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआइबीएस) ने भी चंद्र सतह पर सल्फर को खोज निकाला था। इसरो ने घूमते रोवर का वीडियो जारी करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, लैंडर के इमेजर कैमरे ने सुरक्षित मार्ग की तलाश में घूमते रोवर की तस्वीर खींची है।

लग रहा है मानो बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो, और मां स्नेहपूर्वक निहार रही हो। है ना? वीडियो में एपीएक्सएस शोध के लिए नीचे उतरता दिख रहा है। एपीएक्सएस को भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) ने स्पेस एप्लिकेशन सेंटर के सहयोग से विकसित किया है।



Aditya-L1 Launch Date: 2 सितंबर को लॉन्च होगा पहला सूर्य मिशन आदित्य-L1

No comments Document Thumbnail

Aditya-L1 Launch Date : आदित्य-एल1 को 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को इसकी घोषणा की। 2 सितंबर सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा से आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण किया जाएगा। आदित्य एल 1 धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तक जाएगा और सूर्य की स्टडी करेगा। इसरो ने इस मिशन के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।


चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब सबकी नजर इसरो के इस सूर्य मिशन पर है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आदित्य एल -1 मिशन से अंतरिक्ष में मौसम की गतिशीलता, सूर्य के तापमान, पराबैगनी किरणों के धरती पड़ने वाले प्रभावों को लेकर स्टडी की जाएगी।

इसरो का सूर्य मिशन आदित्य एल-1 है जो धरती से सूरज की तरफ 15 लाख किलोमीटर तक जायेगा और सूरज का अध्ययन करेगा। यह अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा। आदित्य एल1 को सूर्य-पृथ्वी की व्यवस्था के लाग्रेंज बिंदु 1 (L1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा, जो पृथ्वी से करीब 15 लाख Km दूर है। यहां से सूर्य को बिना किसी व्यवधान या ग्रहण के लगातार देखने का लाभ मिलेगा।

आदित्य-एल1 मिशन का लक्ष्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। सूरज से काफी मात्रा में पराबैंगनी किरणें निकलती है और इस टेलीस्कोप (एसयूआईटी) से 2000-4000 एंगस्ट्रॉम के तरंग दैर्ध्य की पराबैंगनी किरणों का अध्ययन किया जायेगा। इससे पहले दुनिया में इस स्तर की पराबैंगनी किरणों का पहले अध्ययन नहीं किया गया है।

आदित्य एल-1 के साथ सात पेलोड भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। ये पेलोड सूरज की प्रकाशमंडल, वर्णमंडल और सबसे बाहरी परत की स्टडी करेंगे। सात में से 4 पेलोड लगातार सूर्य पर नजर रखेंगे जबकि 3 पेलोड परिस्थितियों के हिसाब से कणों और मैग्नेटिक फील्ड का अध्ययन करेंगे।


Chandrayaan 3 Live : इसरो ने चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें जारी कीं

No comments Document Thumbnail

Chandrayaan 3 Live  :  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्टशन एंड अवॉइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) में कैद की गई चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी कीं। एलएचडीएसी को इसरो के अहमदाबाद स्थित प्रमुख अनुसंधान एवं विकास केंद्र ‘स्पेस ऐप्लीकेशंस सेंटर’ (एसएसी) ने विकसित किया है। 


यह कैमरा लैंडिंग के लिहाज से सुरक्षित उन क्षेत्र की पहचान करने में मदद करता है, जहां बड़े-बड़े पत्थर या गहरी खाइयां नहीं होती हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के कई लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लैंडर में एलएचडीएसी जैसी कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियां मौजूद हैं। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और इसका मकसद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उपलब्धि हासिल करना है। 

इसरो ने रविवार को कहा कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम तकरीबन छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है।


Chandrayaan-3 Big News : अंतिम ओवर शुरू, 4 दिन बाद लिखा जाएगा इतिहास

No comments Document Thumbnail

Chandrayaan-3 Big News : चंद्रयान-3 ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है और अब 4 दिन बाद 23 अगस्त का इंतजार है। इस दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होगी। इसरो ने गुरुवार दोपहर चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर और रोवर से अलग कर दिया। अब यह चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा।


लैंडर मॉड्यूल में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिल हैं जो अब एक ऐसी कक्षा में उतरने के लिए तैयार है जिससे यह चंद्रमा की सतह के और करीब आ जाएगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग अगले बुधवार को शाम 5.47 बजे निर्धारित है। वहीं आज शाम लैंडर मॉड्यूल के भारतीय समयानुसार शाम करीब चार बजे डीबूस्टिंग (गति कम करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की कक्षा में थोड़ा और नीचे आने की उम्मीद है।

इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि लैंडर को एक ऐसी कक्षा में लाने के लिए डीबूस्ट किया जाएगा। यानी उसकी गति को कम किया जाएगा। इसके बाद यहां से चंद्रमा की दूरी 30 किलोमीटर रह जाएगी। सबसे कम दूरी से ही 23 अगस्त को चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग होगी। लैंडर को 30 किलोमीटर की हाइट से चंद्रमा की सतह पर लैंड कराने की प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण होगी।

लैंडर चंद्रमा की कक्षा में अपने स्वयं के कार्यों को तब तक अंजाम देता रहेगा, जब तक वह चंद्रमा की सतह पर नहीं पहुंच जाता और सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर लेता. इन दोनों के अलावा, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर, जो अब भी चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा कर रहा है, भारत की चंद्रमा पर उपस्थिति को बढ़ाता है. 2,379 किलोग्राम के कक्षीय द्रव्यमान और सौर किरणों के जरिए 1000 वॉट बिजली पैदा करने में सक्षम यह बॉक्स आकार का यान, भारतीय डीप स्पेस नेटवर्क और लैंडर के साथ संचार करता है.


इन तीन अंतरिक्ष यानों के साथ, भारत स्पेस एक्सप्लोरेशन में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है. विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग इसरो के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी, जो चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने में एंड-टू-एंड क्षमता का प्रदर्शन करेगा, जिसे वह 4 साल पहले चंद्रयान -2 के साथ हासिल नहीं कर सका था. हालांकि, भारत चंद्रमा के आसपास अकेला नहीं है. चीन, अमेरिका और कोरिया के भी चंद्रमा के ऊपर मंडराने वाले एक्टिव मिशन हैं. जैसा कि दुनिया देख रही है, भारत का लूनर​​ मिशन नई वैज्ञानिक खोजों और तकनीकी प्रगति को उजागर करने के लिए तैयार है.


Chandrayaan-3 Location: चांद पर बड़ा धमाका! चंद्रयान से अलग हुआ लैंडर

No comments Document Thumbnail

 Chandrayaan-3 Location: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 के साथ चंद्रमा पर उतरने के दूसरे प्रयास के लिए पूरी तरह तैयार है। चांद के दक्षिणी ध्रुव यानी साउथ पोल की ओर बढ़ रहे भारत के चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को होनी है। भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिग के प्रयास में चंद्रयान-2 की असफलता के बाद आया है।


आज इसरो ने दोपहर में 1 बजे के करीब प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने का ऑपरेशन पूरा कर लिया। इसके बाद विक्रम लैंडर गोलाकार ऑर्बिट में नहीं घूमेगा। वो फिर से अंडाकार ऑर्बिट में ही घूमेगा। इसके बाद 18 और 20 अगस्त को होने वाले डीऑर्बिटिंग के जरिए विक्रम लैंडर को 30 किलोमीटर वाले पेरील्यून और 100 किलोमीटर वाले एपोल्यून ऑर्बिट में डाला जाएगा।

लैंडिंग कितनी कठिन ?

1.68 किलोमीटर/सेकंड की रफ्तार से शुरू में विक्रम लैंडर उतरने की कोशिश करेगा। इसे deboost यानी धीमा करने की प्रक्रिया से गुजारा जाएगा।
30 किलोमीटर की ऊंचाई तक इसे लाया जाएगा। यह आसान नहीं है, क्योंकि यान अभी horizontal यानी क्षैतिज है और लैंडिंग के लिए लंबवत यानी vertical किया जाएगा।
पिछली बार चंद्रयान-2 के समय यहीं समस्या हुई थी। इस बार कोशिश की गई है कि यान का ईंधन कम खर्च हो। सभी गणनाएं सटीक रहें।

अभी कहां है चंद्रयान

153X163 किमी की चांद की सबसे करीब की गोलाकार कक्षा में चक्कर लगा रहा है।
इससे पहले यह चांद at 150X177 fentit की ऑर्बिट में था।
22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 5 अगस्त की शाम चंद्रमा की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था। तब से यह चार बार अपनी ऑर्बिट बदल चुका है।

कब सतह पर उतरेगा यान

23 अगस्त को विक्रम लैंडर के चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।
14 दिन तक चांद की सतह पर रहकर विक्रम और प्रज्ञान फिर अपने प्रयोग करेंगे और पानी की खोज करेंगे।

 

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो का मिशन गगनयान

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो  ने भारत के पहले अंतरिक्ष मानव मिशन गगनयान-1 को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (SMPS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. ये परीक्षण महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में आयोजित किया गया था.


इसरो ने गुरुवार (20 जुलाई) को ट्वीट किया कि आईपीआरसी, महेंद्रगिरि में गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम (एसएमपीएस) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. जो ऑर्बिटल मॉड्यूल की आवश्यकताओं को पूरा करता है. अंतरिक्ष में देश का पहला मानव मिशन गगनयान इसी साल लॉन्च किया जा सकता है. जिसे लेकर हर स्तर पर परीक्षण किए जा रहे हैं.

इसरो का मिशन गगनयान

इसरो ने आगे बताया कि हॉट टेस्ट एसएमपीएस के अंतिम कॉन्फिगर्शेन में आयोजित किया गया था. परीक्षण के दौरान, इंजीनियरों ने 440 N के थ्रस्ट के साथ पांच लिक्विड अपोजी मोटर (LAM) इंजन और 100 N के थ्रस्ट के साथ सोलह रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (RCS) थ्रस्टर्स चलाए.

तीन सदस्य दल जाएगा अंतरिक्ष में

इसरो ने कहा कि हॉट परीक्षण 250 सेकंड तक चला और इसमें परीक्षण प्रोफाइल का पालन करते हुए आरसीएस थ्रस्टर्स के साथ-साथ एलएएम इंजनों को निरंतर मोड में फायर करना शामिल था. गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम को लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) की ओर से डिजाइन और विकसित किया गया है. मिशन गगनयान में तीन सदस्यों के एक दल को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.

14 जुलाई को चंद्रयान-3 को किया था लॉन्च

इसरो ने बीती 14 जुलाई को मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था. इसरो ने गुरुवार को बताया कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की चौथी कवायद सफलतापूर्वक पूरी की. इसने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के अवसर पर चंद्रयान-3 को चंद्रमा के और करीब पहुंचा दिया है. चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिरी हफ्ते के लिए निर्धारित है.

Chandrayaan-3 : श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्‍च हुआ, देखें VIDEO

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 आज लॉन्च हो गया. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन सेंटर से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर छोड़ा गया. चांद तक पहुंचने में चंद्रयान-3 को डेढ़ महीने से ज्यादा का समय लगेगा. चंद्रयान-3 का मकसद चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है. चंद्रयान-3 का मकसद क्या? चंद्रयान-3 का भी वही मकसद है, जो चंद्रयान-2 का था. 


यानी, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करना. इसरो के इस तीसरे मून मिशन की लागत करीब 615 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 के तीन मकसद हैं. पहला- विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना. दूसरा- प्रज्ञान रोवर को चांद की सतह पर चलाकर दिखाना. और तीसरा- वैज्ञानिक परीक्षण करना.

देखें LIVE VIDEO



महासमुन्द की बेटी की ऊंची उड़ान, नासा के प्रोजेक्ट के लिए चयन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला मुख्यालय महासमुन्द में नयापारा के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा रितिका ध्रुव का चयन नासा (National Aeronautics and Space Administration) के सिटीजन साईंस प्रोजेक्ट के अंतर्गत क्षुद्रग्रह खोज अभियान के लिए हुआ है। नासा का यह प्रोजेक्ट इसरो के साथ अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय खोज सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत साझेदारी का हिस्सा है। सोसाइटी फॉर स्पेस एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट (एसएसईआरडी) ने क्षुद्र ग्रह खोज अभियान की प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों को प्रोत्साहित करने कहा है।


 

इस प्रोजेक्ट के लिए देशभर से छह स्कूली विद्यार्थियों को चुना गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के सिरपुर की रहने वाली और महासमुन्द स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा रितिका ध्रुव भी शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम  ने रितिका ध्रुव की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि छात्रा रितिका ध्रुव बचपन से ही विज्ञान के प्रति रूचि रखती रही है। कक्षा 8वीं में रहने के दौरान उसने पहली बार अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

इसके बाद वे लगातार विज्ञान संबंधी गतिविधियों में प्रतिभागी बनती रही है। नासा के प्रोजेक्ट के लिए जब आवेदन आमंत्रित किया गया, तब निर्धारित प्रारूप में रितिका ने भी आवेदन करते हुए अपना प्रोजेक्ट रखा। चयन के स्तरों में पहले उन्होंने बिलासपुर में विषय संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया तो इसके बाद भिलाई स्थित आईआईटी में अपनी प्रस्तुति दी। फिर जाकर रितिका को इसरो के श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) सेंटर में प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया गया। इस प्रोजेक्ट में रितिका के साथ देश के छह अन्य स्कूली विद्यार्थियों का चयन हुआ है। 

जिनमें वोरा विघ्नेश (आंध्रप्रदेश), वेम्पति श्रीयेर (आंध्रप्रदेश), ओलविया जॉन (केरल), के. प्रणीता (महाराष्ट्र) और श्रेयस सिंह (महाराष्ट्र) शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष के वैक्यूम में ब्लैक होल से ध्वनि की खोज विषय पर एक प्रस्तुति दी थी। इसमें स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल नयापारा महासमुन्द की छात्रा रितिका ने ध्रुव अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया एवं बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जज पैनल में डॉ. बेलवर्ड (नासा), डॉ. जोनाथ (इसरो) और डॉ. ए. राजराजन (सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र) शामिल थे। 

वैज्ञानिक जजों की पूरी टीम ने रितिका ध्रुव को बधाई दी और उन्हें उन्हें एसडीएससी में अधिक जानने के लिए आमंत्रित किया। इसी क्रम मे रितिका ध्रुव प्रशिक्षण के लिए 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक सतीश धवन स्पेस सेंटर हरिकोटा आंध्रप्रदेश में प्रशिक्षण लेने पहुंची है। अगले चरण का प्रशिक्षण नवम्बर में बैंगलूरू इसरो में क्षुद्रग्रह प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगी

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.