Media24Media.com: इंदौर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इंदौर. Show all posts
Showing posts with label इंदौर. Show all posts

गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ और आम जनता का पुलिस पर विश्वास होना जरूरी : मुख्यमंत्री चौहान

No comments Document Thumbnail

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः इंदौर की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने गुंडे, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडे, बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलीजेंस आदर्श कटियार, ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर से कमिश्नर पवन शर्मा, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर टी. इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

न्यायधानी बिलासपुर को एक और नई विमान सेवा की मिली सौगात: सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर आज मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ गई। न्यायधानी बिलासपुर को बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नई विमान सेवा के रूप में एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया नई दिल्ली से हरी झण्डी दिखाकर फ्लाईट को बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा चकरभांटा बिलासपुर से रवाना किया।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा के शुभारंभ के अवसर पर बिलासपुर और इंदौर नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार विमान सेवाओं के विस्तार के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से अन्य बड़े शहरों जैसे मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलोर के लिये भी विमान सेवा प्रारम्भ की जाय। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट रायपुर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा प्रारम्भ करने और यहां अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब की स्थापना के लिये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह करते हुए कहा कि रायपुर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है।

रायपुर एयरपोर्ट अब अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईट के संचालन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा रायपुर एयरपोर्ट हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 461.20 एकड़ भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। जिस पर रनवे विस्तार, नवीन टर्मिनल भवन निर्माण, एटीसी टॉवर निर्माण कर इसे अंतर्राष्ट्रीय मानक अनुसार तैयार किया जा चुका है। एयरपोर्ट विकास हेतु भूमि की लंबित मांग, एयरपोर्ट परिसर के सुरक्षा सबंधी समस्याओं का राज्य शासन द्वारा समाधान कर लिया गया है।


मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से रिजनल कनेक्टिविटी योजनांतर्गत अंबिकापुर से बिलासपुर
, रायपुर को जोड़ते हुए निकटवर्ती प्रमुख शहरों वाराणसी, रांची, पटना, भुवनेश्वर जैसे शहरों के लिये विमान सेवा प्रारम्भ करने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए राज्य शासन द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट का 3-C VFR श्रेणी में उन्नयन किया गया है। 

एलायंस एयर कम्पनी द्वारा बिलासपुर से दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज वायुमार्ग पर 01 मार्च 2021 को प्रथम नियमित घरेलू विमान सेवा प्रारम्भ की गयी तथा 05 जून 2022 से बिलासपुर से भोपाल के लिये भी नियमित विमान सेवा शुरू की गई। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास एवं इसे क्रियाशील बनाने हेतु अब तक 25 करोड़ 10 लाख रूपए व्यय किए गए हैं। एयरपोर्ट से बढ़ती हुई विमान सेवाओं व यात्रियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान टर्मिनल भवन की क्षमता के विस्तार के लिए 1 करोड़ 90 लाख के कार्य की स्वीकृति दी जा रही है।


बिलासपुर एयरपोर्ट को
3- C IFR मानक अनुसार तैयार करने एवं यहां नाईट लैण्डिंग की सुविधा के विकास के लिये 22 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों की स्वीकृति जारी की जा रही है। एयरपोर्ट से विमानों के सुगम संचालन हेतु पीबीएन नेविगेशन प्रणाली की स्थापना के लिये भारतीय विमानपत्तन को राज्य शासन द्वारा राशि का भुगतान कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा अम्बिकापुर एयरपोर्ट को 3- C VFR श्रेणी अनुसार विकसित करने के लिये रनवे विकास व विस्तारसिटी साईड के विकास कार्यों हेतु 48.00 करोड़ के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गयी है। 

एयरपोर्ट विकास कार्य तीव्र गति से जारी है 31 दिसम्बर 2022 तक एयरपोर्ट को विकसित कर इसके लायसेंसिंग हेतु आवेदन करने का लक्ष्य है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में विमानन सेवाओं के विस्तार के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। उन्होंने इस नई विमान सेवा के प्रारंभ होने पर बिलासपुर और इंदौर नगर वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उचित है, एयरपोर्ट के रनवे के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस संबंध में कहा कि राज्य सरकार द्वारा चकरभाटा एयरपोर्ट से लगी हुई 1000 एकड़ भूमि सेना को दी गई थी, लेकिन इसका उपयोग नहीं किए जाने के कारण इस भूमि को वापस लेने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है, भूमि वापस होने पर चकरभाटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी। सिंधिया ने कहा कि बिलासपुर और इंदौर दोनों ही शहरों का आर्थिक और धार्मिक रूप से काफी महत्व है, इन दोनों शहरों के एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने पर दोनों शहरों के लोगों को एक अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित हर राज्य में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए केंद्र सरकार तत्पर है।

बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन

बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को पूर्वान्ह 11.35 बजे से बिलासपुर से रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे इंदौर पहुंचेगी और इंदौर से दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर अपरान्ह 3.45 बजे बिलासपुर वापस लौटेगी। आज बिलासपुर से इंदौर रवाना हुई, पहली फ्लाईट 50 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस मार्ग पर एलायंस एयर द्वारा 72 सीटर विमान का संचालन किया जा रहा है। 

मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद इंदौर शंकर लालवानी, इंदौर से जुड़े। बिलासपुर एयरपोर्ट पर संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह, सांसद बिलासपुर अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण चौहान, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कृषि उपज मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में सचिव विमानन सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और संचालक विमानन एन.एन. एक्का उपस्थित थे।

सीएम बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का 3 अक्टूबर को करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट करेंगे। विमान सेवा का शुभारंभ 3 अक्टूबर को प्रातः 10.45 बजे बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से होगा।



कार्यक्रम में संसदीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह, सांसद बिलासपुर अरूण साव, सांसद इंदौर शंकर लालवानी, विधायक धरमलाल कौशिक, शैलेष पाण्डेय, डॉ. रेणु जोगी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी एवं रजनीश सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, कृषि उपज मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष बिल्हा श्रीमती राधिका जितेन्द्र जोगी एवं नगर पंचायत बोदरी के अध्यक्ष परदेशी ध्रुवंशी विशिष्ट अतिथि होंगे।

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा 41 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास 3 सीव्हीएफआर श्रेणी में करके डीजीसीए से लायसेंस प्राप्त किया गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट से 01 मार्च 2021 से 72 सीटर नियमित घरेलू विमान सेवा का संचालन दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर के लिए किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट से बिलासपुर-भोपाल के लिए नियमित विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सीव्हीएफआर श्रेणी में करने की योजना पर कार्य जारी है।

अब बिलासपुर से इंदौर तक सीधी उड़ान, सप्ताह में चार दिन कनेक्टिंग फ्लाइट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। तीन अक्टूबर से बिलासपुर से इंदौर के लिए सीधी विमान सेवा की शुरूआत हो जाएगी। एक निजी कंपनी द्वारा संचालित यह विमान सेवा सप्ताह में चार दिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। यह बिलासपुर, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट है। 



बिलासपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार बिलासपुर के बिलासा बाई केंवटिन एयरपोर्ट से इंदौर के लिए विमान सुबह ग्यारह बजकर पैंतीस मिनट पर उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजकर पच्चीस मिनट पर इंदौर पहुंचेगा। इसी तरह, इंदौर से यह विमान दोपहर एक बजकर पचपन मिनट पर उड़ान भरेगा, जो दोपहर तीन बजकर पैंतालीस मिनट पर बिलासपुर पहुंचेगा।  गौरतलब है कि वर्तमान में बिलासपुर से जबलपुर, प्रयागराज, दिल्ली और भोपाल के लिए विमान सेवा उपलब्ध है।

अजब-गजब : बारिश के लिए जिंदा आदमी की निकाली अर्थी

No comments Document Thumbnail

इंदौर. इस साल मानसून की बेरुखी से किसान खासे परेशान हैं. एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, तो वहीं मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में फिलहाल बारिश का इंतजार किया जा रहा है.  धार जिले में बारिश नहीं होने से अब ग्रामीण परेशान नजर रहे हैं. इतना ही नहीं ग्रामीण अच्छी बारिश के लिए जहां एक ओर भगवान से प्रार्थना करते नजर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अब टोटके का सहारा लिया जाना भी शुरू हो चुका है,

जिसके तहत ग्रामीणों ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए अजीबो-गरीब कारनामे को अंजाम दिया. जिसमें ग्रामीणों ने एक जिंदा आदमी को अर्थी पर लेटा कर गाजे-बाजे के साथ उसकी अर्थी निकाली। इस दौरान बच्चे और युवा आतिशबाजी करते भी नजर रहे हैं. दरअसल, यह पूरा वाक्या एक तरह का टोटका था, जो अच्छी बारिश के लिए किया गया.                    

अलग-अलग टोटकों का सहारा

मालवा-निमाड़ अंचल में यदि बारिश देरी से होती है, या फिर कम होती है, तो अलग-अलग तरह के टोटकों का सहारा लेते हैं. जहां इन टोटकों के सहारे इंद्र देवता को प्रसन्न करने की कवायद की जाती है. ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता है कि इस तरह के टोटके करने से इंद्र देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी बारिश होती है. यही कारण है कि अच्छी बारिश के लिए कहीं जिंदा व्यक्ति की अर्थी निकाली जाती है, तो कहीं मेंढक-मेंढकी की शादी भी करा दी जाती है.

किसान भी परेशान बारिश का है इंतजार                

मानसून के मालवा निमाड़ अंचल में पहुंचने की तारीख 15 जून के आसपास रहती है, लेकिन इस बार फिर मानसून थोड़ा लेट होता नजर रहा है, जिसके चलते किसानों के चेहरे पर जहां चिंता की लकीरें हैं, तो वहीं किसान भी अब बारिश का इंतजार करते नजर रहे हैं. किसानों को उम्मीद है कि, अब जल्द ही मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक देगा, जिसके चलते इंदौर और मालवा निमाड़ अंचल में भी झमाझम बारिश होगी. जल्द खत्म होगा मानसून का इंतजार मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब जल्द ही मानसून का इंतजार खत्म होने जा रहा है, जहां आने वाले समय में 5 जुलाई के बाद अच्छा खासा सिस्टम तैयार होता नजर रहा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जहां झमाझम बारिश होगी, तो वहीं इंदौर और मालवा निमाड़ में भी बारिश का इंतजार समाप्त होगा.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.