Media24Media.com: इंडियन प्रीमियर लीग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इंडियन प्रीमियर लीग. Show all posts
Showing posts with label इंडियन प्रीमियर लीग. Show all posts

IPL 2024: मुंबई इंडियंस का बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या होंगे टीम के कप्तान

No comments Document Thumbnail

 IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कमान सौंप दी है. वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे. मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए शुक्रवार को नेतृत्व परिवर्तन की धोषणा की. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता है. रोहित की गिनती इस लीग के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है. रोहित शर्मा साल 2013 से मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे थे.


मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या पीछले दो सीजन से गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे. पहली बार में ही उन्होंने टीम को चैंपियन बना दिया. वहीं दूसरी बार फाइनल में पहुंचाए. आईपीएल के आगले सीजन को लेकर होने वाले ऑक्शन से पहले मुंबई ने 15 करोड़ रुपए के ट्रेड में हार्दिक को अपनी टीम में शामिल किया और अब पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है.

जयवर्धने ने कहा, ''यह टीम की इस सोच को आगे बढ़ती है। हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सत्र के लिए मुंबई इंडियन्स की बागडोर संभालेंगे।'' मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपए में फुल कैश ट्रेड किया है। जिससे अटकलें तेज हो गई थी कि शायद हार्दिक पांड्या को अगले सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया जाए और आज फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को कप्तान बनाकर इसको सही साबित कर दिया है।

श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ''हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं;। 2013 से मुंबई इंडियन्स के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा है। '' उन्होंने कहा, ''उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है, बल्कि उन्होंने खुद को आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में खुद को साबित किया। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई है।''

IPL 2023 Final : बारिश के कारण नहीं हुआ फाइनल, आज होगा चैंपियन का फैसला

No comments Document Thumbnail

IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के कारण नहीं हो सका। मैच सोमवार, 29 मई को रिजर्व डे पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार रविवार रात 11 बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया गया, लेकिन ऐसा नहीं होने पर मैच सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया।


लीग स्टेज के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रहने वाली चेन्नई की टीम क्वालिफायर 1 में गुजरात को हराकर फाइनल में पहुंची। गुजरात की टीम लीग स्टेज में शीर्ष पर रही थी।

वह क्वालिफायर 2 में मुंबई को हराकर फाइनल में पहुंची। गुजरात की टीम खिताबी मुकाबला जीती तो वह चेन्नई और मुंबई के बाद बैक टू बैक टाइटल जीतने वाली तीसरी टीम होगी। वहीं चेन्नई की टीम जीती वह मुंबई की 5 खिताब की बराबरी कर लेगी।

अंपायर्स ने जानकारी दी है कि मैदान को खेलने लायक तैयार करने के लिए ग्राउंड स्टाफ को कम से कम 1 घंटे की जरूरत होगी। इस हिसाब यदि रात 11.15 बजे तक बारिश नहीं रुकती है तो फिर आज मैच नहीं होगा। रिजर्व डे यानी सोमवार, 29 मई को मैच खेला जाएगा। सोमवार को भी बारिश का अनुमान है।


दर्शकों को वॉर्निंग , IPL मैचों के दौरान मैदान पर लहराए ऐसे पोस्टर तो होगा सख्त एक्शन!

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए एक विशेष सलाह जारी की गयी है जिसके अनुसार दिल्ली, मोहाली, हैदराबाद और अहमदाबाद चार शहरों में उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) का विरोध करते हुए बैनर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


दिल्ली, मोहाली, हैदराबाद और अहमदाबाद सहित चार शहरों में आईपीएल मैच देखने आने वाले दर्शकों को एक विशेष सलाह के अनुसार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से संबंधित विरोध बैनर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

'पेटीएम इनसाइडर' चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का टिकट साझीदार है, उसने कुछ 'प्रतिबंधित सामानों' की सूची जारी की है और इसमें से एक सीएए और एनआरसी विरोध से संबंधित बैनर हैं। समझा जा सकता है कि यह परामर्श फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किया गया है जो अपने संबंधित घरेलू मैचों के टिकट का कामकाज देखती है। यह सामान्यत: बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से सलाह के बाद किया जाता है क्योंकि यह खेल प्रतियोगिता किसी भी संवेदनशील राजनीतिक या नीतिगत मुद्दों के प्रचार की अनुमति नहीं देती।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब इस परामर्श के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, टिकट देना पूरी तरह से फ्रेंचाइजी के अधिकार क्षेत्र में है। हम सिर्फ सूत्रधार हैं जो उन्हें स्टेडियम मुहैया कराते हैं। हमारी टिकट संबंधित परामर्श में कोई भूमिका नहीं है। एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के एक प्रतिनिधि ने कहा कि प्रतिबंधित सामान पर कोई भी परामर्श हमेशा ही बीसीसीआई से विचार विमर्श के बाद किया जाता है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.