Media24Media.com: इंडियन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label इंडियन. Show all posts
Showing posts with label इंडियन. Show all posts

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 08 नवम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 08 नवम्बर को शाम 05 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी अपरान्ह 3.45 बजे गोंदिया से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। गडकरी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रात्रि 7.15 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे। 

विधानसभा निर्वाचन-2023 : रायपुर जिले में आज 19 नामांकन पत्र दाखिल, 36 नामांकन आवेदन लिए गए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत आज सातों विधानसभा में 19 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए एवं 36 नामांकन आवेदन लिए गए। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 में 06, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 में 04, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 में 02, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 में 03, अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 में 04 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। वहीं धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 में, नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या निरंक हैं। इस प्रकार अब तक कुल 23 नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं।

आज बुधवार को कुल 36 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। इनमे धरसींवा विधानसभा क्रमांक-47 के लिए 05 ,रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्रमांक-48 के लिए 04, रायपुर पश्चिम विधानसभा-49 के लिए 06, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक-50 के लिए 09, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्रमांक-51 के लिए 09, आरंग विधानसभा क्रमांक-52 के लिए 01 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक-53 के 02 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।

आज कुल नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थी के नाम इस प्रकार हैं-रायपुर के ग्रामीण विधानसभा में आम आदमी पार्टी के सुनील नायडू, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के संदीप तिवारी राज इंडियन नेशनल कांग्रेस के पंकज शर्मा ने और रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा के भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी के विक्रम अडवानी, भारतीय जनता पार्टी के राजेश मूणत, आम आदमी पार्टी के नंदन कुमार सिंह ने, रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल, निर्दलीय श्रीमती फहमीदा परवीन, आरंग विधानसभा के शक्ति सेना (भारत देश) के शैलेद्र कुमार बंजारे, भारतीय जनता पार्टी के गुरू खुशवंत साहेब, अभनपुर विधानसभा के इंडियन नेशनल कांग्रेस के धनेन्द्र साहू, शक्ति सेना (भारत देश) के बोधन लाल फरिकार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

डॉक्टरों का संगठित होना वर्तमान समय में बड़ी चुनौती

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों ने  शपथ ली। आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संरक्षण मंडल द्वारा पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें संरक्षकों ने संगठन के इतिहास की जानकारी देते हुए किए गए कार्यों और आगामी दिनों में बेहतर कार्ययोजना तैयार कर एसोसिएशन के मजबूती के लिए निर्देशित भी किया।



मंचस्थ अतिथियों में आईएमए के पूर्व पदाधिकारी एवं वर्तमान संरक्षकों में डॉ. राकेश परदल, डॉ. गिरधारी चंद्राकर, डॉ. घनश्याम चंद्राकर, डॉ. एमवाय मेमन एवं डॉ. लेखराम चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इनके द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष डॉ. एचबी कालीकोटी, डॉ. ज्योति कालीकोटी, डॉ. स्मित चोपड़ा एवं डॉ. हरजोत गुरुदत्ता को शपथ दिलाई गई।

संबोधित करते हुए डॉ. राकेश परदल ने कहा कि वर्तमान समय में डॉक्टरों का संगठित होना सबसे बड़ी चुनौती है। जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने से नए चिकित्सकों का आगमन होने जा रहा है। उऩ्हें भी संगठन में सदस्यता दी जानी चाहिए साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थानीय उपलब्धता होने से राजधानी पर निर्भरता कमी होगी। जिससे सर्वाधिक लाभ जिले सहित आसपास के रोगियों को होगी। जिन्हें वर्तमान में राजधानी की ओर रुख करना पड़ता है।

शपथ ग्रहण पश्चात प्रथम उद्बोधन में अध्यक्ष डॉ. एचबी कालीकोटी ने कहा कि संगठित रहना और विस्तार आवश्यक है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना है। उन्होने राज्य स्तरीय कार्यक्रम की रुपरेखा की भी जानकारी दी और कहा कि डॉक्टर्स डे पर आगामी दिनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे संबंधों और सामंजस्य को मजबूती मिलेगी। डॉ. स्मित चोपड़ा ने कहा कि संगठन से युवा चिकित्सकों को इस क्षेत्र में मार्गदर्शन मिलेगा।  

डॉ. हरजोत गुरुदत्ता व डॉ. ज्योति कालीकोटी ने भी संबोधित किया।इस दौरान बसना से पहुंचे डॉ. तुषार नायक, डॉ. कंचन नायक, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. दिलप्रीत गुरुदत्ता, डॉ. एकजोत गुरुदत्ता सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति कालीकोटी ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष डॉ. एचबी कालीकोटी ने किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.