Media24Media.com: आरोपी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आरोपी. Show all posts
Showing posts with label आरोपी. Show all posts

75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आबकारी विभाग दुर्ग ने आज थाना नंदिनी नगर के ग्राम ग्राम घटियाखुर्द में आरोपी अनिकेत पारधी एवं अज्ञात के कब्जे से कुल 75 लीटर गुड़ से निर्मित कच्ची मदिरा जब्त की, जिसका बाजार मूल्य 11,250 रूपए है। टीम ने 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश (किण्वित पदार्थ) भी जब्त किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 45 हजार रूपए है।

इस दौरान मदिरा निर्माण में प्रयुक्त गैस, चूल्हा, डेगची सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त सीआर साहू के मार्गदर्शन में की गई। दुर्ग जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है।


धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वाला केन्द्र प्रभारी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास बंजारे को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर आज गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए इसने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।

धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लोरमी श्रीमती माधुरी धीरही के नेतृत्व में थाना लालपुर एवं साइबर सेल की टीम द्वारा आरोपी रामदास बंजारे की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। एफ.आई.आर. के बाद से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर के तिफरा के पास छिपकर अपना नाम पता बदल कर रह रहा था। सूचना पर तत्काल थाना लालपुर और साइबर सेल की टीम को गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर भेजा गया और तिफरा के पास आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

सहायक आयुक्त सहकारिता हितेश श्रीवास ने बताया कि रामदास बंजारे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान बेईमानीपूर्वक 25 सौ क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया था। इसके साथ ही किसानों से खरीदे गए धान में से 600 बोरी धान को बेईमानी पूर्वक बिक्री करने के लिए श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 2108 में लोड कराया गया था। उक्त कृत्य के लिए उनके खिलाफ थाना लालपुर मुंगेली में आईपीसी की धारा 420, 409 तथा 511 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही थी। विवेचना में पाया गया था कि उसके द्वारा लगभग 91 लाख 68 हजार रुपए के धान का फर्जीवाड़ा किया गया है। आरोपी रामदास बंजारे अपराध दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था।   

BHILAI CHARODA : पति ने पत्नी को मारा चाकू, पत्नी बुरी तरह घायल, आरोपी को GRP ने किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 BHILAI CHARODA : कल दिनांक 21/03/24 को आरोपी जमील खान द्वारा अपने पत्नी कमरून निशा को जान से मरने के नियत से चाकू मार कर फरार हो गया था। जिसमे पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/24धारा 307 आईपीसी कायम किया गया।


अपराध गंभीर किस्म के होने से एस आर पी रेल रायपुर महोदय के निर्देश पर एवम उप.पु.अधि. महोदय के मार्गदर्शन पर आरोपी तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त होने पर आरोपी जमील खान पिता जुमन अली उम्र 58 वर्ष निवासी जी केबिन चरोदा जिला दुर्ग को आज गिरफ्तार कर न्यायालय दुर्ग पेश किया गया है। जिसके बाद जुडिस्यल रिमांड पर केंद्री जेल दुर्ग भेजा गया।

इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान चौकी चरोदा प्रभारी Asi गोपी सिंह पैकरा आर.98 विष्णु सुमन, 449 प्रकाश सोनी , 56 राकेश ध्रुव, 30 भगवानदास पुरेना सायबर सेल प्रकाश पैकरा का विशेष योगदान रहा।

महासमुंद : सात लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन में शनिवार को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त पिथौरा अंतर्गत ग्राम मुढीपार थाना-पिथौरा से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 07 लीटर जप्त 

कर आरोपी सुखराम प्रजापति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) का प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त पिथौरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टाफ पिथौरा उपस्थित थे।


लगभग 10 लाख रूपए मूल्य के एक जिंदा पेंगोलिन तस्करी में पकड़ाए तीन आरोपी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन विभाग अंतर्गत संचालित अभियान के तहत एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद तथा कापसी वन परिक्षेत्र के संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस पखांजुर कापसी मार्ग पर माटोली चौक से आगे तीनो आरोपियों को एक जिंदा पेंगोलिन (सालखपरी) एवं मोटर सायकल होण्डा साईन एम.एच. 33 जेड 1757 के साथ पकड़े गए। उक्त पेंगोलिन तस्करी में दलसु पिता देवसाई, अशोक पिता पसरु पोटाई, नरेश पिता बालाजी मेश्राम जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) शामिल थे। जिंदा पेंगोलिन (सालखपरी) का वजन कुल 11 किलो 500 ग्राम और अनुमानितमूल्य 10 लाख रूपए है। 
                                          

यह कार्यवाही वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा संचालित अभियान के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में एवं उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद वरुण जैन और वनमंडल अधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर ससिगानंधन द्वारा गठित संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम द्वारा जिंदा पेंगोलिन तथा वाहन को जप्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्ध वन अपराध अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्यवाही में एन्टी पोचिंग की टीम के नोडल अधिकारी सहायक संचालक उदंती मैनपुर गोपाल कश्यप एवं परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव घुरवागुड़ी बफर चन्द्रबली ध्रुव तथा चुरामन घृतलहरे, मार्कंडेय, ओम प्रकाश राव, रोहित निषाद, टकेश्वर देवांगन, विरेन्द्र ध्रुव, ऋषि धु्रव, फलेश्वर दीवान, लोखू, और उप वनमंडलाधिकारी कापसी पखांजूर सुरेश कुमार पिपरे एवं स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Chhattisgarh News : पसंद नहीं आया पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh News : बेमेतरा जिले के खम्हरिया चौकी क्षेत्र में 18 मई को मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर सो रहे युवक पर लोहे के राॅड से हमला कर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद शव को एनीकेट में फेंक दिया था।


दरअसल, 18 मई को ग्राम खम्हरिया एनीकेट के नीचे एक युवक की लाश मिलने की सूचना खम्हरिया चौकी पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान टीलाराम साहू पिता पुरेन्द्र साहू 32 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि मृतक के घर रमेश साहू नाम के युवक का आना जाना था। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में रमेश ने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली।

आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नी के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी मृतक टीलाराम साहू को हो गई थी। इस बात पर मृतक का अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से विवाद भी हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए पत्नी में अपने प्रेमी के साथ योजना बनाई।

योजना के तहत जब टीलाराम साहू घर मे सो रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी और प्रेमी रमेश ने लोहे के राॅड से हमला कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को पिकअप में लोड कर शिवनाथ नदी के एनीकेट में फेंक दिया था। पुलिस ने फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

’फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार’

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना सकरी बिलासपुर में दर्ज अपराध एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी दानिश अंसारी, उम्र 32 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), एजाज अंसारी उर्फ एैज अंसारी, उम्र लगभग 35 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी उर्फ वासू, उम्र करीब 23 वर्ष, मानिकपुर, चित्रकुट (उ.प्र.), पप्पू दाढ़ी, उम्र 38 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), ताबीज अंसारी उर्फ इरफान अहमद, उम्र लगभग 28 वर्ष, गाजीपुर (उ.प्र.) की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर 07752-222191, मो.नं. 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं.  94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

आबकारी विभाग ने किया 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

बलरामपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी की टीम ने कार्यवाही करते हुए बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दहेजवार निवासी शिवम सोनवानी आत्मज अरूण प्रसाद के घर से 20 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद करते हुए आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-क) 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् आबकारी अधिनियम की गैर जमानती न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.