Media24Media.com: आयुष्मान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आयुष्मान. Show all posts
Showing posts with label आयुष्मान. Show all posts

लखपति दीदी ममता राय की प्रेरणादायक कहानी पढिए

No comments Document Thumbnail

एमसीबी। जिले की ममता राय, जो पहले एक साधारण गृहिणी थी। आज लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। उनकी यह सफलता की यात्रा प्रगति महिला स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद शुरू हुई। समूह से जुड़कर ममता राय ने 60,000 रुपये का CIF लोन लिया और अपने स्वंयम का किराना दुकान शुरू किया। सिर्फ किराना दुकान तक ही सीमित न रहते हुए, ममता राय ने समूह के साथ मिलकर अचार, आलू चिप्स और तिलौरी बनाने का काम भी शुरू किया। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज उनकी महीने की आय 6 से 7 हजार रुपये के बीच होती है और उनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से भी अधिक है। उन्होंने अपने गाँव की अन्य महिलाओं के उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए।

ग्राम पंचायत की महिलाओं और सभी समूहों की दीदियों के साथ मिलकर बीमा, आयुष्मान कार्ड बनवाने व शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करती हैं। ममता राय अपने समूह और गाँव की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उनके अधिकारों और लाभों के प्रति जागरूक कर रही हैं। उनके इस प्रयास से गांव की महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल रहा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। आज ममता राय न सिर्फ आर्थिक रूप से स्वतंत्र है बल्कि उन्होंने अपने परिवार और समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह साहस और आत्मविश्वास दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। ममता राय का यह सफर उन सभी महिलाओं को प्रेरित करता है जो अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से अपनी पहचान बनाना चाहती है।

संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस : दो शिक्षकों एक दिन का कटेगा वेतन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने प्राथमिक शाला श्रीरामपुर को समय से पूर्व बंद पाए जाने पर संकुल समन्वयक भारत भूषणकांत को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ शाला में पदस्थ दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को श्रीरामपुर शाला में पदस्थ शिक्षकों को समय से पूर्व शाला बंद करने के मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर ध्रुव आज शालाओं में अध्ययन-अध्यापन और धान खरीदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए आकस्मिक दौरे पर निकले थे। कलेक्टर अपने भ्रमण के दौरान अपरान्ह 3.10 बजे प्राथमिक शाला श्रीरामपुर पहुंचे तो स्कूल बंद पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और जिला शिक्षा अधिकारी को संकुल समन्वयक सहित शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र-घुटरा, कछौड़ एवं केल्हारी का मुआयना किया। इन तीनों केन्द्रों में धान खरीदी के लिए एक भी टोकन शेष नहीं रहने के कारण उन्होंने अपनी उपस्थिति में यहां धान खरीदी की क्लोजिंग कराई। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीदी और भुगतान के बारे में भी चर्चा की। शत्-प्रतिशत किसानों से धान खरीदी और त्वरित भुगतान के लिए सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

कलेक्टर ध्रुव ने ग्राम पंचायत कछौड़ में आयुष्मान हेल्स एड वेल्नेस सेन्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉ. शम्भू केशरवानी से स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान प्राथमिक शाला कछौड़ एवं पूर्व माध्यमिक शाला कछौड़ प्रथामिक शाला रोझी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जाँच कर शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए और स्कूली बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। कलेक्टर ने श्रीरामपुर के कृषक जगत सिंह गोड़ के निवास पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत् निर्माणाधीन स्थल का जायजा लिया।

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 31 जनवरी तक कुल 13 हजार 737 किसानाें ने 7 लाख 7 हजार 935 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। जिसमें से 5 लाख 86 हजार 160 क्विंटल धान का परिवहन पंजीकृत 12 राईस मिलरों के द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में उपार्जन केन्द्राें में 1 लाख 21 हजार 776 क्विंटल धान शेष है और उठाव का प्रतिशत 82.80 है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर को शेष धान का तेजी से उठाव कराने के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के इलाज के दौरान खुद का पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा राज्य सरकार की डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी और ब्रेन एंजियोग्राफी भी हो सकेगी। इसके साथ ही योजना में हृदय रोग और रीढ़ की जटिल सर्जरी के साथ ही इन बीमारियों में काम आने वाली दवाईयों को भी शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में इलाज के लिए सामान्य बिस्तर और आईसीयू बिस्तरों के लिए भुगतान की दरों में बढ़ोतरी की गई है।


 

इससे मरीजों को अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के इलाज के दौरान अपना पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इन रोगों के मरीजों के लिए रायपुर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल या एम्स में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मिलकर यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न गंभीर रोगों के इलाज की दरों में संशोधन करने और नए पैकेजों को शामिल करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी को प्रस्ताव भेजे थे। इस आधार पर करीब 800 पैकेजों की दरों में संशोधन किया गया है। इससे मरीजों को अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के इलाज के दौरान खुद का पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से अब किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी और ब्रेन एंजियोग्राफी भी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी और ब्रेन एंजियोग्राफी भी हो सकेगी। हृदय रोग, रीढ़ की जटिल सर्जरी व रक्त विकारों से संबंधित नए पैकेजों के साथ ही कई हाई-एंड दवाईयों को भी इसमें शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में इलाज के लिए सामान्य बेड, एचडीयू और आईसीयू बेड्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने इलाज के पैकेजों की दर संशोधित करने और नए पैकेजों को शामिल करने समय-समय पर नेशनल हेल्थ एजेंसी को प्रस्ताव भेजे थे। करीब 800 पैकेजों की दरों में संशोधन किया गया है।



योजना में नए पैकेजों और हाई-एंड दवाईयों को शामिल किए जाने तथा पुराने पैकेजों की दरों में बढ़ोतरी से योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पताल मरीजों को ज्यादा चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। इससे मरीजों को अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के इलाज के दौरान खुद का पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।  डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत इलाज का दायरा बढ़ाते हुए क्रोनिक रीनल फेल्योर (Chronic Renal Failure) के रोगियों के लिए की जाने वाली कंटिन्युअस एम्बुलेटरी पेरिटोनियल डायलिसिस (CAPD - Continuous Ambulatory Peritoneal Dialysis) का नया पैकेज जोड़ा गया है।

सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित इस पैकेज के तहत शासकीय चिकित्सालयों या निजी क्षेत्र के नेफ्रोलॉजिस्ट कैथेटर इन्सर्जन (Catheter Insertion) के लिए मरीज को रायपुर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल या एम्स (AIIMS) रिफर कर सकते हैं। मरीज चिन्हांकित शासकीय चिकित्सालयों से महीने भर के लिए सीएपीडी बैग प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मिलकर यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे। एक महीने के सीएपीडी बैग के लिए 22 हजार रूपए का पैकेज निर्धारित किया गया है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में शासकीय और पंजीकृत निजी अस्पतालों में इम्युनोसप्रेसिव उपचार (Immunosuppressive Treatment) सहित रेनल/किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी (Renal/Kidney Transplant Surgery) को भी शामिल किया गया है।

इस पैकेज के अंतर्गत मरीजों को डोनर नेफ्रेक्टोमी (Donor Nephrectomy) और ट्रांसप्लांट सर्जरी के साथ ही ट्रांसप्लांट के बाद एक साल तक ली जाने वाली जरूरी दवाएं मुहैया कराई जाएंगी। हाई-एंड दवाएं जैसे इम्युनोग्लोबुलिन फॉर गुइलेन बरे सिंड्रोम (Immunoglobulin for Guillain Barre Syndrome), कावासाकी (Kawasaki), एल्ब्यूमिन फॉर बर्न्स (Albumin for Burns), नेफ्रोटिक सिंड्रोम (Nephrotic Syndrome) या अन्य सूचीबद्ध हाइपोप्रोटीनेमिया (Hypoproteinemia) को भी योजना में शामिल किया गया है। क्रोनिक रीनल फेल्योर के मरीजों में विफल एवी फिस्टुला (failed AV fistula) की स्थिति में डायलिसिस के लिए जरूरी प्रोसिजर टनल्ड कैथेटर (Tunnelled Catheter) को भी योजना के पैकेज में शामिल किया गया है।

इनके साथ ही डीएसए (ब्रेन एंजियोग्राफी), हृदय रोग, रीढ़ की जटिल सर्जरी और कुछ रक्त विकारों के इलाज को भी योजना के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले इलाजों में शामिल किया गया है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी अस्पतालो द्वारा लंबे समय से जनरल मेडिसीन और पीडियाट्रिक्स में उपचार की दरों को बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। इसे दृष्टिगत रखते हुए अलग-अलग श्रेणियों में अस्पताल बेड्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। सामान्य वार्डों में बेड की दर को 1500 रूपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 2100 रूपए, एचडीयू में दो हजार रूपए से बढ़ाकर 3300 रूपए, बिना वेंटिलेटर के आईसीयू में 2500 रूपए से बढ़ाकर 8500 रूपए और वेंटिलेटर सुविधा वाले आईसीयू में 4500 रूपए रोजाना की दर को बढ़ाकर नौ हजार रूपए किया गया है। 

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने एक्युट (Acute) और क्रोनिक (Chronic) दोनों तरह की हीमोडायलिसिस (Haemodialysis) की दर में भी वृद्धि की है। इसकी दर को 1500 रूपए प्रति सत्र (Session) से बढ़ाकर 2200 रूपए किया गया है। इस पैकेज की दर में वृद्धि से मरीजों की समुचित जांच और उपयोगी इंजेक्शन एरिथ्रोपोइटिन (Erythropoietin) की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। योजना के तहत पैकेज की नई दरों के लागू होने, अलग से हाई-एंड दवाईयों और जांच (Diagnostics) को शामिल किए जाने से जनरल मेडिसीन के मरीजों को अब और बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। राज्य शासन द्वारा पैकेज की नई दरों को लागू करने के साथ ही अस्पतालों में आईसीयू के संचालन के लिए एमबीबीएस डॉक्टर और पूर्णकालिक इन्टेन्सिविस्ट की अनिवार्यता के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा जिससे कि पात्र और योग्य चिकित्सकों द्वारा गंभीर मरीजों की देखभाल व इलाज की निःशुल्क सुविधा लोगों को मिल सके।

​​​​​​​डी.के.एस. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर को एक स्वतंत्र संस्थान पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के रूप में संचालित किया जाएगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। डी.के.एस. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर को एक स्वतंत्र संस्थान पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के रूप में संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में स्वशासी संस्था, डी.के.एस. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेन्टर, रायपुर की प्रबंधकारिणी एवं सामान्य सभा की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अधिकारियों को न्यूरोलॉजी एवं अन्य विभागों की कई बीमारियों के पैकेज आयुष्मान में जोड़ने के लिए निर्देशित किया। 



बैठक डीकेएस चिकित्सालय के बोर्ड रूम में आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सालय के कुशल संचालन के लिये अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने डीकेएस अस्पताल का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना। बैठक में चिकित्सा शिक्षकों के स्थायित्व के लिए आमलन की कार्यवाही आदर्श सेवा भर्ती नियम 2019 के तहत् स्वशासी समिति के माध्यम से करने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। डी.के.एस. पी.जी.आई. रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा फेलोशिप एवं सर्टिफिकेट कोर्स की जो मान्यता प्राप्त हैं,

उसको प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई। पार्किसन्स और मूवमेंटडिस ऑडर्स केन्द्र एवं डीप बेनस्टिम्युलेशन सर्जरी प्रारंभ करने के लिये उपकरण क्रय करने के लिए सी.जी.एम.एस.सी. से एन.ओ.सी. लेकर कार्यवाही करने की अनुमति दी गई। डी.के.एस. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट और रिसर्च सेन्टर रायपुर में आर्गन ट्रॉसप्लॉट किडनी को नियमानुसार शुरू करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही ट्रॉसप्लांट के लिए उपकरणों के क्रय स्वशासी समिति के फंड से करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। डी.के.एस. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेन्टर रायपुर के अतंर्गत बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में स्किन लैब स्वशासी समिति के फंड से प्रारंभ करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई।

 स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रहने के लिए निवास की आवश्यकता को देखते हुये डी.के.एस. परिसर में प्लानिंग कर कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने डी.के.एस. परिसर में स्थित दुकानों को निविदा के माध्यम से किराये पर देने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्वशासी संस्था के सदस्य विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग आर. प्रसन्ना, संचालक डीकेएस पीजीआई एवं आर सी रायपुर सी.आर. प्रसन्ना, संचालक सी.जी.एम.एस.सी. अभिजीत सिंह, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, अधिष्ठाता मेडिकल कालेज रायपुर डॉ. तृप्ति नागरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मिथिलेश चौधरी, अस्पताल अधीक्षक एवं एकेडेमिक इंचार्ज डॉ. शिप्रा शर्मा और उप अधीक्षक डॉ. हेमन्त शर्मा उपस्थित थे।


आयुष्मान पखवाड़ा के समापन पर ऑनलाइन आयुष्मान जागरूकता प्रश्नोत्तरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में 23 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलाए गए आयुष्मान पखवाड़ा के समापन पर हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों के लिए ऑनलाइन आयुष्मान जागरूकता प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई है। इस ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रदेश के पांच सीमावर्ती जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोरिया और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। वेब लिंक http://dkbssy.cg.nic.in/snaquiz/ के माध्यम से विद्यार्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। 



सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को उनके व्हाट्स-अप नंबर पर ऑनलाइन सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देश पर प्रदेश में 23 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। पखवाड़ा के दौरान प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए थे जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान स्वास्थ्य शिविरों व सायकल रैली के माध्यम से तथा योजना का पॉम्पलेट घर-घर पहुंचा कर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। 

यह लिंक पर जाकर दे सकते हैं सवालों के जवाब

http://dkbssy.cg.nic.in/snaquiz/ 

राज्य के अंतिम छोर के जिलों में स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से आम जनमानस तक योजना की जानकारी पहुंचाने 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आयुष्मान जागरूकता ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी-2022 का आयोजन किया जा रहा है। प्रश्नोत्तरी में योजना से संबंधित सवाल छात्रों से पूछे जाएंगे जिनके वेब पोर्टल पर ऑनलाइन सही जवाब दिए जाने पर तुरंत छात्रों को सहभागिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रश्नोत्तरी आज से शुरू हो गई है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में देशभर में सबसे ज्यादा पंजीकृत करने वाला राज्य बना छत्तीसगढ़

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा शासकीय अस्पतालों को पंजीकृत करने वाला राज्य है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत महिलाओं के इलाज में भी छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। योजना के अंतर्गत उपचारित कुल हितग्राहियों में 58 फीसदी महिलाएं हैं। छत्तीसगढ़ महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या मे इस योजना का लाभ देने वाला देश का शीर्ष राज्य है। 



केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज नई दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथनकार्यक्रम में प्रदेश को इन उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की समूची टीम को बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाई है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के एक वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में 25 सितम्बर और 26 सितम्बर को आयोजित

दो दिवसीय आरोग्य मंथनकार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., स्टेट नोडल एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी-सह-संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह, और राज्य नोडल एजेंसी के उपसंचालक डॉ. श्रीकांत राजिमवाले ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से उपचारित कुल हितग्राहियों में 58 फीसदी महिलाएं हैं। 

छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। महिलाओं को इतनी बड़ी संख्या में योजना के माध्यम से उपचार देने में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा प्रदेश को आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में छत्तीसगढ़ ने नौ हजार से ज्यादा शासकीय अस्पतालों का पंजीयन कर लिया है। इसके लिये भी राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर आयुष्मान उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया है।

 क्या है डिजिटल मिशन

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस कॉर्ड के जरिए मरीज की जांच से संबंधित सारे दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। कॉर्ड के माध्यम से इन दस्तावेजों को किसी भी अस्पताल के चिकित्सक देख सकेंगे। साथ ही अपने मोबाइल पर मरीज खुद भी अपनी जांच से संबंधित सभी दस्तावेज देख सकेगा। यह कॉर्ड मरीज को दस्तावेजी औपचारिकताओं से निजात दिलाएगा। छत्तीसगढ़ में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.