Media24Media.com: अस्पताल में भर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अस्पताल में भर्ती. Show all posts
Showing posts with label अस्पताल में भर्ती. Show all posts

Parliament Session : राहुल गांधी ने दिया धक्का, बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

No comments Document Thumbnail

 Parliament Session : कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबासाहेब आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच कथित तौर धक्का-मुक्की भी हुई।


इस दौरान भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो उनके ऊपर गिर गया जिसके बाद वे नीचे गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे का व्यवहार था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने हमारे एक बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर गिरा दिया।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, मुझे धमका रहे थे।’’ अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है।

राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है। यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।"

छत्तीसगढ़ में हादसा: चौथी मंजिल से गिरी लिफ्ट, तीन के टूटे पैर, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हुआ। अपार्टमेंट के चौथे माले से लिफ्ट के गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों के पैर की हड्डियां टूट गईं। एक बुजुर्ग के कमरे में चोट आई है। हादसे के वक्त लिफ्ट में दो छोटे बच्चे भी थे, जो बाल बाल बच गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कॉलोनी वालों में बिल्डर के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है।


शकुंतला अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे ये घटना हुई। अपार्टमेंट के चौथे माले पर रहने वाले गंगाराम अहिरवार (69), पत्नी झलकी अहिरवार (65) और रिश्तेदार दुलारी भांडेकर (48) व नितेश अहिरवार (31) दो छोटे बच्चों को लेकर नीचे आ रहे थे। जैसे ही लिफ्ट में घुसे और गेट बंद किया, लिफ्ट तेजी से नीचे आ गई।

नीचे लगे स्प्रिंग से टकराने के बाद लिफ्ट फिर से उछली और इससे सभी लोग घायल हो गए। हादसे में झलकी अहिरवार, दुलारी भांडेकर और नितेश अहिरवार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और कमर में भी चोट आई। वहीं गंगाराम अहिरवार के कमर में चोट लगी हैं।

यह अपार्टमेंट शकुंतला ढाहते की जमीन पर बनी है और इस्पात नगर निवासी वकील खान व एक अन्य व्यक्ति इसमें पार्टनर है। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी आक्रोश है।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, किरण सिंह देव ने व्यक्त किया शोक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का आज सुबह तड़के दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रियों ने गहरा शोक प्रकट किया है।


इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। देव ने कहा कि प्रभात झा के निधन से उपजे शून्य की भरपाई नहीं की जा सकेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि स्व. झा हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा के स्रोत और अभिभावकतुल्य मार्गदर्शक थे। मीडिया क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित प्रतिमान और समय-समय पर विभिन्न विषयों पर लिखे गए लेख व दिए गए संबोधन पाठकों व श्रोताओं की बौद्धिक क्षमता में अभिवृद्धि करते थे और राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ते थे। राजनीतिक क्षेत्र में हम सभी कार्यकताओं के लिए वे टीचिंग इंस्टीट्‌यूट थे। शुक्रवार को एकाएक उनके देवलोक गमन का समाचार मिलना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का केंद्र सिद्ध होगा। अपने शोक संदेश में देव ने परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति व अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

CG NEWS : प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, सभी अस्पताल में भर्ती..

No comments Document Thumbnail

 रायपुर  :  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सभी लोगों को प्रसाद खाते ही फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी थी.


जानकारी के अनुसार, डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में राम सप्ताह का आयोजन हो रहा था. वहीं प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया. प्रसाद खाते ही लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी.

नमें से करीब 70 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करीब 25 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस और कुछ लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में डभरा बीएमओ डॉक्टर माधुरी चंद्रा ने बताया भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है.


छत्तीसगढ़ में तेंदुए का आतंक, हमले में तीन साल वर्षीय बच्ची घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल हुए बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा।


जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सी के नवाडीह ग्राम की बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेत गई थी। इस दौरान वहां तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है।

CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत 12 बकरियो की मौत, तीन लोग झुलसे

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला समेत 12 बकरियों की मौत हो गई है। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


दरअसल, जिले में पिछले 2 दिनों से लागातार बारिश हो रही है। लोग बारिश के रुकते ही अपने जरूरी काम से निकल जाते हैं। ठीक उसी प्रकार पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंडी ग्राम की अघनिया बाई बारिश के रुकते ही अपनी बकरियों को लेकर चराने घूम रही थी। तभी अचानक तेज बारिश होने लगी और अघनिया बाई बारिश से बचने के लिए बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे रुक गई। इसी दौरान वही से गुजर रहे तीन अन्य लोग भी पानी से बचने पेड़ के नीचे जा पहुंचे। बारिश लागातार तेज हो रही थी और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में सभी आ गए। 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अघनिया बाई और उसकी 12 बकरियों की मौत मौके पर हो गई। वही उनके साथ खड़े तीन अन्य लोग हेमंत नायक 12 वर्षीय, प्रीति 17 वर्षीय और श्याम लाल 55 वर्षीय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेल्फी के लिए पत्नी ने पति को पेड़ से बांधा और लगा दी आग

No comments Document Thumbnail

बिहार :  मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने जिंदा पति को आग के हवाले कर दिया. शख्स इस आग में बुरी तरह झुलस गया था. पत्नी ने पति को सेल्फी लेने के बहाने पेड़ से बांधा था. इसके बाद केरोसिन छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.


दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का है. जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात 25 वर्षीय पत्नी ने पति की हत्या करने की नीयत से उसके शरीर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर शनिवार की रात ही पुलिस पहुंची. लोगों ने आरोपित पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है.

पेड़ से बांधकर लगा दी आग

इस मामले में पीड़ित घायल पति का दारोगा हरेंद्र राम बयान दर्ज किया है. घायल पति के मुताबिक शनिवार की रात उसकी पत्नी सेल्फी लेने की बात कहकर ले गई, फिर बहला-फुसलाकर उसे एक पेड़ में बांध दिया और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि शोर न मचा पाए. इसके बाद आरोपित पत्नी ने पति के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी.

लोगों ने खोल दी पोल पट्टी

जब आग में झुलसते शख्स को देखा तो लोग उसे बचाने केलिए दौड़ पड़े. इस मामले में इलाके के लोगों को कहना है कि महिला के किसी अन्य लड़के से प्रेम संबंध हैं और अवैध संबंध के कारण ही उसने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि, पुलिस आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है जिससे पूरी सच्चाई का खुलासा किया जा सके.

 


CG NEWS: महुआ बीनने जंगल गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह नोच डाला

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


पूरा मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के मगुरदा गांव का है। जहां पर रहने वाली रामवती पति राम सिंह उम्र 56 वर्ष आज सुबह रोज की तरह प्रातः 5 बजे डोरी (महुआ बीज) बीनने जंगल से सटे खेतों की तरफ गई हुई थी। महिला डोरी बिन रही थी। तभी अचानक एक भालु वहां पहुंच गया। महिला कुछ समझ पाती। उसी दौरान उसके ऊपर भालू ने हमला कर दिया। हमले में रामवती गंभीर रूप से घायल हो गई और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण महिला के पास पहुंचे। 

जिसे देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी आपातकालीन डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल कर दी। सूचना पाकर ड्यूटी पर तैनात आपातकालीन स्टॉप घटनास्थल पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल रामवती को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराते हुए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है और अब स्थिति स्थिर है।

वही घटना की जानकारी मिलते ही मरवाही विधायक के के ध्रुव तत्काल सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र मरवाही पहुचे। जहां उन्होंने घायल महिला का हालचाल जाना और उचित इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होने मौके पर से ही वन विभाग के अधिकारियो को फोन कर घायल महिला को तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए।

विधायक रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी, अमित जोगी बोले- मई का महीना ही मेरे परिवार के लिए अपशकुन है

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कोटा विधायक रेणु जोगी की तबीयत फिर बिगड़ गयी है। रेणु जोगी को रायपुर के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, चिकित्सकों की मौजदूगी में रेणु जोगी का इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने रेणु जोगी की तबीयत की स्थिर बताया है, हालांकि अभी उन्हें कुछ दिन निगरानी में रखा जायेगा। इधर घटना की सूचना के बाद बिलासपुर से अमित तुरंत रायपुर रवाना हो रहे हैं।


अमित चोगी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने परिवार के लिए मई के महीने को अपशकुन बताया है। उन्होने लिखा है…


मई का महीना ही मेरे परिवार के लिए अपशकुन है। आज अचानक मम्मी की तबीयत बिगड़ी।उन्हें डॉ पंकज उमर और अतुल सिंघानिया की निगरानी में रायपुर के नारायणा अस्पताल शिफ्ट किया गया।मैं पापा की समाधि को अंतिम रूप देने गौरेला आया था किंतु अभी खबर लगते ही रायपुर के लिए रवाना हो रहा हूँ।कल का पामगढ़ और जैजैपुर में सदस्यता महाअभियान का कार्यक्रम मेरे स्थान पर मेरी पत्नी डॉ ऋचा जोगी पूर्ण करेंगी।मम्मी डॉ श्रीमती रेणु जोगी के स्वास्थ लाभ के लिए आप प्रार्थना अवश्य करें।


शादी समारोह में दूल्‍हा-दुल्‍हन पर सिरफिरे युवक ने किया एसिड से हमला, 10 लोग झुलसे

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में एक शादी समारोह में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब 10 लोग झुलस गए। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।


दरअसल, यह मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के आमागांव का है। खबरों के अनुसार सुधापाल का रहने वाला 23 वर्षीय डमरू बघेल की शादी 19 साल की सुनीता कश्‍यप के साथ हो रही थी। शादी समारोह में चारों तरफ खुशियों का माहौल था। शादी समारोह उस वक्‍त खलबली मच गई जब अचानक लाइट गुल हो गई और अंधेरे का फायदा उठाकर एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया।

इस घटना में आस-पास बैठे लोगों पर एसिड के छींटे पड़ने से वो भी झुलस गए। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब 10 लोगों के झुलसने की खबर है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच गई। आरोपी युवक मौके से फरार है। पुलिस जांच कर रही है।


साध्वी की हत्या करने की कोशिश, साधुओं ने तलवार से किया हमला

No comments Document Thumbnail

गुजरात। गुजरात के जूनागढ़ के भवनाथ क्षेत्र में पीठाधीश्वर साध्वी जयश्रीकानंद पर दो साधुओं ने तलवार से हमला कर दिया. इससे साध्वी गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.दूसरे की तलाश की जा रही है. जूनागढ़ के गिरनार क्षेत्र में अग्नि अखाड़ा की साध्वी पीठाधीश्वर जयश्रीकानंद पर दो साधुओं ने हमला कर दिया.


पुलिस डीएसपी हितेश धानधलिया ने बताया कि हमला करने वालों की पहचान शिवगिरी और सरस्वती गिरी के नाम साधुओं के रूप में हुई है. डीएसपी ने बताया कि आरोपी शिवगिरी को शहर में नाकाबंदी कर पकड़ लिया है. अन्य आरोपी साधु सरस्वती गिरी की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि साध्वी जयश्रीकानंद अपने आश्रम से मंदिर की ओर आ रहीं थीं, उसी दौरान साधुओं ने तलवार से उन पर हमला कर दिया. अभी हमले का कारण पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि साध्वी जयश्रीकानंद को पेट में गहरा जख्म है.

फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, दूसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा. बता दें कि गुजरात के जूनागढ़ में 15 से 18 फरवरी के बीच शिवरात्रि का मेला लगता है. इस मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से साधु संत आते हैं.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.