Media24Media.com: अस्पताल में इलाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अस्पताल में इलाज. Show all posts
Showing posts with label अस्पताल में इलाज. Show all posts

Chhattisgarh : पशु तस्करी मामले में तीसरे युवक ने भी तोडा दम, युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर जिले  के आरंग में पशु तस्करी के आरोप में तीसरे युवक की भी मौत हो गई है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था. जहां उसने दम तोड़ दिया। इस पुरे मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए SIT का गठन किया गया है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। भीड़ ने पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए तीन मुस्लिम युवकों को पीटा था। जिसमें दो की मौत पहले हो चुकी है और आज तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया है।


बता दे  कि, 7 जून को सहारनपुर के 2 युवकों की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई थी। आधी रात को आरंग थाना क्षेत्र में 3 युवक एक ट्रक में जानवर भरकर ले जा रहे थे। एक पुलिस अफसर के मुताबिक रास्ते में 10-12 युवकों ने उनका पीछा किया। जहां उन लोगों ने ट्रक को महानदी पुल पर घेर लिया।इसके बाद ट्रक में सवार तीनों युवकों की जमकर पिटाई करने लगे। इनमें से एक युवक की लाश महानदी में मिली और दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस माले की जांच पड़ताल के लिए रायपुर एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है। स्पेशल जांच टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी। टीम का नेतृत्व रायपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर को सौंपा गया है। इसके अलावा टीम में करीब 14 पुलिस अफसर शामिल है। घटना के करीब 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ घटना को अंजाम देने वालों तक नहीं पहुंचे हैं। वो कौन थे जिन्होंने हमला किया इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। SIT के अधिकारियों ने जल्द खुलासे का दावा किया है।


CG News: अस्पताल में इलाज कराने आया कैदी हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस…

No comments Document Thumbnail

 CG News:  रेलवे के संपत्ति चोरी के मामले में कोरबा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल मेुं भर्ती किया था, जहां आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी ने टायलेट जाने का बहाना बनाया और हेडकांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


बता दें कि आरपीएफ पुलिस ने जांच के दौरान रेलवे का सामान पार करते हुए कोरबा के मोतीसागर पारा निवासी संतोष स्वीपर 40 वर्ष को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद उससे रेलवे का सामान भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया।

इस दौरान प्रधान आरक्षक आईपी दुबे और रामविलास उसे जेल लेकर गए। इस दौरान उसने शराब पीने की बात कही और सीने दर्द होने का बहाना बनाया, जिसके बाद प्रहरी ने उसे जेल में लेने से इंकार कर दिया। लिहाजा, आरपीएफ के जवानों ने उसे इलाज के लिए सिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया। जहां आरोपी ने टायलेट जाने का बहाना बनाकर भाग निकला। मामले में पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।


किराना स्टोर में बिक रहा था मौत का आयुर्वेदिक सिरप, सिरप पीने से 5 की मौत

No comments Document Thumbnail

गुजरात। खेड़ा जिले में आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जहरीली आयुर्वेदिक सिरप में जहरीला मिथाइल एल्कोहल पाया गया। आयुर्वेदिक सिरप को ‘कलमेघासव- असव अरिष्ट’ नाम से बेचा जा रहा था।


पुलिस जांच में पता चला है कि खेड़ा जिले के नाडियाड शहर के नजदीक स्थित बिलोदारा गांव में एक दुकानदार ने करीब 50 लोगों को यह आयुर्वेदिक सिरप बेचा था। खेड़ा के एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि गांव वालों की जांच में उनके रक्त में मिथाइल एल्कोहल पाया गया है।

बीते दो दिनों में सिरप पीने वाले पांच लोगों की जान जा चुकी है और दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सिरप की बिक्री करने वाले दुकानदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.