Media24Media.com: अवैध शराब

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवैध शराब. Show all posts
Showing posts with label अवैध शराब. Show all posts

महासमुंद में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज बसना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुल 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब के साथ एक स्कूटी भी जब्त की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अखराभाठा टुकड़ा निवासी सूरज बारीक के पास से 30 बल्क लीटर कच्ची शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्कूटी जूपिटर (कीमत 1,06,000 रूपए) जब्त की गई। ग्राम बेलडीही पाठर निवासी चंद्रमणि मिरि के पास से 15 बल्क लीटर कच्ची शराब (कीमत 3,000 रूपए) बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 46(1), 46(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में ग्राम बेलडीही पाठर के ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिला। अभियान को सफल बनाने में आबकारी वृत बसना प्रभारी दरसराम सोनी, उपनिरीक्षक साकरा वृत प्रभारी एच.के. त्रिपुड़े, पिथौरा वृत प्रभारी मिर्जा जफर बेग एवं प्रधान आरक्षक राज किशोर पांडे की विशेष भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खम्हरिया में अवैध शराब पकड़ाई, 14.50 लीटर कच्ची शराब और 195 किलो महुआ लाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुंगेली जिले के खम्हरिया गांव में आबकारी विभाग की टीम ने गांव से 14.50 लीटर कच्ची महुआ शराब और 195 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में की गई है। कलेक्टर ने हाल ही में लौदा गांव में ‘‘आयुष्मान महाभियान’’ के तहत दौरा किया था, जहां ग्रामीणों ने खम्हरिया में कच्ची शराब की शिकायत की थी। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने आबकारी विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान रमाकांत जांगड़े से 09 लीटर, सत्तू बंजारे से 02 लीटर शराब और 195 किलोग्राम महुआ लाहन, तथा प्रीतम रात्रे से 03.50 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी, उप निरीक्षक श्रीमती पूर्णा बंजारे और उनकी टीम शामिल रही। आबकारी विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि संबंधितों पर कार्रवाई की जा सके।

24 लीटर कच्ची शराब और 21.14 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक ट्रक भी जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रशासन द्वारा अवैध शराब की रोकथाम और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का अभियान जारी है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन मामलों में 15,200 रुपये की अवैध शराब और एक ट्रक जब्त किया है। थाना शंकरगढ़ क्षेत्र के ग्राम महुआडीह में की गई कार्रवाई के दौरान सुमिता दास के पास से 16 लीटर और शैलेन्द्र दास के पास से 8 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई।

इसी तरह वाड्रफनगर विकासखंड के धनवार चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 21.14 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई, जिस पर उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु का लेबल लगा हुआ था। उपरोक्त मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सूर्यवंशी ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि होटल, ढाबा और राजमार्ग किनारे शराब पिलाने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा है कि अवैध शराब से जुड़ी शिकायतें आबकारी नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 07831-299241 या टोल फ्री नंबर 14405 पर की जा सकती हैं।

योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं - अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेमेतरा जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल तथा विधायक दीपेश साहू और ईश्वर साहू भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इसके लिए पात्र सभी हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृत करें। उन्होंने जिले के नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नगरीय निकाय में काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर शहरों का सुव्यवस्थित और सुनियोजित विकास सुनिश्चित करें। कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान करें।

उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत का काम प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देने को कहा। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों के साथ ही फील्ड पर जाकर कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करने को कहा।

साव ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े, इसका ध्यान रखें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों का तेजी से निपटारा करने के निर्देश दिए। साव ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ियों में बच्चों की उपस्थिति के साथ ही उनके लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री साव ने जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक से सहयोग लेकर योजना बनाकर इनकी रोकथाम करने को कहा। उन्होंने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू और जिला पंचायत के सीईओ टेकचन्द्र अग्रवाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

 

महासमुंद : अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही, 13.78 लीटर शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में ग्राम मेमरा थाना पिथौरा में चमरु यादव उम्र 47 वर्ष के कब्जे की विधिवत तलाशी लिए जाने से पांच लीटर क्षमता वाली दो नग प्लास्टिक जरकन में भरी हाथ भट्टी अवैध महुआ शराब मात्रा 10 लीटर एवं 21 नग देशी प्लेन पाव में भरी मदिरा मात्रा 3.78 लीटर कुल मात्रा 13.78 लीटर जब्त किया गया।


आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पिथौरा से रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल कराया जाएगा।

उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त बसना के आबकारी उपनिरीक्षक नितेश बैस के विशेष मार्गदर्शन में वृत्त पिथौरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान कुंजराम ध्रुव मुख्य आरक्षक, संजय मरकाम आरक्षक एवं समस्त आबकारी स्टाफ पिथौरा/बसना उपस्थित थे।

महासमुंद : सात लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन में शनिवार को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त पिथौरा अंतर्गत ग्राम मुढीपार थाना-पिथौरा से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब कुल मात्रा 07 लीटर जप्त 

कर आरोपी सुखराम प्रजापति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) का प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त पिथौरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी स्टाफ पिथौरा उपस्थित थे।


CG NEWS : अवैध शराब पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर कोचिए के घर वालों ने किया हमला, दांत से काटा, फाड़ी वर्दी

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : बिलासपुर जिले में अवैध शराब पकड़ने गए आरक्षक के हाथ को महिला ने दांत से काट लिया और अपने पति को भी भगा दिया। इस दौरान आरोपी परिवारवालों ने मिलकर पुलिसकर्मियों को घेर लिया, फिर उनकी वर्दी फाड़कर हाथापाई की। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम परसदा में अवैध शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर रतनपुर थाने के मुंशी सैय्यद अकबर अली और आरक्षक नंदकुमार यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अवैध शराब का धंधा करने वाले सुनील देवार के घर में दबिश दी और उसे पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठा रहे थे, तभी इसका विरोध करते हुए सुनील के परिवार वाले आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और हंगामा मचाते हुए हाथापाई शुरू कर दी।

परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज करते हुए आरोपी सुनील देवार को गाड़ी से उतार लिया। इस दौरान सुनील की पत्नी गौरी ने आरक्षक नंदकुमार के हाथ की कलाई को दांत से काट लिया और अपने पति को उससे छुड़ाकर भगा दिया। वहीं, मुंशी और आरक्षक को घेरकर उनकी वर्दी फाड़कर उनसे मारपीट की। पुलिसकर्मियों को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने इस घटना की जानकारी थाने में दी। इसके बाद थाने से पुलिस बल भेजा गया। थाने से बल भेजकर दोबारा छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब जब्त कर पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें थाने पकड़कर लाने के बाद आरक्षक ने मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई।

इस पर पुलिस ने हमलावर सुनील कुमार और उसकी पत्नी गौरी सहित अन्य के खिलाफ धारा 147, 186, 294, 506, 353, 332 के तहत जुर्म दर्ज किया। इस केस में पुलिस ने सुनील के साथ ही उसकी पत्नी गौरी, पूर्णिमा भट्‌ट, मनी देवार और शारदा भट्‌ट को गिरफ्तार किया है।


CG NEWS : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सख्त कार्रवाई शुरू, 8 घण्टे में191 व्यक्ति गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब रखने और ट्रांसपोर्ट कर बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाई हुई है। राज्य के आबकारी विभाग ने चुनाव आयोग की नाराजगी के बाद सख्ती बरती है। जिसके तहत राज्य के बॉर्डर एरिया में बीतें 48 घण्टों में 191 व्यक्तियों को अवैध शराब के मामलें में गिरफ्तार किया गया है।


छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त जनक प्रसाद पाठक ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को आबकारी विभाग ने राज्य के बॉर्डर जिलों में 31 जगहों पर चेक पॉइंट लगाया। वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच करने पर करीब 16 लाख रुपयों की 2400 लीटर अवैध शराब को जब्त किया गया हैं। इस कार्रवाई में 191 लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। इसके अलावा ट्रकों की भी जांच में 37 हजार किलो अवैध महुवा जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आबकारी विभाग,रेलवे पुलिस और राज्य पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है। जिसमें रेलवे स्टेशनों,ट्रेनों,बस अड्डा और बसों में सवारियों के सामानों की भी जांच की जा रही है। जिससे अवैध रूप से नशे के ट्रांसपोर्टेशन पर कंट्रोल किया जा सके। इसके लिए आबकारी विभाग एक टोल फ्री नंबर भी 14405 जारी किया है। जिसमें शराब दुकानों और अवैध बेचने वालों की शिकायत लोग कर सकते है।

महासमुंद में लाखों रुपए के अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। नेशनल हाईवे 53 के रेहटी खोल के पास आयसार ट्रक में भूसे की आड़ में शराब की तस्करी कर रहे दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है।


पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश का एक ट्रक भारी मात्रा में शराब लेकर ओडिशा की ओर से महासमुंद की ओर आ रहा है। सूचना पर सिंघोडा व साइबर सेल टीम ने सभी प्वाइंट पर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग रेहटीखोल के पास आइसर ट्रक को रोका गया। ट्रक में दो युवक सवार थे जिन्होंने अपना नाम-पता मानपुर थाना शिवराजपुर, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी अजय कुमार (25) चासबोकारो, थाना चासबोकारो, झारखण्ड निवासी बादल मण्डल (25) बताया।

पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भूसा भरा था, भूसा बोरी को हटाने पर ट्रॉली में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली। शराब झारखंड से ओडीशा होते हुए बीजापुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

गांधीवादी आंदोलन के आगे शराब कोचियो ने मानी हार ,अवैध शराब न बेचने का किया वादा

No comments Document Thumbnail

रायपुर । खरोरा थाना क्षेत्र के‌ अंतर्गत आने वाले ग्राम असौंदा में ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बीते एक सप्ताह से गांधीवादी तरीके से छेड़ा गया आंदोलन कोचियो द्वारा अब अवैध शराब न बेचने के वादे के बाद ग्रामीणों ने इन पर सतत् निगरानी के निर्णय के साथ फिलहाल स्थगित कर दिया है । आसन्न रविवार को समीक्षा पश्चात् आवश्यकता महसूस होने पर आगामी आंदोलन की रूपरेखा ग्रामवासियों द्वारा तय की जावेगी ।


ज्ञातव्य हो कि ग्राम में 8 - 10 अवैध शराब विक्रेताओं ने ग्राम से गुजरने वाले मुख्य सड़क मार्ग सहित ग्राम के गली कूचों में अघोषित शराब भट्ठी का माहौल बना रखा था । इसकी वजह से न केवल ग्राम के निवासी वरन् सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी परेशान हो चले थे । ग्रामवासी सहित आसपास के ग्राम प्रमुखों के आग्रह पर सरपंच राजेश साहू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा पश्चात् ग्रामवासियों सहित आसपास के ग्राम प्रमुखों की एक बैठक बीते 2 जुलाई को आहूत की थी । बैठक में इसके खिलाफ उपजे आक्रोश के मद्देनजर ग्रामीणों के समर्थन को देखते हुये महिलाओं ने मोर्चा खोल प्रतिदिन रैली निकाल लिप्त तत्वों को समझाईश देने व‌ ग्राम में जागरूकता फैलाने के साथ कोचियो को इस धंधे से तौबा करने 7 दिन का अल्टिमेटम देने निर्णय लिया था । 

इसके बाद से महिलाये ग्राम प्रमुखों के साथ प्रतिदिन ग्राम के गली कूचों में भ्रमण कर कोचियो को समझाईश पर समझाईश दे रहे थे । ग्रामीणों के अनुसार इसके चलते 2 कोचियो को छोड़ शेष ने ग्रामवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुये शराब बेचना बंद कर दिया था । ये 2 कोचिये ग्रामवासियों को आश्वासन देने के बाद भी गुपचुप तरीके से शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे थे । इधर दिन प्रतिदिन रैली में शिरकत करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी व बीते कल सोमवार को तो आयोजित रैली में तो बच्चों ने भी भाग ले शराब के खिलाफ अपना इरादा जाहिर कर दिया था । इस बीच ग्रामीणों ने रैली के दौरान पुलिसिया ‌बल उपलब्ध कराने व ग्राम में गश्त कराने थाना प्रभारी सहित विधानसभा नगर पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार को ज्ञापन सौंपा था व पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को  शराब विरोधी मुहिम में जुटे किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा के साथ जा ज्ञापन सौंपने की तैय्यारी में थे । इसके पहले ही पुलिसिया गश्त ग्राम में शुरू हो गया । 

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ दिन प्रतिदिन रैली में उमड़ते भीड़ व पुलिसिया गश्त ‌से गुपचुप शराब बेच रहे कोचिये भी दबाव में आ गये । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार इस आंदोलन की जानकारी मिलने पर धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के‌ पूर्व विधायक  देवजी पटेल ने भी जहां पुलिस प्रशासन को जनभावना का सम्मान करने सचेत किया वहीं वर्तमान विधायक अनिता शर्मा ने असौंदा में किसी भी कीमत पर शराब न बिकने देने के लिये प्रशासन को आगाह किया । इसके बाद ही रैली के अंतिम दिन कोचियो ने ग्रामीणों के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुये अब आगे शराब न बेचने का वादा किया । इस वादे के परिप्रेक्ष्य में ग्रामीणों ने इन कोचियो पर सतत् निगरानी रखने के निर्णय के साथ फिलहाल आंदोलन को विराम दे दिया है ।

 इधर शर्मा ने किसानी के इस व्यस्त मौसम में असौंदावासियों को इस गैर-राजनीतिक गांधीवादी तरीके के आंदोलन व इसकी सफलता के लिये बधाई दे वर्तमान सरपंच राजेश साहू , पूर्व सरपंचद्वय जितेन्द्र चंद्राकर व राजू टंडन सहित जल उपभोक्ता संस्था असौंदा के अध्यक्ष रहे मुरारी वर्मा व अन्य ग्राम प्रमुखों से इसी तरह एकजुटता बनाये रखने का आग्रह किया है व साथ ही कोचियो द्वारा किये गये वाले पर आंख मूंद विश्वास न करने की सलाह देते हुये इन पर सतत् निगरानी बनाये रखने व प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक आहूत कर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया है । सरपंच श्री साहू ने आगामी रविवार को समीक्षा बैठक आहूत करने की जानकारी दी है ।

चिटफण्ड कंपनियों की 127 करोड़ रूपये की संपत्ति की कुर्की, नीलामी का न्यायालय ने दिया अंतिम आदेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली, बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों विशेषकर गांजा, इन्जेक्शन, टेबलेट, सीरप आदि के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई और इसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये,

साथ ही सामाजिक बुराईयों यथा जूआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध हथियारों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी तुलनात्मक समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों को त्वरित निराकरण कार्यवाही की भी समीक्षा की एवं शेष रह गये प्रकरणों का माननीय न्यायालय के माध्यम से त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिटफंड कंमनियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। इन मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा 127 करोड 48 लाख रूपये की संपत्ति की नीलामी, कुर्की का अंतिम आदेश दिया जा चुका है,

जिसमें से 54 करोड़ 90 लाख रूपये की संपत्ति नीलामी, कुर्की एवं राजीनामा से राज्य शासन के खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि में से 33 करोड़ 50 लाख रूपये़ की राशि 45 हजार 593 निवेशकों को वितरित की जा चुकी है उक्त सभी संपत्ति शीघ्र-अतिशीघ्र सक्षम अधिकारी और जिला कलेक्टर के समन्वय से नीलामी कर राशि निवेशकों को वितरित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही राज्य के बाहर स्थित कंपनियों की संपत्ति की कुर्की-नीलामी की कार्यवाही सक्षम अधिकारी व जिला कलेक्टर के माध्यम से शीघ्र-अतिशीघ्र करने के निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में प्रदेश में भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आपराधिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।

अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी,35 पेटी नॉन ड्यूटी पेड विदेशी गोआ जब्त

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम के द्वारा गस्त के दौरान ग्राम कोदवा भाटापारा निवासी 30 वर्षीय अजय यदु पिता रमेश यदु के घर से विधिवत तलाशी लेने पर 1680 नग नॉन ड्यूटी पेड विदेशी गोआ मदिरा पाव  (302.4बल्क ली) बरामद की गयी है।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) 34(2) 59 क 36 का प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है। उपरोक्त कार्रवाई मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीर मिश्रा,आबकारी उपनिरीक्षक जलेश सिंह, डॉ सुकांत पांडेय,विपिन पाठक आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी,देवीप्रसाद तिवारी तथा ड्राइवर अनु धीवर का विशेष योगदान रहा।

अवैध महुआ शराब 210 लीटर सहित 6 हजार किलो लाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं।

कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी एवं सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 30 जनवरी शुष्क दिवस को मुखबिर से सूचना मिलने पर सालर क्षेत्र के ग्राम कटेल के जंगल में कार्यवाही की गई। जहां आरोपी टीम देखकर जंगल की ओर भाग निकलने में कामयाब हो गए मौके पर से दो चढ़ी भी, 210 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 6 हजार किलो महुआ लाहन एवं 20 किलो शक्कर तथा 20 किलो सुखा महुआ जप्त किया गया। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धारा के तहत गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज किया गया एवं आरोपियों की पतासाजी जारी है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल बंजारे, आरक्षक गणेश धीरज का सहयोग रहा।

आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त दल द्वारा की जा शराब माफ़ियाओ पर कड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चाम्पा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल व सहायक आयुक्त आबकारी दिनकर वासनिक द्वारा गठित विशेष संयुक्त दल द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इस विशेष टीम में विशेष टीम में आबकारी विभाग के 04 अधिकारी, प्रधान आरक्षक 02 व पुलिस विभाग से निरीक्षक 02, उप निरीक्षक 01 सहायक उपनिरीक्षक 01, आरक्षक 13, महिला आरक्षक 05 शामिल है। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रोकथाम लगाने एवं कार्यवाही हेतु विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कर कड़ी कार्रवाई की गई।



दल द्वारा आज कुल कुल 5200 किलोग्राम लहान बरामद कर उसे मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल से 290 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् 02 आरोपियों के विरूद्धकार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर रोकथाम लगाने एवं कार्यवाही हेतु आज विशेष टीम का गठन कर थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार सबरिया डेरा से दो अलग-अलग स्थानो से 25ली. महुआ शराब व 3200kg महुआ लाहन तथा 45ली. महुआ शराब व 2000kg  महुआ लाहन बरामद कर छ.ग. आबकारी अधिनियम की 34(2) 34(1)च के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।



इसी प्रकार थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम हडहा में आरोपी रामकुमार यादव के कब्जे से परिवहन करते व दुकान मे धारण किये हुए कुल 165 लीटर महुआ शराब, व देवरी सबरिया डेरा से आरोपी चंदराम गोंड से 55 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक गौरव दुबे, महेश राठौर, दिलीप प्रजापति, घनश्याम प्रधान, अनु.अधि.पुलिस निकोलस खलखो, नि लखेश केंवट, जी एस राजपूत, उनि नागेश तिवारी व गठित दल के सभी कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा।

कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी अमले ने की अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

धमतरी। कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार जिले में आबकारी अमले द्वारा 18 से 22 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक अमले द्वारा कुल 28.720 लीटर देसी प्लेन मदिरा, 31.5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब और 5300 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इसी तरह कुल 19 प्रकरण कायम किए गए। इनमें गैर जमानतीय 34(2) के दो प्रकरण जमानतीय प्रकरण 34(1)के पांच,  36(a)के दो, 36(b)के दो और 36(c)के सात प्रकरण शामिल हैं। बताया गया है कि नगरी के सांकरा में योगेश महादानी से 19 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर 34(1) क 34(2) व 59(क) प्रकरण प्रकरण पंजीबद्ध किया। 



इसी तरह कोपेडीह के कुंदन सोनवानी से सात लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब  जप्त कर 34(2) व 59(क) प्रकरण, कोरगांव के घनश्याम कमार से मदिरा साढ़े चार लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जप्त कर प्रकरण 34(1) ख का पंजीबद्ध किया गया। कुरूद के देवेन्द ढाबा से 13 पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण 34(1) ख, संगवारी ढाबा स्थित फिरतू साहू से मदिरा 2.600 माल्ट जप्त कर प्रकरण 36(क), पीपरछेड़ी के बाबा ढाबा स्थित आकाश देशमुख से सात पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण 34(1) क पंजीबद्ध किया गया। नारी के राकेश ढाबा स्थित मनहरण रात्रे से 2.7 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण 34(1) क, चरमुडिया के स्नेहलता अग्रवाल से 3.240 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर प्रकरण 34(1) ख पंजीबद्ध किया गया।

इसी तरह आबकारी अमले द्वारा भखारा के नवदीप कौर के विरूद्ध प्रकरण 36 (a), कृष्ण कुमार प्रकरण 36(b), चर्रा के हेमंत चंद्राकर प्रकरण 36(c), अरविंद साहू प्रकरण 36(ख), नारी के पीलू सोनकर पर प्रकरण 36(c) पंजीबद्ध किया गया। दानीटोला, धमतरी के हितेश निषाद पर प्रकरण 36(c), शेषनारायन यादव पर प्रकरण 36(c), कुरूद के चंद्राकर ढाबा स्थित तुला चंद्राकर पर प्रकरण 36(c), नारी के किरण ढाबा स्थित उमेश पर प्रकरण 36(c), यादव होटल के रणबीर पर प्रकरण 36(c) पंजीबद्ध किया गया। साथ ही ग्राम आबकारी अमले द्वारा बोदल बहरा के नालेे, सलोनी के जंगल और ग्राम कोपेडीह के विभिन्न स्थानों पर 5300 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया तथा 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।

6 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशन और पीएल नायक जिला आबकारी अधिकारी उड़नदस्ता सरगुजा संभाग के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास और प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी ने मादक पदार्थों के विक्रय, परिवहन, धारण पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

इसी कड़ी में मुखबिर ने 20 अक्टूबर को विभाग को सूचना दी कि कल्याणपुर के नीलम कुमार जायसवाल के पास मध्यप्रदेश में निर्मित और विक्रय योग्य विदेशी शराब रखी गई है, जिसका विक्रय किया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर थाना जयनगर के रहने वाले नीलम कुमार जायसवाल के मकान में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 37 पाव मध्यप्रदेश की विदेशी शराब जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में जिला प्रभारी शशिकला पैकरा,  आबकारी अधिकारी आशा सिंह, जिला प्रबंधक सी एस एम सी एल, आबकारी उप निरीक्षक सपना सिन्हा , टीआर केहरी,   प्रधान आरक्षक कुमारुब्रम, रमेश दुबे, आरक्षक रोशन सिंह, अशोक सोनी, छक्केलाल गुप्ता, नरेंद्र राजवाड़े, धर्मजीत राम शर्मा, गिरजा शंकर शुक्ला, श्याम सुंदर, दिनेश जायसवाल, महिला नगर सेना सविता राजवाड़े और वाहन चालक प्रमोद साहू, त्रिलोचन का सक्रिय योगदान रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.