Media24Media.com: अवैध परिवहन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवैध परिवहन. Show all posts
Showing posts with label अवैध परिवहन. Show all posts

एनटीपीसी लारा पर 4.05 लाख रूपए का जुर्माना, फ्लाईऐश के अवैध निपटान का मामला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायगढ़ जिले में फ्लाईऐश के अवैध परिवहन और निपटान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर संबंधित विभागों और थर्मल पॉवर प्लांटों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एनटीपीसी लिमिटेड, लारा सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के फ्लाईऐश परिवहन से जुड़ी 6 गाड़ियों द्वारा ग्राम कलमी में फ्लाईऐश के अवैध निपटान की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम द्वारा जांच की गई। जांच में इन वाहनों द्वारा नियमानुसार फ्लाईऐश को रायपुर एवं बलौदाबाजार की ओर ले जाने के बजाय अनाधिकृत रूप से स्थानीय स्थल पर निपटान करना पाया गया। इस पर मंडल द्वारा एनटीपीसी पर 4 लाख 5 हजार रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई।

इसके पश्चात् एनटीपीसी ने भी अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए अवैध निपटान में लिप्त तीन परिवहन एजेंसियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही, इन एजेंसियों पर 3 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं 6 परिवहन वाहनों को प्रतिबंधित कर, प्रत्येक पर 50 हजार रुपये की दर से कुल 3 लाख रुपये की पेनाल्टी भी लगाई गई है।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं पर्यावरण विभाग को निर्देशित किया है कि वे फ्लाईऐश के परिवहन एवं निपटान की निगरानी नियमित रूप से करें एवं ‘इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम’ का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं।

इस सिलसिले में 18 जुलाई को क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी द्वारा जिले के सभी थर्मल पॉवर प्लांट्स की बैठक ली गई। बैठक में सभी प्लांटों को निर्देशित किया गया कि फ्लाईऐश का परिवहन व निपटान केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित उद्योग और परिवहन एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी ने कहा है कि पर्यावरणीय सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

कोयला के अवैध परिवहन के मामले में ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध कोयला परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा ने बताया कि पोड़ी-चिरमिरी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान ग्राम चिताझोर में एक ट्रैक्टर को रोका गया। यह महिंद्रा 275 डीआई लाल रंग का ट्रैक्टर रेत से भरा हुआ नजर आ रहा था, लेकिन जांच करने पर ट्रॉली के भीतर रेत की आड़ में कोयला छिपाकर रखा गया था। जांच के दौरान ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर को तत्काल जब्त कर पोड़ी थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

गौरतलब है कि खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम कोयले के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में की गई छापेमारी में लगभग 20 टन कोयला जब्त किया गया था। संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज किया है।

खनिज विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन संलिप्त एक पनडुब्बी नुमा मशीन व चेन माउन्टेन, दो हाईवा तथा तीन ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में गौण खनिजों के उत्खनन एवं अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई का सिलसिला लगातार  जारी है। उप संचालक खनिज के.के. गोलघाटे के निर्देशन में खनिज अधिकारियों की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिहवन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है।

खनिज विभाग के सुपरवाइजर सुनीलदत्त शर्मा एवं उनकी टीम ने बीते दिनों आरंग इलाके के ग्राम गुदगुदा में रेत अवैध खनन में संलिप्त पनडुब्बी नुमा मशीन, एक चेन माउन्टेन और एक हाईवा को मौके से जप्त कर थाना आरंग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की। इससे पूर्व इस टीम ने रेत के अवैध परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर एवं एक हाईवा को आरंग के समीप ग्राम कुरूद से जब्त कर थाना गिद्धपुरी को सुपुर्द किया। इस कार्रवाई में सुपरवाइजर बेलचंदन, डी के साहू व सैनिक रूपेश चंद्राकर, राजू बर्मन, गोलू वर्मा, केदार वर्मा, लुकेश वर्मा, प्रेम कुर्रे एवं पुलिस के जवानों का सहयोग रहा।

महासमुंद : रेत का अवैध परिवहन करते 05 ट्रेक्टर पकड़ाए

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में रेत के अवैध परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने 5 ट्रेक्टर पकड़े। इन ट्रेक्टरों से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। ट्रेक्टरों को जब्त कर लिया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम कनेकेरा भलेसर में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 05 ट्रेक्टर वाहन को जब्त कर थाना सिटी कोतवाली की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है।

खनिज विभाग द्वारा रेत भंडारण में छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के उल्लंघन पर स्वीकृत तीन भंडारण अनुज्ञप्तियों को निरस्त करने के साथ ही प्रतिभूति राशि कुल एक लाख 50 हजार रूपए को राजसात किए जाने की कार्यवाही की है। खनिज विभाग द्वारा स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति भण्डार नियमों के उल्लंघन पर 6 अनुज्ञप्तिधारियों के ऊपर शास्ति आरोपित कर उनसे कुल 4 लाख 13 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई है।

महासमुंद : रेत के अवैध परिवहन करते 09 हाइवा जप्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा बुधवार को रेत के अवैध परिवहन की सूचना पर ग्राम पीढ़ी में जांच के दौरान बल्दा कछार (बलौदाबजार) से रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा जप्त कर थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

इसी तरह आज अवैध रेत परिवहन की सूचना पर सिरपुर क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा जांच कर 08 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है। उक्त सभी हाइवा वाहन ग्राम बल्दाकाछार (बलौदाबाज़ार) से रेत लोड कर परिवहन कर रहे थे। सभी 08 हाइवा वाहन को सिटी कोतवाली महासमुंद की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

अवैध परिवहन करने पर अर्थदण्ड 2 लाख 96 हजार 660 रूपए की वसूली

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा खनिज नियम खान एवं खनिज विकास विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत 23 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक 13 अवैध परिवहन करते हुए खनिज रेत, चूनापत्थर, मुरूम व ईट मिट्टी का परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। अवैध परिवहन पर कुल अर्थदण्ड 2 लाख 96 हजार 660 रूपए वसूल किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध खनिज परिवहन करते हुए वाहन चालक निलाबंर से 5 टन गिटटी जप्त की गई और 13 हजार 900 रूपए अर्थदण्ड वसूली की गई। इसी तरह वाहन चालक ललित नेता से 20 टन गिटटी जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक चतुर निषाद से 20 टन गिटटी जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक रूपेन्द्र साहू से 20 टन गिटटी जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक भैयाराम से 17 टन गिटटी जप्त और 26 हजार 460 रूपए अर्थदण्ड,

वाहन चालक कृष्णा से 12 घन मीटर रेत जप्त एवं 22 हजार 400 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक कोमलचंद से 12 घन मीटर रेत जप्त एवं 22 हजार 400 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक डोमन लाल से 12 घन मीटर मुरूम जप्त एवं 2 हजार 240 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक प्रेमलाल साहू से 4 घन मीटर रेत जप्त एवं 15 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक हेमू निर्मलकर से 20 घन मीटर रेत जप्त और 29 हजार रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक मिथलेश कुमार से 20 टन चूना पत्थर जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक लघुराम रावटे से 20 टन चूना पत्थर जप्त और 27 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड, वाहन चालक रितेश उईके से 17 टन चूना पत्थर जप्त और 26 हजार 460 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया।

वन विभाग की कार्रवाई में अवैध लकड़ियां और गाड़ी जप्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र बालोद की टीम द्वारा झलमला-धमतरी मुख्य सड़क मार्ग में ग्राम करकाभाट मोड़ के पास लगभग 75 हजार अनुमानित मूल्य के मिश्रित प्रजाति के 93 नग त्र 6.522 घ.मी. प्रतिबंधित लकड़ियां जप्त की गई। इसी प्रकार बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम वन परिक्षेत्र तारलागुड़ा नाका में वन विभाग की टीम द्वारा घेराबंदी कर 5 नग सागौन स्लीपर तथा टाटा मैजिक वाहन जप्त कर कार्रवाई की जा रही है।

पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव और वनमण्डलाधिकारी बालोद आयुष जैन के निर्देशन में अवैध परिवहन करते पाए जाने के कारण माजदा वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 0918 (ज्।ज्। 1109) को काष्ठ सहित जप्त कर काष्ठागार बालोद लाया गया। जप्त वाहन में अवैध साजा, इमली एवं नीम काष्ठ भरे होने के कारण वाहन चालक पंकज व जोहन के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 96/22 दिनांक 16.08.2023 दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जप्त काष्ठ के विरूद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं छ.ग. वनोपज परिवहन नियम 2001 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

इसी प्रकार सीसीएफ मो. शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर वनमंडल में मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार तारलागुड़ा नाका में घेराबंदी कर टाटा मैजिक वाहन में 5 नग सागौन स्लीपर तस्करी कर रहे दो आरोपियों को वन विभाग ने पकड़ा है। आरोपी टी. श्रीकांत एवं शेख ख़ासिम द्वारा सवारी गाड़ी के ऊपर खुफिया कंपार्टमेंट बनाकर अवैध सागौन का परिवहन किया जा रहा था। वन विभाग द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम एवं लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

 

वन विभाग के छापे में भारी मात्रा में साल लकड़ी जप्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर वन मंडल की टीम द्वारा भारी मात्रा में साल लकड़ी का अवैध रूप से बिहार के पटना परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की गई है।

वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के मार्ग दर्शन में वन विभाग के संयुक्त दल ने एक साथ बेलग़हना रेंज अंतर्गत भेलवाटिकरी के पास 16 चक्का टाटा वाहन में ताज़ा गीला साल (सरई) 10 नग लकड़ी भरा हुआ एवं 1 नग हाईड्रा मशीन को जप्त किया गया। मौके पर लगभग 30 नग लकड़ी अवैध कटाई कर संग्रहण कर रखा हुआ लावारिश हालात में मिला। जप्त वाहन 16 चक्का वाहन की अनुमानित क़ीमत 50 लाख रूपए, जप्त लकड़ी की क़ीमत 20 लाख रूपए एवं हाईड्रा मशीन की क़ीमत 15 लाख रूपए हैं। जप्त वाहन, हाईड्रा मशीन एवं वनोपज की कुल क़ीमत 85 लाख रूपए आंकी गई। वन विभाग की कार्यवाही अभी जारी है, अभी भी वनकर्मी जप्त लकड़ी का माप-जोख कर रहे हैं।

वन विभाग के टीम ने मौका घटना के समय लकड़ी के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर भारतीय वन अधिनियम, छत्तीसगढ़ अभिवहन नियम, छत्तीसगढ़ ब्यापार विनीयमन अधिनियम, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अभियुक्त मुकेश कुमार पिता परमा सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी खैरा पोस्ट उसरी थाना मेंहदिया जिला अलवर (बिहार), भोला कुमार पिता विनोद पासवान उम्र 18 वर्ष निवासी बेलसार, जिला अलवर (बिहार) के ऊपर वन अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं।

उल्लेखनीय है कि 23 जून को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिलासपुर वन मंडल द्वारा आकस्मिक रात्रि गस्त करने हेतु वनमण्डलाधिकारी के निर्देशानुसार बेलग़हना वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता दल रात्रि गश्त कर रहे थे। वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत को 24 जून को मुखबिर से सूचना मिला की भारी मात्रा मे साल लकड़ी का अवैध रूप से अन्य राज्य बिहार पटना परिवहन किया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत द्वारा वन अमला उड़नदस्ता बिलासपुर, बेलग़हना के वन कर्मीयों विगत 5 से 6 दिनों तक लगातार गश्त करने का निर्देशित किया गया। उड़नदस्ता दल एवं बेलगहना रेंज के स्टाफ लगातार रात्रि गस्त कर रहे हैं पल-पल की खबर वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर लेते रहे।

सूचना मिलते ही टीम को तत्काल मौका घटना स्थल पहुंचकर कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया। लकड़ी के संबंध में वाहन चालक मुकेश कुमार से पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा बताया गया की लकड़ी कटाई, लकड़ी परिवहन के संबंध में मेरे पास कोई वैध कागजात नहीं हैं। वाहन चालक ने बताया की वह बिहार से चावल लेकर राजनांदगाव आया हुआ था तो रायपुर ट्रांसपोर्ट नगर के ट्रांसपोर्टर द्वारा मुझे बेलग़हना के भेलवाटिकरी में यहां लाकर लकड़ी को लोड करा रहे हैं। वन विभाग की टीम को देख कर लकड़ी मालिक एवं लकड़ी लोड कराने वाला व्यक्ति फरार हो गया।

गौण खनिज के अवैध परिवहन के मामले में कार्यवाही

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन ट्रैक्टर, तीन टिप्पर और एक हाईवा को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


खनिज विभाग के उप संचालक एसएस नाग ने बताया कि यह कार्यवाही पुराना पुल जगदलपुर, बंडाजी, भानपुरी और कोड़ेनार में रेत, चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। कार्यवाही जिला खनिज जांच दल के खनि निरिक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे द्वारा किया गया।


सघन जांच अभियान के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहन जप्त

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। जिले में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए 36 वाहनों को जप्त किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशानिर्देशन में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जाँच की गई। इस दौरान जांजगीर तहसील क्षेत्र में खनिज का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत के 5 हाईवा एवं 4 ट्रैक्टर, खनिज मिट्टी (ईट) के 1 ट्रैक्टर, खनिज कोयला के 1 ट्रेलर एवं खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 5 ट्रेलर, 1 हाईवा, 1 ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस लाईन जांजगीर में तथा 1 हाईवा रेत को जप्त कर सिटी कोतवाली जांजगीर में सुरक्षार्थ रखा गया है।



इसी प्रकार चांपा तहसील क्षेत्र में महुदा एवं कुदरी बैराज क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर रेत एवं 3 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर चांपा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। अकलतरा तहसील क्षेत्र में 1 ट्रेलर, 1 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर (बोल्डर/जीरा/गिट्टी) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर थाना अकलतरा में, पामगढ़ तहसील क्षेत्र में 1 हाईवा रेत एवं 3 ट्रैक्टर रेत, 01 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को जप्त कर थाना पामगढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर रेत के वाहन जप्त कर थाना शिवरीनारायण में सुरक्षार्थ रखा गया है। नवागढ़ तहसील क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट), 1 ट्रैक्टर निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी) को जप्त कर थाना नवागढ़ में सुरक्षार्थ रखा गया है। 1 ट्रैक्टर मिट्टी (ईट) को कलेक्टर परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। 

इस प्रकार कुल 36 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। सभी वाहन मालिकों, वाहनों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, छत्तीसगढ़ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की गई है। उल्लेखनीय है कि 22 नवम्बर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व). तहसीलदार जांजगीर की टीम द्वारा भी जांजगीर क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध परिवहन के 4 प्रकरण दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर का कार्यवाही में विशेष योगदान रहा। अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। कार्यवाही में खनिज निरीक्षक- आदित्य मानकर, प्रभारी खनिज निरीक्षक पी.डी. जाडे, पुलिस निरीक्षक- विवेक पाण्डेय, रामकुमार जैन, उप-निरीक्षक- सनत मात्रे, अविनीश श्रीवास शामिल रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.