Media24Media.com: अवैध उत्खनन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवैध उत्खनन. Show all posts
Showing posts with label अवैध उत्खनन. Show all posts

रायगढ़ में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर लगाम कसते हुए रायगढ़ जिले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रूप से खनिजों का परिवहन कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया है, वहीं रेत के अवैध भंडारण के दो मामलों में भी प्रकरण दर्ज कर विधिसंगत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

खनिज विभाग के उपसंचालक राजेश मालवे ने बताया कि अवैध परिवहन में संलिप्त जिन 9 वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें 8 वाहन रेत का अवैध परिवहन करते पकड़े गए हैं, जबकि एक वाहन का उपयोग चूना पत्थर के अवैध परिवहन किया जा रहा था।  इसके अलावा, एचओजी, एनसीसी एवं सिम्पलेक्स प्राइवेट लिमिटेड तथा बालाजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रेत का अवैध भंडारण किया गया था, जिन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उप संचालक मालवे ने जानकारी दी कि सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में सभी खनिज ठेकेदारों, परिवाहकों और भंडारणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिजों का उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करना दंडनीय अपराध है। खनिज विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध उत्खनन पर कसा शिकंजा, एक चैन माउंटेन मशीन एवं एक हाइवा जब्त

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा आज गनियारी, कोटा, करही कछार, छतौना, सोढाखुर्द, रतनपुर, कछार एवं अन्य क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।


जांच के दौरान करही कछार क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को ज़ब्त कर सील कर दिया गया है। ग्राम सोढाखुर्द क्षेत्र में बिना किसी वैध दस्तावेज, अनुमति या सहमति पत्र के लगभग 150 ट्रिप हाइवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे हरी ओम शर्मा, निवासी बिलासपुर के कब्जे से ज़ब्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच, उप सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि द्वारा ज़ब्त रेत को सुपुर्दगी में लेने तथा मौका पंचनामा में हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया। ऐसी स्थिति में नियमानुसार ज़ब्त रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज, निवासी सोढाखुर्द को सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम कछार में मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन पकड़ा गया, जिसे थाना कोनी के सुपुदर्गी में रखा गया है।

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के कई मामले में अर्थदंड अधिरोपित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सूरजपुर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा उत्खनन वाले ईलाकों में सतत् निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से पुल-पुलिया व एनीकट के आसपास अवैध खनिज उत्खनन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

खनिज विभाग की टीम ने रामानुजनगर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर एवं पवनपुर में अवैध रूप से खनिज मिट्टी के उत्खनन के दो मामलों में कार्यवाही करते हुए 1,23,450 रुपये का अर्थदंड वसूला। इसी क्रम में, 06 मार्च को वाहनों की जांच के दौरान प्रेमनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम ब्रम्हपुर में खनिज मिट्टी के एक मामले में 14,596 रुपये तथा 07 मार्च को ग्राम नमदगिरी एवं छठ घाट सूरजपुर में खनिज ईंट के अवैध परिवहन के दो मामलों में 27,350 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इन तीनों मामलों में कुल 41,946 रुपये का जुर्माना वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया।

इसके अलावा, रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकना में अवैध रूप से खनिज मिट्टी का उत्खनन कर ईंट निर्माण का मामला पकड़ा गया। इस मामले में टीपनारायण साहू, ठाकुरदयाल साहू, प्रवीण साहू एवं प्रमोद कुमार राजवाड़े के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर भट्ठे को जब्त कर लिया गया है। साथ ही, मौके पर ईंट पकाने के लिए डंप किए गए खनिज कोयले के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

मिट्टी, मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला प्रशासन मंगुेली द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ धड़-पकड़ एवं सख्त कार्रवाई का अभियान जारी है। बीते दिन शुक्रवार को मिट्टी, मुरूम और रेत का अवैध परिवहन के मामले में पांच वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनिज अधिकारी श्रीमती ज्योति मिश्रा ने बताया कि प्रातः कालीन कार्रवाई के दौरान दो वाहनों को थाना जरहागांव मुंगेली को सुपुर्द कर दिया है। इनमें वाहन क्रमांक सीजी 10 आर 0491 (चालक विकास कुमार साहू) और वाहन क्रमांक सीजी 11 एजी 0749 (चालक सुनील कुमार) द्वारा मुरूम और रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

इसके अलावा तीन अन्य वाहनों को खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जब्त किया गया। इन वाहनों को रक्षित केंद्र, पुलिस लाइन मुंगेली की सुरक्षा में रखा गया है। इन वाहन क्रमांक सीजी 28 एच 3430 (चालक करण यादव), सीजी 22 एबी 3446 (चालक विजय साहू), और सीजी 07 एवी 2935 (चालक राजकुमार यादव) द्वारा मिट्टी और मुरूम का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

सभी जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई खनिजों के अवैध दोहन और परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। कलेक्टर राहुल देव ने खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील की है।

महासमुंद : रेत खदान का संचालन 16 अक्टूबर से प्रारम्भ, अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से कुल 35 लाख 40 हजार से अधिक की राजस्व वसूली

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में खनिज विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से 08 रेत खदानों का आबंटन किया गया था। जिसमें बरबसपुर रेत घाट तथा बड़गांव रेत घाट का संचालन मानसून अवधि के पूर्व किया जा रहा था। पर्यावरण विभाग के गाईड लाईन के अनुसार मानसून अवधि के पश्चात् दिनांक 16 अक्टूबर से 04 अन्य रेत खदान क्रमशः लाफिनखुर्द, लामीसरार, मुडियाडीह, बल्दीडीह का संचालन किया जाएगा। ग्राम मुरकी में आबंटित रेत खदान पर्यावरण सम्मति हेतु प्रक्रिया धीन है। रेत भंडारण हेतु ग्राम बरबसपुर 04 भंडारण अनुज्ञप्ति एवं ग्राम बिरकोनी 05 भंडारण अनुज्ञप्ति स्वीकृत किया गया है। महासमुंद जिले में कुल 17 अस्थायी भंडारण अनुज्ञा स्वीकृत किया गया है।

खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध खनिज अवैध उत्खनन के कुल 07 प्रकरणों में कुल राशि 10 लाख 26 हजार 500 रुपए एवं अवैध परिवहन के कुल 85 प्रकरणों में कुल राशि 14 लाख 85 हजार 486 रुपए तथा अवैध भंडारण के कुल 14 प्रकरणों में 10 लाख 28 हजार 250 अर्थदण्ड राशि वसूल की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह सितम्बर तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण से कुल राशि 35 लाख 40 हजार 236 रुपए राजस्व की वसूली की गई है। ग्राम बिरकोनी में श्री दामोदर चंद्राकर स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति को छ०ग० खनिज नियम 2009 (परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण) के तहत नियमों के उल्लंघन पर निरस्त किया गया।

ब्रेकिंग: अवैध उत्खनन के मामले में 40 हाइवा जप्त, राजस्व और पुलिस विभाग की कारवाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद: जिला प्रशासन के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन एवम परिवहन के मामले में  40 हाइवा राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कारवाई में जप्त किया गया है।


अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  उमेश साहू ने बताया कि  ग्राम  बरबसपुर रेत घाट में अवैध तरीके से उत्खनन और परिवहन करते 40 हाइवा पकड़ी गई है। 


देर रात  से जारी कारवाई में राजस्व और पुलिस की टीम ने छापा मार कारवाई की।अभी  32 गाडियां रेत घाट पर खड़ी है जबकि 2 गाड़ियों को कोतवाली में खड़ा किया गया  है। परिवहन के दौरान बाकी गाड़ी रास्ते में खड़ी की गई है। मौके पर  पाए गए 9 ड्राइवर को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। अग्रिम करवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया है।

उल्लेखनीय है की गत दिवस जिले के प्रभारी मंत्री  दयाल दास बघेल ने अपने निरीक्षण के दौरान अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। राजस्व अधिकारी  उमेश साहू ने रेत के अवैध भंडारण के निरीक्षण के लिए  राजस्व निरीक्षकों के नेतृत्व में पटवारी की टीम गठित किया था और रिर्पोट देने के निर्देश दिए थे। 


मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से कमिश्नर और कलेक्टर्स से धान खरीदी और महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के संभागायुक्तों और कलेक्टर्स से खरीफ वर्ष 2023-24 मंे धान खरीदी की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन और माननीय उच्च न्यायालय के एक प्रकरण में पारित आदेश के अनुपालन के तहत अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों पर की गई कार्यवाही की जिलेवार समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को किसानों के खेतों में पहुंचकर गिरदावरी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी की शुद्धि धान खरीदी के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्य सचिव ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों के पंजीयन के कार्य की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों को एकीकृत किसान पोर्टल पर कृषक केरी फार्वड के कार्य में और प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने किसानों का समितिवार पंजीयन कराने के लिए अभी से समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्र्देश दिए हैं। इस विपणन वर्ष में बायोमेट्रिक एथेन्टीकेशन आधारित धान खरीदी व्यवस्था की जा रही है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रत्येक समिति स्तर पर किसानों के समक्ष इस व्यवस्था के प्रदर्शन करने के निर्देश दिए है, जिससे किसान बायोमेट्रिक एथेन्टीकेशन के संबंध में अच्छी तरह से समझ जाए।

खरीफ विपणन 2023-24 में धान उपार्जन के लिए बारदाने की व्यवस्था के संबंध में मुख्य सचिव ने जिलेवार कलेक्टरों से जानकारी ली। बारदाने की व्यवस्था के संबंध में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि इस वर्ष लगभग 130 मेट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है और इसके लिए करीब साढे़ छह लाख गठान बारदाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंजीकृत किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जाएगी।

मुख्य सचिव ने धान खरीदी से पूर्व बारदाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलर्स द्वारा धान उठाव के विरूद्ध नान में चावल जमा करने की समीक्षा की गई। जिन जिलों का अभी तक चावल जमा करना शेष है उन्हें तत्काल जमा करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह से पीडीएस बचत स्टाक की वसूली के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर जिलों में की गई घोषणाआंे के अनुसार निर्माण कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करें। मुख्य सचिव ने जिला अधिकारियों को 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता सेवा अभियान के तहत सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा एक प्रकरण पर पारित आदेश के अनुपालन के संबंध में राज्य शासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए है। इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव डॉ. अयाज तम्बोली, खनिज विभाग के विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्य, संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण जितेन्द्र शुक्ला, संचालक भू-अभिलेख रमेश शर्मा और सभी संभागायुक्त, कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Breaking News: छत्तीसगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से हुई मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोनी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन किशोरियों की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई. नदी में नहाते वक्त हादसा हुआ है. बिलासपुर के सेंदरी इलाके में 3 बहन नदी में नहाने गई थीं. 3 बहनों का शव बाहर निकाल लिया गया है. 


तीन बहनो का नाम पूजा पटेल ,धनेश्वरी पटेल और रितु पटेल बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रेत के अवैध उत्खनन के कारण मौत होना बताया जा रहा है. रेत के अवैध उत्खनन के कारण नदी में गड्ढा हो गया था. मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है.


अवैध उत्खनन कर रखा गया 620 बोरी कोयला जप्त , उपवन क्षेत्रपाल, वनपाल बीट प्रभारी निलंबित

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन तस्करों एवं वनपरिक्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों पर वनविभाग की सख्त कार्यवाही जारी है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत कोयले का अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में लापरवाही बरतने के कारण उपवन क्षेत्रपाल उज्जैन सिंह पैंकरा और वनपाल बीट प्रभारी अरूण कुमार राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आज निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।


वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान परिसर के जल्के वृत्त के अंतर्गत परिसर बीजाडाड़ के कक्ष क्रमांक पी. 198 में कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने हेतु 620 बोरी को भरकर रखा गया था। सूचना प्राप्त होते ही बोरी को मौके पर जप्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में उपवन क्षेत्रपाल उज्जैन सिंह पैकरा और वनपाल बीट प्रभारी अरूण कुमार राजपूत द्वारा अवैध खनन के संबंध में मुखबिरों द्वारा पूर्व में सूचना देने के उपरांत भी इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, बल्कि लापरवाही और निष्क्रियता बरती गई। विभाग द्वारा इन दोनों ही कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत निलंबित किया गया है।


वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन मामले में बड़ी कार्रवाई, JCB और कई ट्रैक्टर जब्त

No comments Document Thumbnail

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन और वन अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कवर्धा अंतर्गत पंडरिया उप वन मंडल में अवैध उत्खनन की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर JCB मशीन और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया है। 

अधिकारियों ने अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन करते हुए पाए जाने पर 1 JCB और तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है। कवर्धा के वन मंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध रूप से उत्खनन करते पाए जाने पर वाहनों को जब्त कर परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया है, जिसे पंडरिया के कोर्ट में राजसात की कार्रवाई की जाएगी। 

वन मंत्री ने दिए हैं कार्रवाई के निर्देश

 बता दें कि वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने वन विभाग के अधिकारियों को वन अपराधों जैसे अवैध कटाई, अतिक्रमण, गर्डलिंग, अवैध खनन, अवैध शिकार, वन क्षेत्रों में अवैध रूप से गाय, भैंस, भेड़, बकरी, ऊंट और पालतू पशुओं का चराई प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में प्रवेश, अवैध रूप से वनोपज का परिवहन होने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वन अपराधों के मामले में लगातार  हो रही कार्रवाई से कवर्धा जिला समेत प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में होने वाले वन अपराधों में नियंत्रण हुआ है।

वन विभाग ने की लोगों से अपील

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वन अपराध संबंधित सूचना प्राप्त होने पर जागरूक नागरिक वन विभाग को सूचित कर वन अपराध से बचाव और नियंत्रण में शासन का सहयोग कर सकते हैं। अगर किसी कारणवश वन विभाग से संपर्क नहीं हो पाता है, तो तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस चौकी को सूचित कर सकते हैं।

जगदलपुर में अवैध परिवहन पर 2 वाहन जब्त 

जगदलपुर में खनिज विभाग ने चुना पत्थर और ईंट के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी  हेमंत चेरपा ने बताया कि ये कार्रवाई बकावंड तहसील क्षेत्र के इरिकपाल और कोहकापाल में की गई है। खनिज जांच दल द्वारा 2 वाहन से रेत का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। इन वाहनों को गौण खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.