Media24Media.com: अवकाश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अवकाश. Show all posts
Showing posts with label अवकाश. Show all posts

छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक संस्थानों के लिए 2024-25 शिक्षा सत्र के अवकाश की घोषणा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश का आदेश जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र के शिक्षा संस्था के लिए कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित किए गए हैं।

जारी आदेश में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार दीपावली त्यौहार पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2024 तक कुल 6 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 64 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक, कर्मचारियों को मतदान तिथि को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत् लोकसभा निर्वाचन, 2024 हेतु नियत मतदान तिथि में कारखाना अधिनियम, 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1953 के अंतर्गत आने वाले कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय क्षेत्र में मतदान की तिथि को राज्य शासन द्वारा सवेतन अवकाश घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय क्षेत्र बस्तर में 19 अप्रैल, राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में 26 अप्रैल और सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 7 मई को मतदान होना है। इसी प्रकार पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार-व्यवसाय में नियोजित है,

ऐसे नियोजित और कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, झारखंड एवं तेलंगाना राज्य के लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु निर्धारित मतदान तिथि आंध्रप्रदेश में 13 मई, उड़ीसा में 13, 20, 25 मई और एक जून को, महाराष्ट्र में 19, 26 अप्रैल तथा 07, 13 और 20 मई को, मध्यप्रदेश में 19 और 26 अप्रैल तथा 7 एवं 13 मई को, उत्तरप्रदेश में 19 एवं 26 अप्रैल तथा 7, 13, 20, 25 मई और एक जून को, झारखण्ड में 13, 20 और 25 मई तथा एक जून को, तेलंगाना में 13 मई को मतदान होना है।

साथ ही राज्य शासन द्वारा ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है, वहां प्रथम एवं द्वितीय पॉली के श्रमिकों को मतदान के दिन को 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किया गया है तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

 

मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए द्वितीय चरण में मतदान के लिए मतदान दिवस 17 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर 2023 को संबंधित 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।  इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों,औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने विधानसभा निर्वाचन के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया है। आदेश में उल्लेखित है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 151 की धारा 135 (ख) के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में संचालित औद्योगिक, व्यावसायिक तथा अन्य प्रतिष्ठान इस बात को सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस पर कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाए। 

आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश तथा तेलंगाना जहां विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु मतदान तिथि क्रमशः 17 नवंबर तथा 30 नवंबर को नियत है, उक्त पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों / दुकानों, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार/व्यवसाय में नियोजित हैं, ऐसे नियोजित/कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे कारखाने जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते हैं वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घंटे का अवकाश घोषित किया जाए तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें  काम करने वाले श्रमिकों को बारी -बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिकों अथवा कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी हो या आकस्मिक श्रमिक हो उनको प्रदान किया जाएगा।

 

Breaking News : स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां दस दिन बढ़ी, 16 नहीं 26 को प्रारंभ होगी स्कूलें

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भीषण गर्मी की वजह से सभी स्कूल फिलहाल 25 जून तकबंद रहेंगे ।  

सभी स्कूल 16 जून नहीं, अब 25 जून तक बंद रखने के दिये निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। इसलिए अवकाश की अवधि बढ़ाने कहा है। अब स्कूल 26 जून से प्रारंभ होगा। देखिए जारी आधिकारिक आदेश




स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 23 मार्च को आयोजित परीक्षाएं यथावत रहेंगी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में 23 मार्च को पूर्व में निर्धारित परीक्षाएं यथावत रूप से आयोजित की जाएंगी। राज्य के समस्त नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों के स्कूलों (जहां परीक्षाएं आयोजित हैं को छोड़कर) में 23 मार्च 2023 को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) महोत्सव का अवकाश रहेगा। 

गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23 मार्च को चेट्रीचण्ड्र महोत्सव के लिए राज्य के समस्त नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

सीएम की घोषणा पर अमल : चेट्रीचंड्र (चौतीचांद) के दिन नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र में सामान्य अवकाश घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 23 मार्च 2023 दिन गुरूवार को चेट्रीचंड्र (चौतीचांद) महोत्सव के लिए राज्य के नगर-निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामान्य अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

23 मार्च को राज्य में सभी बैंक एवं अन्य शासकीय वित्तीय संस्थाएं, कोषालय, उप कोषालय, सहकारी बैंक आदि खुले रहेंगे। नया रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे।

नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन ने प्रदेश के 14 नगरीय निकायों के कुल 15 वार्डों में उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों और कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मतदान वाले क्षेत्रों में इस दिन मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश भी रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 जनवरी को मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद के उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 9 जनवरी को होने वाले मतदान हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के शासकीय संस्थानों और कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मतदान वाले क्षेत्रों में इस दिन मतदान करने के लिए सामान्य अवकाश भी रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 जनवरी को मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश और सामान्य अवकाश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान की जरूरत वाले क्षेत्रों में 9 जनवरी को सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में रिक्त जिला पंचायत के एक सदस्य, जनपद पंचायत के दस सदस्यों, सरपंच के 127 पदों और वार्ड पंच के 597 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जा रहा है।

अवकाश के दिन शिक्षकों को ऑन डिमांड प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य में नई शिक्षा नीति के अनुरूप विज्ञान को अनुभव आधारित एवं करके सीखने के उद्देश्य से शासकीय उच्च प्राथमिक और सेकेण्डरी स्कूल के लगभग 100 शिक्षकों को रविवार को एक दिवसीय ऑन डिमांड प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अवकाश के दिन उन्हीं शिक्षकों को आमंत्रित किया गया, जो विज्ञान में कुछ नया सीखने के लिए आतुर थे और अवकाश का उपयोग कर स्वयं की क्षमता विकास करना चाहते थे। प्रशिक्षण राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस मुम्बई के सहयोग से आयोजित किया गया। सभी प्रतिभागियों को मुम्बई टाटा इंस्टिट्यूट से आए विशेषज्ञों द्वारा फोल्डस्कोप बनाना सीखाया गया। 



प्रत्येक प्रतिभागी को एक-एक फोल्डस्कोप किट स्कूल में उपयोग हेतु प्रदान किया गया। फोल्डस्कोप एक पोर्टेबल लेकिन कम लागत वाला और सुलभ ऑप्टिकल माइक्रोस्कोप है जिसे पारंपरिक माइक्रोस्कोप के विपरित कार्ड स्टॉक की एक छिद्रित सीट से बनाया जा सकता है। 140ग् के आवर्धन के साथ, फोल्डस्कोप बैक्टिरिया और सूक्ष्म जीवों जैसी छोटी चीजों के साथ-साथ कीड़ों, पौंधों, कपड़ों और ऊतकों जैसे बड़े नमूनों की कल्पना कर सकता है। फोल्डस्कोप इमेजिंग के लिए मोबाइल फोन से भी जुड़ सकता है। यह पोर्टेबल माइक्रोस्कोप वाटरपू्रफ भी है।



कार्यशाला शिक्षण और सीखने के विज्ञान को अधिक समझने योग्य और सीखने के उद्देश्यों की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगी और शिक्षकों को विज्ञान विषय को रोचक ढंग से सीखने को बढ़ावा देगी। महासमुंद जिले से आए शिक्षक प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि प्रशिक्षण बहुत ही प्रभावशाली रहा। प्रशिक्षण में फोल्डस्कोप यंत्र को बनाना सीखने के साथ ही इसके द्वारा सूक्ष्म जीवों, तन्तुओं, रेशों इत्यादि को बहुत ही अच्छे तरीके से देखा। इस उपकरण के माध्यम से छात्रों को भी सीखाएंगे। रायपुर के शिक्षक तारकेश्वर डडसेना ने कहा कि शिक्षक सूक्ष्म जीवों को ब्लैक बोर्ड पर चित्र बनाकर दिखाते थे, लेकिन अब फोल्डस्कोप का उपयोग कर बच्चों को सूक्ष्म जीवों को जीवित अवस्था में दिखा सकेंगे। शिक्षक योगेन्द्र कुमार चन्द्राकर ने कहा कि अब वे विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षण के दौरान अधिक सक्रिय रख सकेंगे। विज्ञान की कक्षाओं को बेहतर, प्रभावी और रोचक बना सकेंगे।

शिक्षण संस्थाओं में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 5 दिन 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक



दीपावली अवकाश 6 दिन 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक, शीतकालीन अवकाश कुल 6 दिन 23 दिसंबर 2022 से 28 दिसंबर 2022 तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन एक मई 2023 से 15 जून 2023 तक का घोषित किया गया है।

अवकाश के दिन भी खुलेगा डाकघर-तिरंगा की बिक्री के लिए खास प्रबंध

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। देशभर के डाकघर स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी डाकघरों से राष्ट्रीय ध्वज खरीदे जा सकते हैं। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने कहा है कि सात, नौ और चौदह अगस्त को सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरशोर से जारी है। 



इसी कड़ी में नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग द्वारा आज सुबह बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महावीर खेल मैदान बोरसी से शुरू हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बोरसी में ही समाप्त हुई। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ ग्रामीणों को आगामी तेरह से पंद्रह अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसी तरह, पाटन के चारों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज पाटन में प्रभातफेरी निकाली गई और लोगों से राष्ट्रध्वज फहराने का आव्हान किया गया। दुर्ग जिले में ही संस्कार भारती और महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-चार भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति गीत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उधर, मुंगेली जिला भाजपा द्वारा पंद्रह अगस्त तक जिले के करीब चालीस हजार घरों और सार्वजनिक स्थानों में झण्डा लगाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में जिला प्रभारी शंकरलाल अग्रवाल ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ में कम से कम पच्चीस-पच्चीस और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पचहत्तर प्रमुख स्थानों पर झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.