Media24Media.com: अरविंद केजरीवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अरविंद केजरीवाल. Show all posts
Showing posts with label अरविंद केजरीवाल. Show all posts

अरविंद केजरीवाल पहले अपना घर देखें , नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही : विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल ओडिशा में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित कर रायपुर लौटे। जहां हेलीपेड पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।


अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा नेताओं के कैरियर को लेकर दिए बयान पर सीएम साय ने कहा कि वो लोग अपना घर पहले देखें, हमारा घर बिल्कुल मजबूत है, हमारी चिंता बिल्कुल न करें।

नक्सलवाद पर सीएम ने कहा कि हम जब से सरकार में है मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। कल 12 नक्सली मारे गए हैं, मेरी जानकारी के अनुसार आज भी एक नक्सली मारा गया है। 29 नक्सली भी एक दिन में मारे हैं। आगे भी मजबूती से लड़ेंगे, या तो वो आत्मसमर्पण कर दें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनका तीसरी बार ओडिशा का दौरा था। उन्होंने बताया कि कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र की दो विधानसभाओं नुआपारा और जूनागढ़ में लोकसभा प्रत्याशी मालविका देवी और दोनों विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दोनों सभा बहुत सफल रही, इतनी गर्मी के बावजूद भी भारी संख्या में वहां पर मतदाता आए। इस बार उड़ीसा में भी परिवर्तन दिख रहा है, लोगों को हम बता रहे हैं कि मजबूत सरकार और मजबूत प्रधानमंत्री बनाने से बहुत फायदे मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि पहले बात-बात में जो पाकिस्तान गीदड़ भभकी दिखाता था, दो बार के सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद उसको अपना औकात पता चल गया। साथ ही हम जनता को बता रहे हैं कि डबल इंजन की सरकार से उसका क्या लाभ होता है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है तो 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के बहुत सारे काम कर दिए गए हैं और उनसे भी आग्रह कर रहे हैं कि आप भी डबल इंजन की सरकार बनाएं। 

ओडिशा में भी निश्चित रूप से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और अधिकांश लोकसभा की सीटें भी भारतीय जनता पार्टी जीत रही है।

छत्तीसगढ़ पर भ्रष्टाचार एवं घोटालों पर हो रही जांच के सवाल पर पर श्री साय ने कहा कि जो भी विभिन्न घोटाले में संलग्न है, जांच एजेंसियां जांच कर रही है और जो दोषी पाए जा रहे हैं उन पर कार्रवाई भी हो रही है।


INDIA गठबंधन का पीएम चेहरा बनें अरविंद केजरीवाल- आम आदमी पार्टी

No comments Document Thumbnail

 INDIA Alliance Meet : विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई में 31 अगस्त और 1 सिंतबर की बैठक होने जा रही है इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग की है. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरवील को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए', उन्होने कहा कि देश में इतनी महंगाई के बावजूद दिल्ली में महंगाई सबसे कम है.


आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी का कहना है कि गठबंधन में पीएम पद के कई चेहरे हैं,जैसे ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, जबकि बीजेपी के पास पीएम मोदी के अलावा कोई दूसरा चेहरा नहीं है इसलिए इस मुद्दे पर बीजेपी सिर्फ एक की ही बात करती है.

आप प्रवक्ता ने केजरीवाल को बताया चैलेंजर

कक्कड़ ने कहा, अरविंद केजरीवाल लगातार लोगों के मुद्दे उठाते हैं और प्रधानमंत्री मोदी के आगे चैलेंजर के रूप में उभरे हैं. चाहे वो उनकी डिग्री का मामला हो या कुछ और, अरविंद केजरीवाल मुखर होकर बात रखते हैं.

'पीएम मोदी के पास इकोनॉमिक विजन नहीं'

आप प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के पास आर्थिक विजन नहीं है. यहां मैन्युफैक्चरिंग माइनस में चली गई है. अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हब होगा. लाइसेंस राज खत्म होगा. व्यापारियों के लिए बिजनेस करने के अच्छे मौके होंगे. शिक्षा इतनी अच्छी होगी कि बच्चे आविष्कार करने के बारे में सोचेंगे. विदेशों से लोग डॉलर खर्च करके भारत में पढ़ने आएंगे. हम एक ऐसा इंडिया चाहते हैं."a

Mission 2023: रायपुर में आज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, जारी करेंगे गारन्टी कार्ड

No comments Document Thumbnail

 Mission 2023:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने मीडिया से चर्चा की।आप नेताओं ने बताया कि आज रायपुर में एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो रहे हैं।


कोमल हुपेंडी ने बताया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रायपुर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन प्रस्तावित है। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे।


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - 200 पार का दावा करने वाली BJP पिछड़ी, TMC तीसरी बार बनाएगी सरकार

No comments Document Thumbnail

आज देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में अभी तक के रुझानों के अनुसार ममता बनर्जी तीसरी बार वापसी कर सकती है। पूरी ताकत झोंकने और 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी रुझानों में 80 से कम सीटों पर सिमट गई है। बीजेपी सहित सीपीएम और अन्य दलों के तमाम दिग्गज नेता अभी तक की गिनती में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी असम में फिलहाल आगे चल रही है। आसनसोल सांसद और टॉलीगंज से बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो, बीजेपी सांसद और चुचुड़ा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी, टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राजीव बनर्जी सहित सीपीएम के बड़े नेता मोहम्मद सलीम अपनी सीटों पर पीछे चल रही हैं।





देश में लगाई भारत से लोगों के आने पर रोक, उल्लंघन करने पर 5 साल की हो सकती है जेल





बीजेपी ने किया था 200 पार का दावा





बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल चुनाव में पूरी ताकत लगा दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद पार्टी के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे थे। बीजेपी दावा कर रही थी कि हम 200 पार जा रहे हैं और हमारी सरकार बनने वाली है। इसी सोच के साथ बीजेपी ने चार सांसदों और टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए सभी बड़े नेताओं को टिकट दिया था, लेकिन अभी तक के रुझानों में ज्यादातर सांसद और टीएमसी से आए नेता पीछे चल रहे हैं।





ये प्रमुख नेता अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं





आसनसोल से सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को बीजेपी ने टॉलीगंज से अपना उम्मीदवार बनाया था। बाबुल सुप्रियो इस सीट पर करीब 15 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। वर्तमान विधायक और टीएमसी नेता अरूप विश्वास यहां से बड़ी बढ़त बना चुके हैं। हालांकि अभी कई दौर की गिनती बाकी है।





हुगली से बीजेपी सांसद और बंगाली फिल्मों की चर्चित फिल्म अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी चुचुड़ा से मैदान में थीं। हालांकि वह 5000 वोट से पीछे चल रही हैं। यहां से टीएमसी के असीत मजूमदार बढ़त 31 हजार वोट पाकर बढ़त बनाए हुए हैं।





विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ममता सरकार में मंत्री रहे राजीव बनर्जी टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। अपनी परंपरागत सीट डोमजुर से 4000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तक हुई मतगणना में राजीव बनर्जी को कुल 15 हजार 275 वोट मिले हैं जबकि टीएमसी के कल्याण घोष को कुल 19 हजार 353 मत प्राप्त हुए हैं।





छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 15,902 नए केस, 229 लोगों की हुई मौत





पूर्व सांसद और सीपीएम के दिग्गज नेता मोहम्मद सलीम चंडीतल्ला विधानसभा सीट से मैदान में थे। हालांकि वे अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को टक्कर देने में नाकाम रहे हैं और अभी तीसरे नंबर पर हैं। यहां से टीएमसी की स्वाति खांडोकर 35 हजार वोटर पाकर पहले नंबर पर हैं। बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेता यश दासगुप्ता 22 हजार 652 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं जबकि मोहम्मद सलीम को अभी तक सिर्फ 11 हजार वोट प्राप्त हुए हैं।





इसके अलावा, फिल्म अभिनेत्री और बेहला पूर्व से बीजेपी प्रत्याशी पायल सरकार पीछे चल रही हैं। बीजेपी नेता स्वपन दासगुप्ता तारकेश्वर सीट पर पिछड़े हुए हैं। आसनसोल दक्षिण से अभिनेत्री और टीएमसी प्रत्याशी सयानी घोष पर बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल बढ़त बनाई हुई हैं। मशहूर हास्य अभिनेता कंचन मलिक उत्तरपाड़ा से पीछे चल रहे हैं। मलिक को टीएमसी ने अपना उम्मीदवार बनाया था।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नजरबंद, 'AAP' ने किया दावा

No comments Document Thumbnail

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal house arrest) को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे लेकर ट्वीट किया गया है। बता दें कि केजरीवाल ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आज के भारत बंद का समर्थन किया है। जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल किसानों से मिलने के लिए सोमवार को सिंघू बॉर्डर गए थे।






https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1336173515779665921?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1336173515779665921%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.thequint.com%2Fnews%2Fpolitics%2Fdelhi-police-has-put-cm-arvind-kejriwal-under-house-arrest




इस मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकता मिला शव





बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा-दिल्ली सीमा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर अपनी पूरी कैबिनेट के साथ किसानों से मिलने पहुंचे थे। सीएम केजरीवाल के साथ डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया भी किसानों से मिलने पहुंचे थे। सीएम ने किसानों से मुलाकात कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया था। साथ ही किसानों से कहा था कि दिल्ली सरकार किसानों की सेवादार है।





सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिया था सुविधाओं का जायजा






https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1335833716405329922




बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के समर्थन में पूरे देश में विपक्ष एकजुट हो गया है। किसानों को मनाने के लिए सरकार ने कई बार किसानों से बातचीत भी की, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा। ऐसे में नाराज किसानों ने आज भारत बंद किया है। वहीं कांग्रेस सहित कई विपक्षीय दल (Arvind Kejriwal house arrest) भी इसका समर्थन कर रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.