Media24Media.com: अमृतकाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अमृतकाल. Show all posts
Showing posts with label अमृतकाल. Show all posts

वित्त मंत्री चौधरी ने सभी मंत्री व विधायकों को लिखा पत्र, इस मामलों पर मांग रहे हैं सुझाव

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित एवं योजना मंत्री ओपी चौधरी ने विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सभी मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने सुझाव देने का आग्रह किया है। सुझाव 30 जून तक मंगाए गए हैं। सुझाव लिखित में या फिर वेब पोर्टल मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए दिए जा सकते हैं।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने साल 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को साकार करने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2024 में घोषणा की गई थी कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर 2024 को राज्य का विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’जारी कर प्रदेश की जनता जनार्दन को समर्पित किया जाएगा।

राज्य शासन ने ‘‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ से संबंधित विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का जिम्मा राज्य नीति आयोग को सौंपा है। इस संबंध में आयोग द्वारा सभी विभागों, सेक्टर विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

योजना मंत्री  चौधरी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी विकसित छत्तीसगढ़ की उनकी परिकल्पना साझा करने के लिये आयोग ने एक वेब पोर्टल ‘मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ तैयार किया गया है। जिसके जरिए वे अपने सुझाव दे सकते हैं।

 चौधरी ने मंत्रियों और विधायकों को लिखे पत्र में कहा है कि विकसित उत्तीसगढ़ की परिकल्पना के संबंध में वे अपने सुझाव 30 जून 2024 तक सदस्य-सचिव, राज्य नीति आयोग, नीति भवन, नवा रायपुर को या फिर आयोग के वेब पोर्टल श्मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ (https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#home) के जरिए भेज सकते हैं।

अमृतकाल : विजन डॉक्यूमेंट के लिए वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल समाज की स्थापना पर दिया गया जोर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 डॉक्यूमेंट तैयार करने  गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नया रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए।


बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग के लक्ष्य ,चुनौतियां एवं सामर्थ्य का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

राज्य में मृत्युदर कम करने, एनीमिया फ्री करने ,सभी के अच्छे स्वास्थ्य , टेली मेडिसिन, मदर एंड चाइल्ड केयर, हॉस्पिटल के अपग्रेडेशन, पीपीपी मॉडल की उपयोगिता, केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने, ट्रेनिंग  संस्थाओं की गुणवत्ता सुधारने ,रिसर्च संस्थानों पर जोर, टीकाकरण, मेडिकल टूरिज्म हब बनाने, स्वस्थ एवं खुशहाल समाज बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  अजय सिंह ,सदस्य सचिव  अनूप वास्तव, सदस्य  के. सुब्रमण्यम ने विभागों द्वारा बनाए गए लघु ,मध्यम एवं दीर्घकालीन विजन एवं रणनीतियों के निर्धारण हेतु आमजनों को लाभान्वित करने, गुड गवर्नेंस ,गुणवत्तापूर्ण जीवन सहित अन्य कल्याणकारी उपायों पर सुझाव दिए। राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  अजय सिंह ने कहा कि अच्छी क्वालिटी का रिपोर्ट बने जिसकी उपयोगिता सरकार के लिए अच्छा रहे। 

सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव  राहुल भगत ने कहा कि हमारे राज्य के सभी जिलों की कोई ना कोई विशेषता है जिसके माध्यम से पर्यटन को आकर्षण का केंद्र बनाते हुए प्रोत्साहित किया जा सकता है। सलाहकार डॉ धीरज तिवारी ने कहा कि नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी उपायों का समावेश डॉक्यूमेंट में होना चाहिए।

इस अवसर पर  महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक मती तूलिका प्रजापति, संचालक जनसंपर्क  अजय अग्रवाल, स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, संयुक्त संचालक डॉ नीतू गौरडिया सहित समिति के सदस्य गण एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

आजादी का अमृत महोत्सव, देशभर में जश्न का माहौल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली/रायपुर। देश आज अपनी स्वाधीनता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र ध्वज फहराया और स्वाधीनता आंदोलन के अमर शहीदों का स्मरण किया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के हर हिस्से में भारत का तिरंगा गौरव और सम्मान के साथ लहरा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अमृतकाल में हमें जय अनुसंधान पर ध्यान देना होगा, जो पंडित लालबहादुर शास्त्री के जय जवान, जय किसान के नारे को आगे बढ़ाएगा।



रायपुर में मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ में भी स्वाधीनता दिवस पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अनेक घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन से प्रदेश में ग्रामीण औद्योगिक परिक्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की। 

इसके अंतर्गत पहले वर्ष में तीन सौ औद्योगिक पार्क स्थापित करने का लक्ष्य है। इस औद्योगिक पार्क में खाद, बीज, गोबर और गौ-मूत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य संसाधनों पर आधारित औद्योगिक इकाइयां संचालित की जाएंगी। उन्होंने जन्माष्टमी के दिन से कृष्ण कुंज योजनाप्रारंभ करने की घोषणा भी की। इसके तहत प्रदेश के सभी एक सौ सत्तर नगरीय-निकायों के करीब सवा दो सौ एकड़ क्षेत्र में सांस्कृतिक महत्व के पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी षिक्षा सत्र से प्रदेश के चार सौ बाईस स्कूलों में स्वामी आत्मानंद योजना लागू होगी।

 राज्यपाल ने राजभवन में फहराया तिरंगा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्थिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए दुर्ग जिले के केसरा गौठान, रायपुर जिले के चटौद गौठान और कांकेर जिले के डोंडे-हरनगढ़ गौठान को सम्मानित किया गया। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रमुख शासकीय भवनों और दफ्तरों में भी ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया।

शहीदों के परिजनों का सम्मान

इसी तरह, राज्य शासन के अन्य मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने भी विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारेह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने चालीस शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के अंतर्गत बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली जिले की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आकर्षी कश्यप को भी सम्मानित किया गया। 

न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने किया ध्वजारोहण

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दफ्तर में  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने ध्वजारोहण किया। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा के नव-नियुक्त अध्यक्ष अरूण साव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया। कांग्रेस की आजादी गौरव तिरंगा यात्रा का समापन भी आज राजधानी रायपुर में हुआ। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद थे।

विधानसभा परिसर में विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राऊत ने राज्य सूचना आयोग भवन में ध्वजारोहण किया। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर किरणमयी नायक ने भी अपने दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मुख्यालय में महाप्रबंधक आलोक कुमार ने और रायपुर मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भिलाई में सीमा सुरक्षा बल के क्षेत्रीय मुख्यालय में महानिरीक्षक इंदराज सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में तैनात बीएसएफ जवानों की विशेष रूप से सराहना की।

पुलिस अधिकारियों का सम्मान

रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में पुलिस और जेल विभाग के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस वीरता पदक, भारतीय पुलिस पदक, केंद्रीय गृह मंत्री पदक सहित अन्य राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदकों से सम्मानित किया गया। 

टाउन हॉल छायाचित्र प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में स्वाधीनता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश के महान क्रांतिकारियों से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इस प्रदर्शनी इक्कीस अगस्त तक जारी रहेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.